
Wipro Q3 Result: दिसंबर 2025 तिमाही आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो के लिए मिली-जुली रही। चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में कंपनी को ₹3,119 करोड़ का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट हासिल हुआ जोकि तिमाही आधार पर 4% और सालाना आधार पर 7% की गिरावट आई। हालांकि कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा है। कारोबारी नतीजे के साथ कंपनी ने ₹2 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹6 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट 27 जनवरी 2026 फिक्स की गई है। शेयरों की बात करें तो कारोबारी नतीजे आने के पहले आज बीएसई पर यह 2.73% की बढ़त के साथ ₹267.25 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में तो यह 3.71% उछलकर ₹269.80 तक पहुंच गया था।
(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)