
Sensex-Nifty Crashes: ईरान और इजरायल की जंग ने पूरे मिडिल ईस्ट में खलबली मचाई ही है, इसकी आंच दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में भी दिखने लगी है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खोमैनी (Ayatollah Khamenei) की मौत, मिडिल ईस्ट की उथल-पुथल और होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने पर कच्चा तेल चार साल के हाई $80 के पार पहुंच गया। इन सबके बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में बात करें तो इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स धड़ाम हो गए। बीईएल को छोड़ सेंसेक्स के बाकी सभी शेयर लाल हैं तो निफ्टी 50 पर महज तीन स्टॉक्स- ओएनजीसी, बीईएल, और हिंडालको ही ग्रीन हैं। स्मॉलकैप और मिडकैप में भी बिकवाली का दबाव तेज है। किसी भी सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन नहीं है।
ओवरऑल बात करें तो मार्केट की इस तेज गिरावट में मार्केट खुलते ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹7.80 लाख करोड़ घट गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹7.80 लाख करोड़ घट गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो सेंसेक्स (Sensex) फिलहाल 1441.96 प्वाइंट्स यानी 1.77% की गिरावट के साथ 79,845.23 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 449.25 प्वाइंट्स यानी 1.78% की फिसलन के साथ 24,729.40 पर है। शुरुआती कारोबार में तो निफ्टी 24,645.10 और सेंसेक्स 78,543.73 तक आ गया था।
निवेशकों की दौलत में ₹7.80 लाख करोड़ की भारी गिरावट
एक कारोबारी दिन पहले यानी 27 फरवरी 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,63,50,671.27 करोड़ था। आज यानी 2 मार्च 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,55,70,397.68 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹7,80,273.59 करोड़ घट गई है।
Sensex का सिर्फ एक शेयर ही ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ एक- बीईएल ही ग्रीन जोन में है। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक इंडिगो, एलएंडटी और एटर्नल में आज सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
33 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 3250 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 366 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 2730 में गिरावट का रुझान है और 154 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 33 शेयर एक साल के हाई और 559 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 56 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 123 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।