Union Budget 2026: बजट में शेयर बाजार से चाहते है मोटा मुनाफा तो एक्सपर्ट्स के इन शेयरों पर जरुर लगाए दांव – union budget 2026 if you want big profits from the stock market during the budget then definitely bet on these stocks of experts



Union Budget 2026: बजट आने में अब बस चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में हर किसी के दिल में है कि बजट में किन शेयरों पर दांव लगाया जाए। CNBC आवाज़ आपकी ये मुश्किल हल करेगा। इसके लिए हम लेकर आए हैं प्री-बजट पिक्स। इसमें हमार एक्सपर्ट रोज आपको देंगे शानदार कॉल जो बजट से पहले और बाद में धमाल दिखा सकती है। आइए जानते है एक्सपर्ट्स किन शेयरों पर बुलिश नजर आ रहे है।

रचना वैद्य की बजट की पसंद

शेयर में लॉन्ग पोजिशन बनाने की सलाह होगी। यह काफी अच्छे सपोर्ट पर है। वीकली क्लोजिंग बेसिस पर 318 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है। बजट के दौरान इसमें 400 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकती है।

सन्नी अग्रवाल की बजट की पसंद

SBI Securities के DVP Research के सन्नी अग्रवाल सीमेंट सेक्टर के जेके लक्ष्मी सीमेंट पर दांव लगाने की सलाह दे रहे है। उनका मानना है कि बजट में इंफ्रा और हाउसिंग सेक्टर को लेकर फोकस रहेगा। यहीं कारण है कि इस सेक्टर पर फोकस है। जेके लक्ष्मी सीमेंट की कैपिसिटी काफी अच्छी है। Q3 के नतीजे अच्छे रहने की उम्मीद है। इस स्टॉक को 2-3 महीने के टाइम फ्रेम के लिए 900 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top