Union Budget 2026 : बंधन एएमसी के मनीष गुनवानी से जानें बजट के बाद बाजार में क्यों हो रणनीति – union budget 2026 learn from manish gunwani of bandhan amc why a change in strategy is needed in the market after the budget



Union Budget 2026 : बजट के बाद मार्केट स्ट्रैटेजी पर खास चर्चा करते हुए बंधन एएमसी (Bandhan AMC) के CIO इक्विटी, मनीष गुनवानी ने कहा कि बाजार के लिए इस बार का बजट न्यूट्रल यानी नो-इवेंट है। बाजार के लिए बजट में कुछ पॉजिटिव और कुछ निगेटिव। बजट में बायबैक पर राहत मिली लेकिन STT पर झटका लगा है। FIIs के लिए बजट में कुछ खास पॉजिटिव नहीं दिखा है। जीएसटी कट करने के बाद सरकार के पास प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए कुछ खास था भी नहीं।

बाजार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे बाजार ने 3-4 साल काफी अच्छा रिटर्न दिया। लेकिन पिछले एक, डेढ़ साल से इसने दूसरे ग्लोबल बाजारों की तुलना में कमजोर प्रदर्शन किया है। हमारे बाजार काफी करेक्ट हो कर अच्छे वैल्यूशन पर आ रहें है। इस बीच AI बूम के के चलते फायदे में रहे अमेरिका, जापान और साउथ कोरिया जैसे बाजारों में थकान के लक्षण दिख रहे हैं। अब अपने बॉटम के करीब आ चुके हैं। अब यहां से बाजारों में तेजी की उम्मीद की जा सकती है।

डेटा सेंटर से जुड़े सेक्टर का आउटलुक अच्छा है। लेकिन इस सेक्टर में लार्ज कैंप कंपनियां नहीं। इसमें कुछ ही स्मॉलकैप कंपनियां है। ऐसे में इस सेक्टर में एक्सपोजर लेने का एक तरीक ये भी हो सकता है कि ऐसी कैपिटगुड्स कंपनियों में निवेश किया जाए जिनके प्रोडक्ट डेटा सेंटर में यूज होते हैं।

F&O ट्रेंडिंग पर STT बढ़ाए जाने से जुड़े सवाल के जवाब में मनीष गुनवानी ने कहा कि इससे ट्रेडिंग वॉल्यूम पर ज्यादा फर्क पड़ने की संभावना नहीं है। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयर आगे अच्छा करेंगे। अब तक सरकारी बैंकों ने काफी अच्छा किया है। लेकिन अब यहां से किसी खास तेजी की उम्मीद नहीं की जा सकती है। मनीष गुनवानी बैंक शेयरों पर निगेटिव नहीं हैं। लेकिन यहां से इनमें किसी बड़े रिटर्न की भी उम्मीद नहीं है।

ऑटो शेयर भी अब तक काफी चल चुके हैं। यहां से इनसे किसी बड़े रिटर्न की उम्मीद नहीं है। ये ऐसा सेक्टर है जिसमें टेक्नोलॉजी में बदलाव का जोखिम बन रहता है। ऐसे में बड़े ऑटो OEMs में खास रिटर्न मिलने की उम्मीद नहीं है। लेकिन कुछ ऑटो एंसीलरी शेयर ऐसे है जो रिलेटिविली सस्ते हैं और इनमें टेक्नोलॉजी का भी बड़ा इश्यू नहीं है। इनमें रिस्क रिवॉर्ड थोड़ा ठीक लग रहा है।

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top