
Union Bank Q3 Result: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन घरेलू स्टॉक मार्केट में उठा-पटक के बीच यूनियन बैंक के शेयरों में भी आज शुरुआती कारोबार में सुस्ती दिखी। हालांकि जैसे ही बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 के नतीजे जारी किए, निवेशक इसके शेयरों पर टूट पड़े और उछलकर यह एक साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। फिलहाल बीएसई पर यह 5.99% की बढ़त के साथ ₹176.10 पर है। इंट्रा-डे में यह टूटकर ₹164.90 के लेवल तक आ गया था जिससे यह 6.91% रिकवर होकर ₹176.30 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है।
Union Bank Q3 Result: खास बातें
स्टैंडएलोन लेवल पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध मुनाफा दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 8.97% उछलकर ₹5,016.77 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक की ब्याज से शुद्ध आय यानी नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) भी 0.95% बढ़कर ₹9,327.93 करोड़ पर पहुंच गया। बैंक के एसेट क्वालिटी की बात करें तो इसमें सुधार हुआ है और ग्रॉस एनपीए रेश्यो तिमाही आधार पर दिसंबर 2025 तिमाही में सुधरकर 3.29% से 3.06% और नेट एनपीए रेश्यो 0.55% से 0.51% पर आ गया।