UltraTech Cement Q3 Result: मुनाफे में 27% का उछाल, रेवेन्यू में भी आई जोरदार तेजी, चेक करें रिजल्ट की खास बातें – ultratech cement q3 result net profit jumps over 26 percent revenue rise 22 percent share price may move fast



UltraTech Cement Q3 Result: अल्ट्राटेक सीमेंट ने आज दिसंबर 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे जारी किए और इसमें सामने आया कि कंपनी का रेवेन्यू 22% से अधिक तो मुनाफा भी करीब 27% उछल पड़ा। साथ ही लागत बढ़ने के बावजूद इसका ऑपरेटिंग मार्जिन बढ़ा है। इसका अब 27 जनवरी को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा, तो शेयरों पर असर दिख सकता है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर घरेलू स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद रहेगी। अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों की मौजूदा स्थिति की बात करें तो शुक्रवार 23 जनवरी को बीएसई पर यह 0.03% की मामूली बढ़त के साथ ₹12368.30 पर बंद हुआ था।

UltraTech Cement Q3 Result: खास बातें

चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में अल्ट्राटेक सीमेंट का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 22.78% उछलकर ₹21829.68 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 26.92% बढ़कर ₹1,725.40 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी के नतीजे शानदार साबित हुए और इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट 26.01% उछलकर ₹3,957.82 करोड़ पर पहुंच गया। साथ ही इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन भी इस दौरान 17.7% से सुधरकर 18.1% पर पहुंच गया। इसके मार्जिन में यह तेजी खर्च में उछाल के बावजूद आई है। इस दौरान कंपनी का टोटल एक्सपेंसेज 19.93% बढ़कर ₹19,588.54 करोड़ पर पहुंच गया।

(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)



Source link

Scroll to Top