UCO Bank की धमाकेदार दिसंबर तिमाही, डिपॉजिट से तेज रही लोन की ग्रोथ – uco bank share price jumps around 4 percent on q3 business update bank grows 13 percent yoy as loan growth outpaces deposits



UCO Bank Q3 Business Update: पब्लिक सेक्टर के दिग्गज लेंडर यूको बैंक के शेयरों की चमक में आज काफी इजाफा हुआ। खरीदारी के माहौल में यूको बैंक के शेयरों की भी चमक बढ़ी और इसे बैंक के बिजनेस अपडेट से तगड़ा सपोर्ट मिला। चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में इसकी लोन ग्रोथ हेल्दी रही और बैलेंस शीट में भी सुधार दिखा। इस कारोबारी अपडेट के आने से पहले ही यूको बैंक के शेयर ऊपर चढ़ रहे थे लेकिन जैसे ही ये डिटेल्स आए तो शेयर और उछल पड़े। दिन के आखिरी में आज यूको बैंक के शेयर बीएसई पर 3.35% की बढ़त के साथ ₹30.52 (Uco Bank Share Price) पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह 3.96% उछलकर ₹30.70 तक पहुंच गया था।

UCO Bank Q3 Business Update: खास बातें

दिसंबर 2025 तिमाही में यूको बैंक का टोटल बिजनेस तिमाही आधार पर 3.36% और सालाना आधार पर 13.3% बढ़कर ₹5.54 लाख करोड़ पर पहुंच गया। बैंक के एडवांसेज  की रफ्तार डिपॉजिट्स से अधिक बनी रही। अक्टूबर-दिसंबर 2025 में बैंक का टोटल लोन तिमाही आधार पर 5.19% तो सालाना आधार पर 16.27% की रफ्तार से बढ़कर ₹2.43 लाख करोड़ पर पहुंच गया जबकि टोटल डिपॉजिट्स  दिसंबर 2025 तिमाही में ₹3.10 लाख करोड़ रहा जोकि तिमाही आधार पर 1.64% और सालाना आधार पर 10.71% अधिक रहा।

इस दौरान बैंक के एसेट मिक्स में भी अच्छा सुधार दिखा। दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक का सीएएसए (करंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट्स) रेश्यो तिमाही आधार पर 38.11% और सालाना आधार पर 37.97% से सुधरकर 38.41% पर पहुंच गया जिससे फंडिंग कॉस्ट स्टैबिलिटी को सपोर्ट मिला। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में बैंक का क्रेडिट-डिपॉजिट रेश्यो तिमाही आधार पर 75.47% और सालाना आधार पर 74.45% उछलकर 78.61% पर पहुंच गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

यूको बैंक के शेयर पिछले साल 14 जनवरी 2025 को ₹46.34 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह तीन ही महीने में 42.10% फिसलकर 7 अप्रैल 2025 को ₹26.83 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर पर बैंक के शेयर संभले लेकिन उठा-पटक के साथ 9 महीने में 13.75% ही रिकवर हो पाए हैं और अभी भी एक साल के हाई लेवल से यह 34.14% डाउनसाइड ही है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top