TVS Motor के शेयर में 3% तक तेजी, 52 वीक के नए हाई पर; बिक्री के शानदार आंकड़ों ने दिया बूस्ट – tvs motor company share rises upto 3 percent creates 52 week fresh high on robust monthly and quarterly sales should you buy



टूव्हीलर और थ्रीव्हीलर मेकर TVS मोटर कंपनी लिमिटेड के निवेशकों के लिए 2 जनवरी काफी अच्छी जा रही है। शेयर की कीमत BSE पर​ दिन में लगभग 3 प्रतिशत तक चढ़कर 3898.95 रुपये के हाई तक गई। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये हो गया है। शेयर में खरीद बढ़ने की वजह है कंपनी की दिसंबर महीने और अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही की बिक्री।

दिसंबर 2025 के दौरान TVS ने 481389 यूनिट्स की बिक्री की। यह एक साल पहले की 321687 यूनिट्स की बिक्री से 50 प्रतिशत ज्यादा है। टूव्हीलर्स की कुल बिक्री सालाना आधार पर 48 प्रतिशत बढ़कर 461,071 यूनिट हो गई, जो दिसंबर 2024 के दौरान 312,002 यूनिट थी। दिसंबर 2025 में कंपनी के टूव्हीलर्स की देश के अंदर बिक्री सालाना आधार पर 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 330362 यूनिट हो गई। मोटरसाइकिलों की बिक्री 50 प्रतिशत बढ़कर 216867 यूनिट और स्कूटरों की बिक्री 48 प्रतिशत बढ़कर 198017 यूनिट हो गई।

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और इंटरनेशनल बिजनेस

दिसंबर 2025 के दौरान TVS के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री सालाना आधार पर 77 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 35605 यूनिट दर्ज की गई। इंटरनेशनल बिजनेस की बात करें तो बीते महीने कंपनी ने एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी और आंकड़ा 146022 यूनिट्स पर पहुंच गया।

दिसंबर 2025 तिमाही में कितनी सेल्स

TVS मोटर कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही बिक्री दर्ज की। यह 15.44 लाख यूनिट रही। तिमाही के दौरान कंपनी के टू-व्हीलर्स की बिक्री में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 14.84 लाख यूनिट रही। थ्री-व्हीलर्स की बिक्री में 106 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 60000 यूनिट हो गई। एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 40 प्रतिशत बढ़कर 4.10 लाख यूनिट पर पहुंच गया।

TVS का शेयर एक साल में 54 प्रतिशत चढ़ा

TVS Motor Company का शेयर एक साल में 54 प्रतिशत मजबूत हुआ है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 50.27 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। अक्टूबर महीने में मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए ‘बाय’ रेटिंग के साथ 4159 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया था। आनंद राठी ने ‘बाय’ रेटिंग के साथ 4150 रुपये, एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने ‘बाय’ रेटिंग के साथ 4200 रुपये और प्रभुदास लीलाधर ने ‘बाय’ रेटिंग के साथ 3907 रुपये का टारगेट सेट किया था। वहीं चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग ने ‘सेल’ रेटिंग के साथ 3400 रुपये का टारगेट प्राइस दिया था।



Source link

Scroll to Top