
अनुज सिंघल, सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर
बाजार की पोजीशनिंग काफी कंफ्यूजिंग होगी। सिर्फ 1 हफ्ते में बाजार ने कोई रिटर्न नहीं दिया। बाजार केवल 1% ऊपर है। अगर हम पूरा जनवरी देखेंगे तो कोई प्री-बजट रैली नहीं हुई। बल्कि बाजार 3.1% नीचे ही रहा। आज का बजट बाजार के लिए Make Or Break होगा। अनुज सिंघल ने कहा कि अगर बजट ने निराश किया तो 24900 और फिर 24500 वापस टूटने का खतरा बढ़ेगा। वहीं अगर बजट ग्रोथ बढ़ाने वाला रहा तो 25600 और फिर 26000 तक की रैली संभव है। बाजार का असली दर्द निफ्टी में नहीं मिडकैप, स्मॉलकैप में है। क्योंकि जनवरी में मिडकैप इंडेक्स 3.4%, स्मॉलकैप इंडेक्स 5.5% टूटा। अगर बजट ग्रोथ बढ़ाने वाला रहा तो शायद FIIs भी वापस लौटें। बाजार में खराब बजट की बिलकुल जगह नहीं है।
बजट से पहले रुपया टूटा
बजट से पहले रुपये में रिकॉर्ड गिरावट आई। पिछले बजट से अबतक रुपया 5.5% टूटा है। वहीं डॉलर टर्म में देखें तो निफ्टी साल भर में 6% फिसला है।
बजट: क्या चाहता है बाजार
अनुज सिंघल ने कहा कि LTCG, STT में बदालव हो, बाजार को राहत मिले। FIIs को आकर्षित करने के लिए टैक्स में राहत जरूरी है। बजट में ग्रोथ बढ़ाने पर खास फोकस हो। बिगड़ते अंतरराष्ट्रीय हालात की झलक देखना चाहता है। टैरिफ की मार से बचने के लिए स्वदेशी पर फोकस और कैपेक्स बढ़ाकर इकोनॉमी में नई जान डाली जाए। बाजार बजट से उम्मीद लगा रहा है कि वित्त मंत्री टेक्सटाइल, गारमेंट जैसे घरेलू सेक्टर को मजबूती मिले। इनडायरेक्ट टैक्स में बड़ा रिफॉर्म लाया जाए। घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को और बूस्ट देने की जरूरत है।
निफ्टी पर रणनीति
अनुज सिंघल ने कहा कि जो भी स्ट्रैटेजी है वो 11 बजे तक ही है। 11 बजे के बाद बिलकुल न्यूट्रल रहें। निफ्टी पर पहला सपोर्ट 25,200-25,250 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,000-25,050 पर है । वहीं पहला रजिस्टेंस 25,400-25,450 पर है और बड़ा रजिस्टेंस 25,550-25,650 पर है।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
पहला सपोर्ट 59,000-59,200 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 58,500-58,700 पर है । वहीं पहला रजिस्टेंस 59,800-60,000पर है और बड़ा रजिस्टेंस 60,300-60,500 पर है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।