
सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
कल बाजार ने निफ्टी IT की कमजोरी को अच्छे से पचाया। कल 5 शेयरों ने निफ्टी पर 175 अंकों का निगेटिव असर डाला। इसके बावजूद कल निफ्टी 50 अंक चढ़कर बंद हुआ और कल फिर निफ्टी ने ठीक पहले सपोर्ट जोन पर सपोर्ट लिया। कल फिर निफ्टी ने 50 DEMA की जोन को बचाया। अब जब तक निफ्टी 25,450 के ऊपर है, ट्रेंड पॉजिटिव है. साफ तौर पर टेक्निकल बात- कल निफ्टी ने lower low और lower high बनाया। लेकिन हम low से शानदार रिकवरी के साथ day high के करीब बंद हुए। कल फिर FIIs ने करीब 10,000 शॉर्ट्स कवर किए हैं। लेकिन अब भी बाजार बहुत ज्यादा नेट शॉर्ट साइड पर ही है। अब अगर 25,800-25,850 निकल जाए तो एक और बड़ी कवरिंग संभव है। 25,850 के ऊपर 26,000-26,200 की चाल संभव है। अगर कल का निचला स्तर यानी 25,564 टूटा तो 25,450 का make or break होगा। तक हम 25,450 के ऊपर हैं, बड़ा ट्रेंड अब ‘Buy on dips’ का है।
बाजार: आज के संकेत
कमोडिटी बाजार में भारी उथल-पुथल है। सोने और चांदी में इंट्राडे में बड़ी रैली और गिरावट दोनों हुई। सोना $5045 तक जाकर वापस $4960 तक गिरा जबकि चांदी $90 तक जाकर वापस $86 तक आई । डॉलर इंडेक्स और ब्रेंट क्रूड दोनों कल के लेवल के आस पास ही है। बाजार की नजर कल आने वाली RBI पॉलिसी पर भी होगी। US ट्रेड डील के बाद RBI की कमेंट्री पर बाजार का फोकस होगा।
बाजार: अब क्या हो रणनीति?
अभी लॉन्ग रहें और गिरावट में खरीदारी करें। 25,450 का एक थोड़ा लंबा SL रखना होगा। ओवरनाइट अपनी पोजीशन्स को हेज जरूर करें। IT से फिलहाल दूर रहें, बॉटम नहीं पकड़ना है। किसी भी एसेट का टॉप या बॉटम ढूंढना बेवकूफी है। बाजार एक बार तय कर दे फिर चाहे 1000 अंक ऊपर लें। इस समय बैंक, NBFCs, ऑटो शेयर सबसे ज्यादा मजबूत हैं। ऑटो एंसिलरी शेयरों में भी काफी मजबूती है। बाजार में मोमेंटम बदलते देर नहीं लगती। ये न सोचें कि एक नई बुल मार्केट शुरू हो चुकी है और ना ही ये सोचें कि बजट दिन का निचला स्तर (24571) नहीं टूटेगा। Flexible रहें और रिस्क-रिवॉर्ड के हिसाब से ट्रेडिंग करें। नतीजों का अभी भी आखिरी 10 दिन बाकी हैं। अगले 10 दिन आपको दोनों तरफ के स्टॉक स्पेसिफिक मौके मिलेंगे।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 25,550-25,650 (50 DEMA, कल का निचला स्तर) पर है । बड़ा सपोर्ट 25,450-25,500 (20 DEMA, पिछला रजिस्टेंस) पर है। पहला रजिस्टेंस 25,800-25,850 (कल का हाई) पर है । बड़ा रजिस्टेंस 25,950-26,050 (ऑप्शन जोन) पर है। खरीदा का बढ़िया जोन 25,600-25,700 पर है इसके लिए 25,500 का स्टॉपलॉस लगाए। 25,800-25,850 फेल हो तो बेचें और स्टॉपलॉस 25,900 पर लगाए।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
निफ्टी बैंक में अब ‘Buy on dips’ की रणनीति रखें। 59,800-60,000 तक की संतुलित गिरावट में खरीदारी करें। और 59,650 का एक सख्त और टाइट SL रखें। ऊपर 60,500-60,800 में मुनाफावसूली करें। 60,800 के ऊपर टिका तो 61,000-61,200 भी संभव है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।