
Stock market today : बाजार में लगातार तीसरे दिन कमजोरी दिख रही है। निफ्टी हल्की गिरावट के साथ 26100 के करीब कारोबार कर रहा है। HDFC BANK, BHARTI, L&T और मारुति ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी आज साथ नहीं दे रहा है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप में आज हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। अच्छे तिमाही अपडेट से टाइटन चमका है। यह शेयर करीब 4 फीसदी चढ़कर लाइफ हाई पर पहुंच गया है। तीसरी तिमाही में कंपनी के ज्वेलरी और कंज्यूमर बिजनेस में 40-41 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। वहीं इसके इंटरनेशनल कारोबार में भी 79 फीसदी का उछाल संभव है।
नतीजों के मौसम से पहले IT शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़ा है। टाटा टेक, टाटा एलेक्सी और KPIT TECH 3 से 4 फीसदी उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ कंज्यूमर ड्यूबरेबल और कैपिटल मार्केट शेयरों में भी रौनक है। वहीं ऑटो और रियल्टी शेयरों में आज दबाव देखने को मिल रहा है।
निफ्टी पर रणनीति
बाजार में कमाई की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 26221-26256 पर और बड़ा रजिस्टेंस 26313-26353/26389 पर है। इसके लिए पहला बेस 26073-26119 पर और बड़ा बेस 25941/25979-26014 पर है। कल एक्सपायरी के दिन अहम स्टॉक्स के फ्यूचर्स में गिरावट के कारण बाजार टूटा। शुरू में 26200 ऑप्शन बेस टूटा लेकिन 10DEMA बचा, कैश/इंडेक्स में FIIs न्यूट्रल रहे। कल कोई बड़ा रिवर्सल नहीं आया, और बड़ी गिरावट भी नहीं आई, कॉल ओवरलोड है। नए वीकली कॉन्ट्रैक्ट्स में 26200-26250-26300 पर भारी कॉल राइटिंग दिखी। पुट कन्सट्रेशन कम हैं,लेकिन 26000 पर सबसे ज्यादा पुट हैं, 26014 पर 10WEMA अहम लेवल है।
ग्लोबल हैंडओवर अच्छा है लेकिन रजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच सेटअप दिख रहा है। बेस-1 और रजिस्टेंस-1 के बीच ट्रेड करें, निचले स्तरों पर खरीदने का जोखिम लें और ऊपरी स्तर पर निकलें। ऊपरी स्तर पर तभी तेजी आएगी जब 26272-313 को पार करेगा और फिर रजिस्टेंस-1 दिखेगा। लेवल बेस्ड ट्रेड करें। अगर 26073 टूटा तो SLs ट्रिगर होगा और 26014/25979-941 दिखेगा। फिलहाल गिरावट में खरीदारी का कॉन्फिडेंस 20DEMA के चलते है, यह टूटा तो बड़ी गिरावट संभव है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 60367-60533 पर और बड़ा रजिस्टेंस 60710-60856/60931 पर है। इसके लिए पहला बेस- 59692-59841 पर और बड़ा बेस 59429-59567 पर है। बैंक निफ्टी अच्छा कर रहा है, SBI और ICICI तेजी के मोमेंटम में हैं। कल बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदारी कारगर रही, रजिस्टेंस-1 बड़ी बाधा है। 59500 पर पुट राइटर्स का कन्विक्शन है। 60000 पर कम पुट है। शॉर्ट टर्म लक्ष्य दूर है। ऊपर के स्ट्राइक में कोई कॉल राइटिंग नहीं है। ऊपर 60500 रजिस्टेंस होगा।
इस बात का ध्यान रखें कि बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदारी बेहतर ट्रेड होगा। लॉन्ग रहें/बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदें, बेस-2 की ओर गिरावट आए तो भी खरीदें। रजिस्टेंस-1 पर पहली बाधा है,यहां सौदे चेक करें,अगर रुके तो मुनाफा बुक करें। 60533 के ऊपर रजिस्टेंस-2 का रास्ता खुलेगा
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।