Trading plan : बाजार में रिकवरी की तमाम कोशिशें नाकाम, निफ्टी और बैंक निफ्टी अहम सपोर्ट के नीचे, अब क्या करें? – trading plan all attempts at market recovery have failed nifty and bank nifty are below key support levels what to do now



Trading plan : बाजार में रिकवरी की तमाम कोशिशें नाकाम नजर आ रही हैं। निफ्टी पांचवें दिन फिसलकर 25700 के नीचे आ गया है। CICI BANK, HDFC BANK, NTPC और अदानी पोर्ट ने बाजार पर दबाव बनाया है। वहीं बैंक निफ्टी भी करीब 450 अंक लुढ़का है। साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली आई है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX दो दिनों में 9 फीसदी चढ़ा है।

आज रियल्टी और कैपिटल मार्केट शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। दोनों इंडेक्स करीब डेढ़ फीसदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। गोदरेज प्रॉपर्टीज और 360 ONE वायदा के टॉप लूजर्ज में शामिल हैं। साथ ही NBFCs, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों पर भी दबाव बना है। लेकिन PSU बैंक, चुनिंदा डिफेंस, IT और एनर्जी शेयरों में रौनक है।

बाजार की उठापटक में भी निवेशकों का भरोसा कायम है। दिसंबर में SIP इनफ्लो रिकॉर्ड 31 हजार करोड़ के पार रहा है। लेकिन इक्विटी इनफ्लो में 6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

इस बीच अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड ल्यूटनिक का बयान आया है। इसमें कहा गया है कि PM मोदी ने खुद फोन नहीं किया तो ट्रंप ने ट्रेड डील रोक दी। जिन शर्तों पर डील होने वाली थी , वो अब टेबल पर नहीं है। अमेरिका उस ट्रेड डील से अब पीछे हट गया है।

ऐसे माहौल में बाजार की आगे की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी अहम सपोर्ट के नीचे चले गए हैं। 0.65 के PCR पर भी बाजार नहीं संभला है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी गिरे हैं। Advannce/dec 1:3 पर आ गया है। ल्यूटनिक के बयान के बाद बाजार और गिरा है। लग रहा है कि बाजार का डर टैरिफ का ही है, और कोई वजह नहीं है कि बाजार इतना गिरे। ल्यूटनिक ने कहा ट्रेड डील नहीं हुई क्योंकि PM मोदी ने ट्रंप को फोन नहीं किया। हम ल्यूटनिक को फेस वैल्यू पर क्यों लें। अब हमें इंतजार रहेगा कि हमारी सरकार क्या कहती है?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि कल राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अप्रूव्ड रूस सैंक्शनिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत भारत पर लगभग 500% टैरिफ की संभावना के कारण आई तेज़ गिरावट के बाद, बाज़ार आज अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के ट्रंप टैरिफ की वैधता पर आने वाले फैसले पर फोकस करेगा। इस बात की बहुत ज़्यादा संभावना है कि फैसला ट्रंप के खिलाफ जाएगा। लेकिन इसके डिटेल्स महत्वपूर्ण होगा। यानी, हमें यह देखना होगा कि क्या टैरिफ को आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा या इसको पूरी तरह से अवैध घोषित किया जाएगा। बाज़ार की प्रतिक्रिया इन डिटेल्स पर निर्भर करेगी। अगर सुप्रीम कोर्ट ट्रंप टैरिफ को अवैध घोषित करता है, तो भारत में तेज़ी आएगी क्योंकि 50% टैरिफ से भारत सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है।

HDFC सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च के हेड, देवर्ष वकील का कहना है कि निफ्टी ने अहम टेक्निकल सपोर्ट लेवल को तोड़ दिया है। निफ्टी ने 25,911 पर स्थित अपने 50-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के अहम सपोर्ट को तोड़ा और डेली चार्ट पर 25,878 के पिछले स्विंग लो से नीचे चला गया। इसके लिए अगला अहम सपोर्ट लेवल 25,700 के पास दिख रहा है, जो दिसंबर 2025 के स्विंग लो के पास है। ऊपर की तरफ, 26,000–26,050 का ज़ोन शॉर्ट टर्म में मज़बूत रेजिस्टेंस का काम कर सकता है।

सोमवार के लिए रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल का कहना है कि वीकेंड का मजा लें, उल्टे सुल्टे ट्रेड्स ना लें। बाजार ओवरसोल्ड है लेकिन कहीं भी इसमें स्टेबिलिटी नहीं है। शॉर्ट पोजिशन लेना भी इन स्तरों पर थोड़ा रिस्की है। शॉर्ट भी करना है तो थोड़े बाउंसबैक का इंतजार करें। कॉन्ट्रा लॉन्ग ले रहे हैं तो पोजीशन हेज जरूर करें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top