Trading plan : बाजार में बड़ी तेजी से बदल रहा ट्रेंड, इंडेक्स के बजाए शेयरों पर करें फोकस – trading plan market trend is changing rapidly focus on individual stocks instead of indices



Trading plan : रुपए की गिरावट ने बाजार के सेंटिमेंट खराब कर दिए हैं। निफ्टी 125 अंक फिसलकर 25900 के करीब कारोबार कर रहा है। ये 20 DEMA पर सपोर्ट ले रहा है। इधर एक्सिस बैंक की गिरावट ने बैंक निफ्टी पर दबाव बढ़ाया है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। लगातार चार दिनों से तेजी में चल रहे मेटल शेयरों में आज मुनाफावसूली है। मेटल इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट कमजोर दिख रहा है। साथ ही कैपिटल मार्केट, डिफेंस, IT और प्राइवेट बैंकों में भी बिकवाली हावी है। लेकिन चुनिंदा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है।

ब्रोकरेज की बुलिश रिपोर्ट से भारती एयरटेल में खरीदारी आई है। ये शेयर करीब 2 परसेंट चढ़कर आज निफ्टी का टॉप गेनर रहा है। मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग के साथ 2435 रुपए के लक्ष्य दिए हैं। साथ ही भारती हेक्साकॉम भी करीब ढ़ाई परसेंट मजबूत हुआ है।

बाजार का बिगड़ा मूड

ऐसे में बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार में कोई रिकवरी नहीं आई। हर छोटी रिकवरी की कोशिश नाकाम हुई है। निफ्टी 25,900 के करीब आते ही घूम रहा है। बैंक निफ्टी भी 59,000 के सपोर्ट के करीब है। रुपया 91 के पार हो गया है। यह एशिया की सबसे कमजोर करेंसी हो गया है। सिर्फ FMCG शेयर और भारती में मजबूती आई है। मिडकैप में आज फिर गिरावट आई।

बाजार में अब पैसा बनाना थोड़ा मुश्किल है। बाजार में ट्रेंड बड़ी तेजी से बदल रहा है। निफ्टी 25,750-26,150 की बड़ी रेंज में है। लेकिन इस रेंज में भी बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव है और कोई भी ट्रेड कैरी करना नामुमकिन है। इंडेक्स के बजाए शेयरों पर फोकस करें।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 25,800-25,850 पर रुकना जरूरी है। तेजी के लिए 26,000 के ऊपर जाना जरूरी है। इस समय आक्रामक ट्रेडिंग ना करें। अपना फोकस पैसे बचाने पर करें। बैंक निफ्टी में 59,000 पर लक्ष्मण रेखा है। अगर 59,000 बचा तो तेजी का ट्रेंड कायम रहेगा। लेकिन 59,000 के नीचे रिस्क बढ़ेगा। 59,300-59,500 रुकावट का जोन है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top