Trading plan : पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बावजूद भारतीय इंडेक्सों में कमजोरी, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति – trading plan despite positive global cues indian indices show weakness find out the trading strategy for nifty and bank nifty today



Stock market today : पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बावजूद, 5 जनवरी को भारतीय इंडेक्स कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 85 अंक या 0.10 प्रतिशत गिरकर 85,684.41 पर और निफ्टी 12 अंक या 0.05 प्रतिशत गिरकर 26,314 के आसपास दिख रहा है। लगभग 1509 शेयरों में तेज़ी आई है, 1115 शेयरों में गिरावट आई है और 240 शेयर अपरिवर्तित दिख रहे हैं।

निफ्टी पर सबसे ज़्यादा फायदा पाने वालों में एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, ICICI बैंक, एशियन पेंट्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज शामिल हैं,जबकि नुकसान उठाने वालों में टेक महिंद्रा, TCS, मैक्स हेल्थकेयर, NTPC और ट्रेंट हैं। BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स फ्लैट ट्रेड कर रहे हैं। सेक्टर्स में, IT इंडेक्स 1.5% नीचे है, जबकि रियल्टी, ऑटो, मेटल हर एक 0.3% ऊपर हैं।

निफ्टी पर रणनीति

ऐसे में इंडेक्स पर अपनी ट्रेडिंग रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 26376-26409 पर और बड़ा रजिस्टेंस 26448-26489/26533 पर है। इसके लिए पहला बेस 26213-26254 पर और बड़ा बेस 25109(10DEMA)-25146 पर है। शुक्रवार को ऑप्शन रेंज तोड़ा, 26233 के ऊपर ब्रेकआउट, ऊपर के सभी जोन हासिल हुए। FII/DIIs की कैश में खरीदारी हुई, लेकिन सबसे अहम बात ये इंडेक्स में काफी शॉर्ट करविंग हुई। नया हाई लगाने में सभी लीडर्स का योगदान रहा, रिलायंस, HDFC बैंक, ICICI बैंक मजबूत रहे। नेट शॉर्ट घटकर अब 1.43 LK पर हैं, बुल्स के फेवर में एक और अहम बात है और वह है मजबूत पुट राइटिंग। 26300-26200-26100-26000 पर पुट ऑप्शन में भारी शॉर्टिग देखने को मिली है। कॉल में ज्यादा शॉर्टिंग नहीं हुई है। टेक्निकल और F&O सेटअप अच्छा है। अब दो बातें अहम होंगी, पहला जियोपोलिटिकल स्थिति दूसरी बात FIIs की पूरी तरह से भागीदारी।

अगर निफ्टी ने 26200/109 होल्ड किया तो और तेजी जारी रहेगी, बेस-1 पर गिरावट में खरीदारी काम करेगी। निफ्टी आल टाइम हाई पर है, तो असल में कोई टेक्निकल बाधा नहीं है, 26500 पर कॉल राइटर्स बाधा हैं। 26533 आने और ऊपर टिकने का इंतजार करें, इसके ऊपर नया नजरिया बनाएंगे।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 60324-60523 पर और बड़ा रजिस्टेंस 60677-60810 पर है। इसके लिए पहला बेस 59639-59845 पर और बड़ा बेस 59284-59510 पर है। यह 59900-60000 के ऊपर निकल गया है। इंडेक्स को ICICI बैंक और HDFC बैंक से सपोर्ट मिला है। आगे FII की खरीदारी लौटी तो ICICI बैंक और HDFC बैंक को फायदा संभव है। अगर 60000 पुट OI से तुलना करें तो 59500 अभी भी मजबूत पुट राइटर्स जोन है। 59510-59284 के बीच 10/20DEMA, बेस-1 पर गिरावट में खरीदना बेहतर होगा। डे ट्रेड के लिए 60000/बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदना सबसे बेहतर रहेगा। 60324/60523 पर अगली बाधा होगी, यह कठिन जोन का काम कर सकता है।60523 के ऊफर ही फ्रेश ब्रेकआउट होगा, और बेस 60000 की ओर खिसकेगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top