Trading Plan: निफ्टी के लिए 25,650-25,700 सबसे अहम लेवल, क्या आज फिर मचेगा आईटी शेयरों में कोहराम – 25650 25700 is the most important level for nifty will there be chaos in it stocks again today



सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

कल हमारा 25,850 पर ट्रेलिंग SL हिट हुआ। कल हमारा नजरिया था कि 25,800 पर री-एंट्री करें। लेकिन कल क्लोजिंग में उस पोजीशन से NO PROFIT NO LOSS में एग्जिट का नजरिया लिया और कल हम न्यूट्रल नजरिया लेकर क्लोजिंग में गए थे। आज बाजार के टेक्सचर का एक बड़ा टेस्ट होगा। निफ्टी के लिए 25,650-25,700 सबसे अहम लेवल है। 25,700 पर है 10 DEMA और 25,650 पर 20 DEMA पर है। अगर 25,650 के नीचे बंद हुए तो ट्रेंड बदल जाएगा। आज थोड़ा शांति रखेंगे, जबर्दस्ती ट्रेड में नहीं कूदेंगे।

IT में कोहराम जारी

AI कॉम्पिटिशन की चिंता सॉफ्टवेयर शेयरों पर भारी पड़ रही है। IT का निफ्टी में करीब 12% वेटेज है। ऐसे में अगर आज फिर IT इंडेक्स 5% गिरा तो निफ्टी पर 150 अंकों का असर दिखेगा और यही गिफ्ट निफ्टी फिर से दिखा भी रहा है लेकिन एक अच्छी बात ये है कि बाकी सेक्टर्स अभी कमजोर नहीं हैं। IT को छोड़कर हमारी मार्केट ज्यादा नहीं गिरी है। लगातार हमने IT से दूर रहने की राय दी है। गिरती छुरी को पकड़ने में कोई बहादुरी नहीं है। सिर्फ वैल्युएशंस का कोई मतलब नहीं होता।

अगर EPS ही आधा हो गया तो वैल्युएशन क्या कर लेगा?इस समय IT कंपनियों में अस्तित्व की लड़ाई है । सवाल ये है कि क्या भारतीय IT कंपनियां बचेंगी या नहीं? पहले भी रुकावटें आई हैं लेकिन AI वाला थोड़ा अलग है। भले ही 20% ऊपर लें लेकिन अभी जल्दबाजी नहीं करनी है। जरूरी नहीं कि हर सेक्टर में बॉटम पर ही निवेश करें।

सोने, चांदी में क्या हुआ?

रूस-US डॉलर की ओर वापस लौटने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये ट्रंप सरकार के दौर में बड़े इकोनॉमिक रीसेट का हिस्सा है। इसके चलते कल रात सोने और चांदी में बड़ी गिरावट हुई। COMEX पर कल चांदी 11% टूटी, सोना 3% गिरा।

बाजार: तो अब क्या हो रणनीति?

वही रणनीति जो कल भी थी- 10 शेयरों की लिस्ट बनाएंये। 10 के 10 नतीजों के सिकंदर होने चाहिए। हमने कल 2 शेयरों की बात की थी- SBI और आयशर मोटर्स। और फिर दोनों ने मोटा पैसा बना कर दिया। मैक्स फाइनेंशियल जैसा शेयर कल दिन के हाई पर बंद हुआ। इसके अलावा NBFC शेयरों में भी अच्छा मोमेंटम है। ऑटो और एंसिलरी शेयर जबर्दस्त चल रहे हैं। बाजार बिल्कुल भी खराब नहीं है, लेकिन हो सकता है और एक बात साफ है- 26,000 की दीवार अभी काफी मजबूत है।

बड़े ब्रेकआउट के लिए 26,000 के ऊपर बंद होना जरूरी है। अभी बाजार शॉर्ट वाला नहीं हुआ है लेकिन रिस्क है। FIIs की खरीदारी की रफ्तार थोड़ा ठंडी पड़ गई है। कल कैश और फ्यूचर्स मिलाकर `1100 Cr की बिकवाली हुई। कल नतीजों का सीजन खत्म हो जाएगा। वीकेंड पर अपने पोर्टफोलियो का hard review करें। अंडरपरफॉर्मिंग शेयरों से आउटपरफॉर्मिंग शेयरों में शिफ्ट हों।

निफ्टी पर रणनीति

पहला और सबसे अहम सपोर्ट 25,650-25,700 (10 और 20 DEMA) पर है जबकि 25,650 के नीचे फिसले तो 25,500 तक कोई सपोर्ट नहीं है। पहला रजिस्टेंस 25,800-25,850 (न्यूट्रल जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,900-25,950 (कल का high) पर है। अगर निफ्टी 25,650 बचाए तभी और सिर्फ उसी स्थिति में खरीदें, 25,600 का सख्त SL रखें और फिलहाल पोजिशनल नजरिये से कोई भी पोजिशन लेने की जल्दबाजी ना करें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में अभी तक 60,400 का SL हिट नहीं हुआ है। अगर 60,400 टूटे तो तुरंत लॉन्ग सौदों से बाहर हों। Individual बैंकिंग शेयर बैंक निफ्टी से कहीं बेहतर हैं। गिरावट में SBI,फेडरल बैंक, AU बैंक जैसे बैंकों पर फोकस करें। बैंक निफ्टी में अभी भी ICICI बैंक और HDFC बैंक का वेटेज काफी है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top