Trading plan : आज दिन के हाई पर बंद हुए तो लौटेगा भरोसा, बड़ी तेजी के लिए निफ्टी का 26000 के ऊपर निकलना जरूरी – trading plan if the market closes at todays high confidence will return but for a major rally the nifty needs to break above 26000



Trading plan : बाजार में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी आई है। निफ्टी नीचे से करीब 130 अंक सुधरा है। ICICI BANK, INFOSYS, TCS और रिलायंस ने जोश भरा है। साथ ही बैंक निफ्टी भी सुधार देखने को मिला है। बैंक निफ्टी दिन के निचले स्तर से करीब 350 अंक दौड़ा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी लौटी है।

IT के बाद मेटल और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। दोनों इंडेक्स करीब एक फीसदी मजबूती दिखा रहे हैं। साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सरकारी बैंक और NBFCs में भी रिकवरी है। लेकिन ऑटो, एनर्जी और फार्मा पर दबाव देखने को मिल रहा है।

आज कैपिटल मार्केट शेयरों में भरपूर जोश है। ये इंडेक्स करीब तीन फीसदी चढ़ा है। सेबी के एक्सपेंस रेश्यो घटाने से HDFC AMC दौड़ा है। शेयर करीब 7 परसेंट चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना है। CEO के वीडियो संदेश के बाद इंडिगो ने उड़ान भरी है। ये शेयर करीब 3 परसेंट चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना है। कंपनी के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा है कि सबसे मुश्किल दौर बीत गया है और नेटवर्क पूरी तरह बहाल हो गया है। आगे री-बिल्डिंग पर जोर रहेगा।

बाजार: उतार-चढ़ाव कायम

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज फिर बाजार में उतार-चढ़ाव रहा लेकिन फीलिंग अच्छी वाली है। इस तरह की वोलेटिलिटी ट्रेंड रिवर्सल पर आती है। मिड और स्मॉल कैप में शानदार रिकवरी दिखी है। IT और बैंक्स दोनों ने अच्छा किया है। निफ्टी भी सीरीज का लो बचाने में कामयाब रहा है। कैपिटल मार्केट थीम सबसे ज्यादा चली है।

बाजार: अब क्या ?

बाजार में आज का टेक्स्चर अब तक अच्छा है। अब देखना है कि क्लोजिंग कहां होगी। अगर रिकवरी नहीं टिकी तो दिक्कत होगी। लेकिन अगर आज दिन के हाई पर बंद हुए तो थोड़ा भरोसा लौटेगा। बड़ी तेजी के लिए 26,000 के ऊपर निकलना जरूरी होगा।

निफ्टी के लिए सपोर्ट 25,700-25,750 पर और रेजिस्टेंस 25,900-25,950 के जोन में हैं। वहीं बैंक निफ्टी के लिए 58800 पर सपोर्ट और 59300 पर रेजिस्टेंस है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top