Trading Plan:आज होगा बाजार के टेक्सचर का सबसे बड़ा टेस्ट, क्या आरबीआई पॉलिसी से मिलेगी कोई रा – trading plan today will be the biggest test of market structure will rbi policy provide any relief



सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

आज बाजार के टेक्सचर का सबसे बड़ा टेस्ट होने वाला है। आज निफ्टी 10 और 20 DEMA को टेस्ट करने जा रहा है। अगर 25,450 के नीचे बंद हुए तो पूरी रैली फेल होने का रिस्क होगा। लेकिन अगर आज हम रिकवरी के साथ बंद हुए तो बड़ा पॉजिटिव होगा। दिक्कत ये है कि 25,450-25,850 एकदम no trading zone है। या तो हम 25,450 के नीचे आएं या 25,850 के ऊपर निकलें। इन दोनों लेवल के बीच में दोनों तरफ फंसने का रिस्क है। हमें कोई शौक नहीं है एग्जैक्ट टॉप या बॉटम पकड़ने का है।

बाजार: आज के संकेत

कल फिर FIIs 2 दिन की खरीदारी के बाद बिकवाली करने आ गए और ये उनका पैटर्न रहा है, 1-2 दिन की खरीदारी और फिर बिकवाली शुरू किया। कैश और फ्यूचर्स मिलाकर FIIs की `4,000 Cr से ज्यादा की बिकवाली है। भारती एयरटेल और हीरो मोटो के नतीजे अच्छे हैं लेकिन टाटा मोटर्स के मिलेजुले रहे।

आज का सबसे बड़ा घरेलू संकेत RBI की मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान होगा। आज RBI से एक neutral pause की उम्मीद है। ट्रेड डील के बाद की पहली पॉलिसी है। RBI का डॉलर पर नजरिया काफी अहम होगा।

बाजार: अब क्या करें?

देखिए, ट्रेड डील एक कारण बना शॉर्ट कवरिंग का, लेकिन साफ है कि बाजार में फ्रेश खरीदारी नहीं है और ऐसी शॉर्ट कवरिंग हमने पहले भी देखी है। इसलिए हमने कहा था कि ये मत सोचिए कि बस बॉटम बन गया। ट्रेड डील का न होना बाजार गिराने का एक फैक्टर था, इकलौता फैक्टर नहीं। हमारे बाजार की सबसे बड़ी मुश्किल कमजोर नतीजे हैं, उसका ठीक होना जरूरी है। हो सकता है बजट दिन का निचला स्तर (24571) बॉटम हो, लेकिन वो बाद में पता चलेगा। अगर US मार्केट्स 10% गिर गए तो एक बार के लिए हम भी 24,000 तक जा सकते हैं, लेकिन अगर हमारे नतीजे नहीं सुधरे तो हम बड़ी रैली देखेंगे। इस बाजार में आपको दोनों तरफ के मौके खोजने होंगे। मगर एक बात साफ है– हमारे बाजार इस साल outperform कर सकते हैं। पिछले साल नैस्डैक, कोस्पी, जर्मनी, बिटकॉइन ये सब चले थे। पहली बात इस साल हम इनसे कम गिरेंगे और शायद चल भी जाएं। इसका एक तरीका होगा कि आप हर गिरावट पर निफ्टी ETF खरीदेंऔर हा, हर रैली में खराब क्वालिटी के मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों से निकलें। खरीदारी काफी सीमित रखें और बहुत concentrated पोर्टफोलियो रखें ।

निफ्टी पर रणनीति

कल हम ठीक 50 DEMA पर बंद हुए हैं। पहला सपोर्ट 25,500-25,550 (ऑप्शन्स जोन) पर है। सबसे अहम सपोर्ट 25,450-25,500 (10 and 20 DEMA) पर है । पहला रजिस्टेंस 25,700-25,750 (ऑप्शन्स जोन) पर जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,800-25,850 (हाल की स्लिप जोन) पर है। 25,500-25,550 बचा तभी खरीदें, सख्त SL- 25,450 पर लगाए। 25,650-25,700 पर रिकवरी फेल हो तभी बेचें, SL 25,750 पर रखा। पॉलिसी के बाद नया नजरिया बनाएंगे।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी का ब्रेकआउट अभी भी बरकरार है। 59,500 के नीचे ही टेक्सचर निगेटिव होगा। अगर 59,500 टूटा तो लॉन्ग से बाहर हो जाएं। आज कोई भी फ्रेश नजरिया पॉलिसी के बाद ही लें। पॉलिसी के कारण बैंक निफ्टी में बड़ा मूव आ सकता है। ऐसे में आज थोड़ा सा बाहर ही रहें। ज्यादातर पॉलिसी शुरू होने के 20-25 मिनट बाद बड़ा मूव मिलता है ।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top