
Top Trading Ideas: बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 25750 के करीब फ्लैट कामकाज कर रहा है। बैंक निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज OUTPERFORM कर रहे हैं। ट्रंप टैरिफ में राहत की खबर से मेटल शेयर चमके है। इंडेक्स करीब सवा परसेंट मजबूत हुआ। टाटा स्टील, हिंडाल्को और JSW स्टील निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हुए। ट्रंप प्रशासन स्टील और एल्युमिनियम पर राहत देने के लिए विचार कर रहा है। फिलहाल अमेरिका में विदेशी स्टील और एल्युमिनियम पर 50% ड्यूटी है। सिगरेट कीमतों में बढ़ोतरी के संकेतों से ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। ग्रॉडफ्रे आज भी करीब 9 परसेंट दौड़ा है। साथ ही ITC भी मजबूत हुआ। उधर चैनल चेक के मुताबिक कंपनियां 84 MM वाली सिगरेट की कीमतें 17 रुपए से बढ़ाकर 24 रुपए प्रति स्टिक कर सकती हैं।
ऐसे में आइए डालते है एक नजर आज बाजार एक्सपर्टस किन शेयरों पर तेजी की राय दे रहे है।
प्रकाश गाबा की राय
DELHIVERY- प्रकाश गाबा DELHIVERY के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 430 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 445 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
मानस जयसवाल की राय
BANK OF INDIA- मानस जयसवाल BANK OF INDIA के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 168 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 175 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
आशीष बहेती की राय
ADANI ENTERPRISES- आशीष बहेती ADANI ENTERPRISES के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2205 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2280-2320 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
राजेश सातपुते की राय
BEL (FUT)- राजेश सातपुते BEL के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 442 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 464-465 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
आशीष चतुरमोहता की राय
PSU BANK BEES: आशीष चतुरमोहता PSU BANK BEES के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। इस स्टॉक में 120-125 रुपये का टारगेट देख रहे है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।