Timex Group India का शेयर 9% तक लुढ़का, हिस्सेदारी बिक्री की खबर से तगड़ी बिकवाली – timex group india share falls more than 9 percent as promoter timex group luxury watches bv plans to sell 4 47 percent stake via ofs



फेमस वॉचमेकर टाइमैक्स ग्रुप इंडिया लिमिटेड के शेयरों में 29 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में 9.6 प्रतिशत तक की गिरावट आई। BSE पर शेयर 318 रुपये के लो तक गया। अगर दिन में शेयर में गिरावट 10 प्रतिशत तक जाती है तो 316.60 रुपये पर लोअर सर्किट लग जाएगा। बिकवाली की वजह है कि कंपनी की प्रमोटर टाइमैक्स ग्रुप लग्जरी वॉचेस BV ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कंपनी में 4.47 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने जा रही है। यह बिक्री 29 और 30 दिसंबर को हो रही है।

इस बिक्री में 45.09 लाख इक्विटी शेयर शामिल होंगे। 30 सितंबर 2025 तक ये शेयर कंपनी की पेड-अप इक्विटी कैपिटल का 4.47 प्रतिशत थे। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि OFS ₹275 प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर आएगा। यह ऑफर 29 दिसंबर को नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा। रिटेल निवेशक और पात्र नॉन-रिटेल पार्टिसिपेंट 30 दिसंबर को बोली लगा सकते हैं।

OFS के तहत ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में प्रमोटर के पास अतिरिक्त 4.47 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी है। इससे कुल बिक्री कंपनी की इक्विटी का लगभग 8.94 प्रतिशत हो सकती है। कोटक सिक्योरिटीज को इस ट्रांजेक्शन के लिए सेलर का ब्रोकर नियुक्त किया गया है। टाइमैक्स ग्रुप इंडिया ने कहा कि OFS कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के नियमों के अनुसार BSE पर एक अलग विंडो के जरिए रहेगा।

Timex Group India शेयर 2 साल में 94 प्रतिशत उछला

कंपनी का मार्केट कैप 3200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 59.93 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की कीमत 2 साल में 94 प्रतिशत बढ़ चुकी है। एक साल में यह 61 प्रतिशत और 6 महीनों में 42 प्रतिशत मजबूत हुई है। 5 साल का रिटर्न 1000 प्रतिशत है। शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 421 रुपये और एडजस्टेड लो 146.90 रुपये है।

जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में टाइमैक्स ग्रुप इंडिया का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 243.67 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 30.23 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 538.10 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 31.42 करोड़ रुपये रहा।



Source link

Scroll to Top