Textile Stocks prices Crash: अमेरिका-बांग्लादेश ट्रेड डील से टेक्सटाइल कंपनियों के शेयर क्रैश, पर्ल ग्लोबल 6% फिसला – textile stocks prices crash pearl global industries gokaldas exports arvind stocks fall as us bangladesh annoucne deal



टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में 11 फरवरी को लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट आई। इसकी वजह रेसिप्रोकल ट्रेड पर अमेरिका और बांग्लादेश के बीच समझौते का ऐलान है। पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज का शेयर 11 फरवरी को करीब 6 फीसदी क्रैश कर गया। गोकलदास एक्सपोर्ट्स का शेयर करीब 4 फीसदी फिसला। केपीआर मिल और अरविंद के शेयर करीब 3-3 फीसदी गिर गए।

बांग्लादेश के कुछ टेक्सटाइल्स पर जीरो टैरिफ

अमेरिका और बांग्लादेश के बीच हुए ट्रेड एग्रीमेंट के तहत अमेरिका ऐसा सिस्टम बनाएगा, जिसमें बांग्लादेश के खास अपैरल और टेक्सटाइल्स गुड्स पर जीरो रेसिप्रोकल टैरिफ रेट लागू होगा। दोनों देशों के ज्वाइंट स्टेटमेंट में इसके बारे में बताया गया है। इस एग्रीमेंट का असर इंडिया से टेक्सटाइल्स के एक्सपोर्ट पर पड़ सकता है।

बांग्लादेश के एक्सपोर्ट पर 19 फीसदी टैरिफ

इंडिया और अमेरिकी के बीच हाल में जिस ट्रेड फ्रेमवर्क पर सहमति बनी है, उसके तहत अमेरिका इंडियन टेक्सटाइल एक्सपोर्ट्स पर 18 फीसदी टैक्स लगाएगा। यह पहले इंडिया पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ के मुकाबले काफी कम है। लेकिन, इंडियन एक्सपोर्ट्स को अमेरिकी बाजार में बांग्लादेश के प्रोडक्ट्स से कड़ा मुकाबला करना होगा। बांग्लादेश के कुछ टेक्सटाइल्स पर अमेरिका में जीरो फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ लगेगा। अमेरिका ने बांग्लादेश के एक्सपोर्ट्स पर टैरिफ घटाकर 19 फीसदी कर दिया है, जो इंडिया पर लगे 18 फीसदी टैरिफ से थोड़ा ज्यादा है।

बांग्लादेश के कुछ प्रोडक्ट्स पर जीरो टैरिफ से इनवेस्टर्स मायूस

Elara Capital की लीड (टेक्सटाइल्स एंड रिटेल सेक्टर) प्रेरणा झुनझुनवाला ने कहा, “इनवेस्टर्स बांग्लादेश को टैरिफ में दी गई कुछ छूट पर प्रतिक्रिया दिखा रहे हैं। हालांकि, अभी इस बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है। हमारा मानना है कि इसका भारत की ज्यादातर टेक्सटाइल कंपनियों पर असर नहीं पड़ेगा।” मास्टर ट्रस्ट ग्रुप के डायरेक्टर जशन अरोड़ा ने कहा कि बांग्लादेश पर टैरिफ रेट्स 20 फीसदी से घटाकर 19 फीसदी किया गया है, जबकि इंडिया पर 18 फीसदी टैरिफ है।

जीरो फीसदी टैरिफ से बांग्लादेश के प्रोडक्ट्स को फायदा

उन्होंने कहा कि भारत पर 18 फीसदी टैरिफ का मतलब है कि यह पड़ोसी देशों पर लगाए गए टैरिफ से कम है। अमेरिका-बांग्लादेश के बीच ट्रेड एग्रीमेंट में बांग्लादेश की कुछ खास टेक्सटाइल्स की कैटेगरी पर जीरो टैरिफ का प्रावधान है। इससे बांग्लादेश को फायदा होगा। इससे प्रतिस्पर्धा के मामले में स्थिति बदल सकती है।

पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज के शेयरों में ज्यादा गिरावट

पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज के शेयर 11 फरवरी को बाजार खुलते ही गिरने लगे। 1:49 बजे यह शेयर 5.53 फीसदी गिरकर 1,523 रुपये पर चल रहा था। बीते एक हफ्ते में यह शेयर करीब 20 फीसदी गिर चुका है। गोकलदास एक्सपोर्ट्स का शेयर 3 फीसदी गिरकर 748 रुपये पर चल रहा था। बीते एक हफ्ते में यह शेयर 9 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। केपीआर मिल का शेयर 3.55 फीसदी गिरकर 915 रुपये पर चल रहा था। एक हफ्ते में यह शेयर 6.39 फीसदी गिरा है। अरविंद का शेयर 3.13 फीसदी गिरकर 357 रुपये पर चल रहा था।



Source link

Scroll to Top