Tata Power share price : टाटा पावर के गुजरात मुंद्रा UMPP पावर प्लांट को जल्द मिल सकती है बड़ी राहत – सूत्र – tata power share price tata power gujarat mundra umpp power plant may soon get major relief sources



Tata Power share price : टाटा पावर के गुजरात मुंद्रा UMPP पावर प्लांट को लेकर जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक दिसंबर से मुंद्रा UMPP फिर शुरु होगा। कंपनी को गुजरात सरकार से जल्द ही सप्लीमेंट्री PPA (पावर पर्चेज एग्रीमेंट) संभव है। इसके लिए गुजरात सरकार के साथ होने वाली बातचीत अंतिम दौर में है। 4 राज्यों के साथ भी जल्द सप्लीमेंट्री PPA संभव है।

बता दें कि पिछले 10 साल से मुंद्रा UMPP में ऑपरेशन बंद है। पावर मांग घटने से 2 तिमाही से इमरजेंसी ऑपरेशन भी बंद है। इस खबर पर कंपनी ने CNBC TV18 के सवाल का जवाब अभी तक नहीं दिया है।

क्यों अहम है मुंद्रा UMPP

टाटा पावर के लिए मुंद्रा UMPP काफी अहम है। गुजरात का मुंद्रा UMPP की क्षमता 4,150 MW है। इस प्लांट से 5 राज्यों को पावर सप्लाई होगी। 2007 में मुंद्रा प्लांट से 5 राज्यों से बिजली खरीद करार किया है। वित्त वर्ष 2025 में मुंद्रा कोल & शिपिंग क्लस्टर मुनाफा का 1,078 करोड़ रुपए रहा। वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में मुंद्रा कोल & शिपिंग क्लस्टर का घाटा 362 करोड़ रुपए रहा। कंपनी के मैनेजमेंट का कहना है कि प्लांट शटडाउन की वजह से FY26 की दूसरी तिमाही में कंपनी को घाटा हुआ है।

टाटा पावर शेयर प्राइस

टाटा पावर का चाल पर नजर डालें तो 1 बजे के आसपास एनएसई पर ये शेयर 1.50 रुपए यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 392 रुपए के ऊपर नजर आ रहा था। आज का इसका दिन का हाई 399.95 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 447.70 रुपए और 52 वीक लो 326.35 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 5,695,298 शेयर और मार्केट कैप 125,480 करोड़ रुपए के आसपास दिख रहा है।

पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 1.22 फीसदी बढ़ा है। वहीं, 1महीने में इसमें 1.81 फीसदी की कमजोरी आई है। 3 महीने में इसने 4.04 फीसदी पॉजिटिव रिटर्न दिया है। जनवरी से अब तक स्टॉक में 0.10 फीसदी की हल्की बढ़त देखने को मिली है। 1 साल में स्टॉक ने 5.90 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, 3 साल में इसमें 75.37 फीसदी की तेजी आई है।



Source link

Scroll to Top