Tata Elxsi Q3 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी का मुनाफा 30% गिरा, रेवेन्यू में उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर – tata elxsi q3 results profit falls nearly 30 percent revenue growth margin improvement share price in focus



Tata Elxsi Q3 Results : टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा एलेक्सी ने दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) के वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया है। इसमें कंपनी का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। टाटा एलेक्सी ने टॉप-लाइन ग्रोथ बनाए रखी, लेकिन तिमाही आधार पर मुनाफे में नरमी दिखी। इसके बावजूद ऑपरेशनल डिसिप्लिन और कॉस्ट मैनेजमेंट के चलते मार्जिन में सुधार देखने को मिला।

रेवेन्यू में 3.8% की तिमाही बढ़त

बाजार बंद होने के बाद मंगलवार, 13 जनवरी को जारी नतीजों के मुताबिक, दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 3.8% बढ़कर ₹953.5 करोड़ रहा। पिछली तिमाही (Q2) में यह ₹918.1 करोड़ था। यह ग्रोथ बिजनेस मोमेंटम के स्थिर रहने का संकेत देती है।

मुनाफा घटा, लेकिन EBIT में मजबूती

टाटा एलेक्सी का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 29.6% घटकर ₹109 करोड़ रहा, जो सितंबर तिमाही में ₹154.8 करोड़ था। मुनाफे पर दबाव का मुख्य कारण ऑपरेशनल लागत में बढ़ोतरी रही। हालांकि, EBIT 17.7% बढ़कर ₹199.9 करोड़ पहुंच गया, जो ऑपरेशनल मजबूती को दिखाता है।

टाटा एलेक्सी का EBIT मार्जिन Q2 के 18.5% से बढ़कर Q3 में 21% हो गया। यह बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी और लागत नियंत्रण का संकेत है, भले ही नेट प्रॉफिट पर दबाव बना रहा हो।

Tata Elxsi के शेयरों का हाल

टाटा एलेक्सी का शेयर सोमवार को NSE पर 1.75% की बढ़त के साथ ₹5,793 पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 14.75%चढ़ा है। लेकिन, बीते 1 साल में टाटा एलेक्सी का शेयर 2.50% नीचे आया है। कंपनी का मार्केट कैप 36.11 हजार करोड़ रुपये है।

Tata Elxsi का बिजनेस क्या है

Tata Elxsi टाटा एलेक्सी टाटा ग्रुप की टेक्नोलॉजी और डिजाइन-फोकस्ड कंपनी है। यह इंजीनियरिंग सर्विसेज, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्यूशंस देती है। कंपनी का काम ऑटोमोटिव, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, ब्रॉडकास्ट, हेल्थकेयर और कम्युनिकेशंस जैसे सेक्टर्स में फैला है।

टाटा एलेक्सी खासतौर पर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, एम्बेडेड सिस्टम्स, ऑटोनॉमस और इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी, UX/UI डिजाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म सॉल्यूशंस के लिए जानी जाती है। इसका फोकस हाई-वैल्यू, इनोवेशन-ड्रिवन प्रोजेक्ट्स पर रहता है, जहां टेक्नोलॉजी और डिजाइन का गहरा मेल होता है।



Source link

Scroll to Top