
Sun Pharma Organon deal : फार्मा दिग्गज सन फार्मा आज फोकस में है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक कंपनी 10 अरब डॉलर के बड़े खरीद सौदे की तैयारी कर रही है। यह अमेरिका की कंपनी ऑर्गनॉन (Organon) को खरीद सकती है। यह किसी भारतीय फार्मा कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा सौदा हो सकता है। बाजार इस बड़े सौदे को निगेटिव तौर पर ले सकता है। हालांकि सन फार्मा ने इस खबर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। इस बड़ी शॉपिंग से सन फार्मा का पोर्टफोलियो कितना मजबूत होगा। साथ ही डील की बड़ी बातें क्या हैं, इस डिटेल के साथ सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि US की Organon फार्मा को सन फार्मा 10 अरब डॉलर के EV डील के जरिए खरीद सकती है।
यह अधिग्रहण स्लम्प सेल के जरिए हो सकता है। सन फार्मा का बायोसिमिलर पोर्टफोलियो बढ़ाने पर जोर है। इस डील से कंपनी का बायोसिमिलर पोर्टफोलियो मजबूत होगा। सन फार्मा की US में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर नजर है। Organon का वुमेन हेल्थ और स्पेशियलिटी ड्रग पोर्टफोलियो है। Organon ने JADA सिस्टम को 44 करोड़ डॉलर में बेचा है। Organon ने इससे मिली रकम का इस्तेमाल कर्ज भुगतान में किया है।
Organon: वित्तीय स्थिति खराब
Organon फार्मा वित्तीय संकट से जूझ रही है। कंपनी पर करीब 8 अरब डॉलर का कर्ज है। कंपनी की मार्केट कैप करीब 2 अरब डॉलर का है। Organon ने 90 करोड़ डॉलर फ्री कैश फ्लो का गाइडेंस दिया है। कंपनी का सालाना EBITDA रन रेट 2 अरब डॉलर है।
ORGANON की कमाई का 26 फीसदी हिस्सा अमेरिका से, 26 फीसदी हिस्सा EU & CANADA से, 16 फीसदी हिस्सा एशिया से, 17 फीसदी हिस्सा LATAM से, 13 फीसदी हिस्सा चीन से और 1 फीसदी हिस्सा दूसरे बाजारों से आता है।
सन फार्मा शेयर प्राइस
फिलहाल एनएसई पर सन फार्मा का शेयर 9.00 रुपए यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 1676.80 रुपए पर दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,687.30 रुपए और दिन का लो 1,600 रुपए है। यह शेयर 1 हफ्ते में 3.47 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 3.99 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि,1 साल में ये शेयर 6.24 फीसदी टूटा है।