Sugar Production: ISMA ने चीनी उत्पादन अनुमान घटाया,जानें किन राज्यों में घटेगा प्रोडक्शन – sugar production isma reduced sugar production estimates know in which states production will decrease



Sugar Production: ISMA ने चीनी उत्पादन अनुमान घटाया है। प्रमुख राज्यों में उत्पादन घटने की आशंका है। UP, महाराष्ट्र में कम उत्पादन की आशंका है। कर्नाटक में उत्पादन कम होने की आशंका है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कम पैदावार का हवाला देते हुए कहा कि विपणन वर्ष 2025-26 के लिए भारत का चीनी उत्पादन का अनुमान 5.57 प्रतिशत घटाकर 3.24 करोड़ टन कर दिया गया है।

UP में वैरायटी रिप्लेसमेंट प्रोग्राम चल रहा है। प्रोग्राम के कारण UP में कम उत्पादन संभव है। 25-26 सीजन में 32.40 MT उत्पादन संभव है। पिछले साल से 10% ज्यादा उत्पादन संभव है। 2024-25 में उत्पादन 29.6 मिलियन टन था।

पिछले साल उत्पादन दो करोड़ 96.2 लाख टन का हुआ था। एथनॉल के लिए 31 लाख टन का उपयोग किये जाने के बाद, शुद्ध उपलब्धता वर्ष 2024-25 के दो करोड़ 61.2 लाख टन से बढ़कर दो करोड़ 93 लाख टन तक पहुंच जाएगी। इस्मा ने कहा कि 50 लाख टन के शुरुआती स्टॉक को मिलाकर, कुल 3.43 करोड़ टन की उपलब्धता, घरेलू खपत 2.83 करोड़ टन से कहीं ज़्यादा है।

बता दें कि ISMA ने सरकार से चीनी की एमएसपी बढ़ाने की मांग की है। फरवरी 2019 से MSP 31/किलो है। गन्ने की FRP 29% बढ़कर 355 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। चीनी उत्पादन लागत 40.24/किलो है।



Source link

Scroll to Top