Stocks to Watch: Sensex की मंथली एक्सपायरी; Vedanta, L&T और Lodha Developers समेत इन स्टॉक्स पर करें फोकस – stocks to watch today rail vikas nigam wipro cupid thyrocare garden reach gland pharma symphony ask automotive ge vernova eclerx lt in focus on 29 january nifty sensex monthly expiry



Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी फेड ने लगातार तीन बार कटौती के बाद पहली बार ब्याज दरों में कटौती नहीं की तो दुनिया भर के मार्केट को झटका लगा। चूंकि आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी है तो घरेलू मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 28 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 487.20 प्वाइंट्स यानी 0.60% के उछाल के साथ 82,344.68 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 167.35 प्वाइंट्स यानी 0.66% की बढ़त के साथ 25,342.75 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

ITC, टाटा मोटर्स, स्विगी, REC, पेटीएम, केनरा बैंक, कोलगेट पामोलिव, अदाणी पावर, एक्वस, ब्लू स्टार, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, कोरोमंडल इंटरनेशनल, डाबर इंडिया, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, IEX, इंडीजीन, जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड रिसर्च, केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, मणप्पुरम फाइनेंस, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स, वेदांता, वोल्टास और वेबसोल एनर्जी सिस्टम आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे जारी

Larsen & Toubro Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एलएंडटी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 4% गिरकर ₹3,215 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 10% उछलकर ₹71,450 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 19% बढ़कर ₹7,417 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 9.7% से 10.4% पर पहुंच गया। नए लेबर कोड्स का इस पर ₹1344 करोड़ का असर पड़ा।

Lodha Developers Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर लोढ़ा डेवलपर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 1.3% बढ़कर ₹956.9 करोड़ और रेवेन्यू 14.4% उछलकर ₹4,672.5 करोड़ पर पहुंच गया।

National Securities Depository Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर NSDL (नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड) का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 4.4% बढ़कर ₹89.6 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 0.8% फिसलकर ₹359.6 करोड़ पर आ गया।

LT Foods Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एलटी फूड्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 9.8% बढ़कर ₹157.4 करोड़ और रेवेन्यू 23.5% उछलकर ₹2,809.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें

रेल विकास निगम और जीपीटी के ज्वाइंट वेंचर ने नॉर्थ रेलवे के ₹1,201.35 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई। इस प्रोजेक्ट में काशी रेलवे स्टेशन के पास मौजूदा पुराने मालवीय पुल से 50 मीटर नीचे गंगा नदी पर 11 नए रेल-कम-रोड ब्रिज का डिजाइन और निर्माण शामिल है। इन पुलों के निचले डेक पर चार रेलवे ट्रैक और ऊपरी डेक पर छह लेन की सड़क होगी।

वेदांता ने 29 जनवरी को हिंदुस्तान जिंक के 3.35 करोड़ शेयरों के बेस ऑफर साइज के अलावा 1.4 करोड़ शेयरों की बिक्री के लिए ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही अब ऑफर फॉर सेल का साइज बढ़कर 4.75 करोड़ शेयर हो जाएगा, जो कंपनी की कुल इक्विटी का 1.13% है।

विप्रो ने एजेंट-नेटिव सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म फैक्ट्री (Factory) के साथ साझेदारी की है। फैक्ट्री विप्रो वेंचर्स की एक पोर्टफोलियो कंपनी है। इसस साझेदारी के तहत कंपनियों को उनके इंजीनयरिंग ऑर्गेनाइजेशंस णें एजेंट-नेटिव डेवलपमेंट को अच्छे से लागू करने में मदद की जाएगी। इसके अलावा विप्रो की कॉर्पोरेट निवेश शाखा विप्रो वेंचर्स ने फैक्ट्री के हालिया फंडिंग राउंड में हिस्सा लेने का ऐलान किया है।

आज केआरएम आयुर्वेद की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

आज जिंदल स्टेनलेस, गोवा ऑटोमोबाइल कॉर्पोरेशन, IIFL फाइनेंस, इंडिया मोटर पार्ट्स एंड एक्सेसरीज, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, शांति गियर्स और जेनसर टेक्नोलॉजीज के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top