Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी; LG Electronics, Lenskart, Federal Bank और Netweb समेत इन स्टॉक्स पर करें फोकस – stocks to watch today lenskart lg electronics federal bank netweb tech kernex microsystems orkla ircon yatra online elgi equipments in focus on 12 february sensex expiry nifty



Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में फ्लैट शुरुआत के संकेत मिल रहे है। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स (Sensex) 40.28 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली फिसलन के साथ 84,233.64 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 18.70 प्वाइंट्स यानी 0.07% की मामूली बढ़त के साथ 25,953.85 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

हिंदुस्तान यूनिलीवर, ओएनजीसी, कोल इंडिया, लुपिन, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, होनासा कंज्यूमर, एबॉट इंडिया, बजाज हिंदुस्तान शुगर, भारत फोर्ज, बायोकॉन, क्रिसिल, एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज, इंजीनियर्स इंडिया, एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स, इंद्रप्रस्थ गैस, इंडियन होटल्स कंपनी, आईआरसीटीसी, मुथूट फाइनेंस, नैटको फार्मा, पेट्रोनेट एलएनजी, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स, स्पाइसजेट, टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स, वेल्सपन लिविंग और जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

इन कंपनियों के रिजल्ट पेश

LG Electronics India Q3 (YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का मुनाफा 61.6% गिरकर ₹89.7 करोड़ और रेवेन्यू 6.4% फिसलकर ₹4,114.4 करोड़ पर आ गया।

Lenskart Solutions Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का कंसालि़डेटेड मुनाफा 71 गुना बढ़कर ₹1.85 करोड़ से ₹131.03 करोड़ और रेवेन्यू 38.3% उछलकर ₹1,668.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Patanjali Foods Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर पतंजलि फूड्स का कंसालि़डेटेड मुनाफा 60% बढ़कर ₹593.4 करोड़ और रेवेन्यू 16.5% उछलकर ₹10,483.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Amara Raja Energy & Mobility Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर अमारा राजा एनर्जी का कंसालि़डेटेड मुनाफा 53% गिरकर ₹140.2 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 3,410.2% उछलकर ₹3,410.2 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी ₹111.07 करोड़ के एक्सपेश्नल गेन से ₹47.63 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।

Protean eGov Technologies Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर प्रोटीन ईजीओवी टेक का कंसालि़डेटेड मुनाफा 1.9% गिरकर ₹22.5 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 13.1% उछलकर ₹228.9 करोड़ पर पहुंच गया। नए लेबर कोड के चलते इस पर ₹3.95 करोड़ का असर पड़ा।

Concord Biotech Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर कॉनकार्ड बॉयोटेक का कंसालि़डेटेड मुनाफा 15.1% गिरकर ₹64.5 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 13.7% उछलकर ₹277.8 करोड़ पर पहुंच गया। नए लेबर कोड के चलते इस पर ₹3.27 करोड़ का असर पड़ा।

AstraZeneca Pharma Q3 (YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एस्ट्राजेनेक फार्मा का कंसालि़डेटेड मुनाफा 5.6% बढ़कर ₹32.6 करोड़ और रेवेन्यू 38.9% उछलकर ₹611.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें

आरबीआई ने ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी और ICICI बैंक की ग्रुप एंटिटीज को फेडरल बैंक में 9.95% तक हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दे दी है।

सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक नेटवेब टेक के प्रमोटर संजय लोढ़ा, नवीन लोढ़ा, नीरज लोढ़ा और विवेक लोढ़ा ब्लॉक डील के जरिए नेटवेब में 3% तक हिस्सेदारी बेच सकते हैं। यह बिकवाली करीब ₹514.5 करोड़ की हो सकती है और फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹3,027 तय किया गया है।

Kernex Microsystems India

कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स इंडिया को बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (RDSO) से ₹411.17 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसमें RDSO स्पेशिफिकेशंस के अनुसार ऑन-बोर्ड KAVACH की 505 यूनिट्स की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का शामिल है।

ब्लॉक डील्स

नेशनल इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रा फंड-II ने एथर एनर्जी में अपनी पूरी 1.92% हिस्सेदारी (73.33 लाख शेयर) ₹330.6 करोड़ मं बीएसई और एनएसई पर बेच दी। वहीं ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, टाटा म्यूचुअल फंड, मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर, आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड, गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप, अबू धाबी निवेश प्राधिकरण, इन्वेस्को म्यूचुअल फंड, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड, सोसिएटे जेनरल और टाटा एआईजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी समेत 11 देशी-विदेशी निवेशकों ने प्रति शेयर ₹710 के भाव पर 1.92% हिस्सेदारी खरीद ली।

बल्क डील्स

नुवीन की एक सहयोगी कंपनी टीचर्स एडवाइजर्स की टीआईएए-सीआरईएफ फंड्स के टीआईएए सीआरईएफ इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी इंडेक्स फंड ने स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के 87.3 लाख शेयर (1.78% हिस्सेदारी) ₹144.81 के भाव से ₹126.4 करोड़ में बेचे।

गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स, गोल्डियम इंटरनेशनल, प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ, रेपको होम फाइनेंस, स्नोमैन लॉजिस्टिक्स, स्टार सीमेंट और सन टीवी नेटवर्क के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं पावरग्रिड इंफ्रा इंवेस्टमेंट ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की भी आज एक्स-डेट है।

सम्मान कैपिटल और सेल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top