
Stocks to Watch on Budget Day: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज रिकॉर्ड लगातार नवें बार बजट पेश करने वाली हैं। चूंकि आज अगले वित्त वर्ष 2027 का बजट यानी लेखा-जोखा पेश होगा तो इसकी वजह से आज स्टॉक मार्केट भी खुल रहा है और इसी की वजह से आज मार्केट में तेज हलचल भी दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 30 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 296.59 प्वाइंट्स यानी 0.36% की गिरावट के साथ 82,269.78 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 98.25 प्वाइंट्स यानी 0.39% की फिसलन के साथ 25,320.65 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Budget Day Stocks: इन शेयरों पर रखें नजर
Sun Pharmaceutical Industries Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सन फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 16% बढ़कर ₹3,368.8 करोड़ और रेवेन्यू 13.5% उछलकर ₹15,520.5 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान फार्मा कंपनी जीरो से ₹489.4 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।
Bajaj Auto Q3 (Standalone YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बजाज ऑटो का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 18.7% बढ़कर ₹2,502.8 करोड़ और रेवेन्यू 18.8% उछलकर ₹15,220.3 करोड़ पर पहुंच गया। नए लेबर कोड्स के चलते इस पर दिसंबर 2025 तिमाही में ₹61.3 करोड़ का झटका लगा।
GAIL India Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर गेल इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 57.7% टूटकर ₹1,729.1 करोड़ और रेवेन्यू 4.4% फिसलकर ₹35,302.8 करोड़ पर आ गया।
NTPC Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एनटीपीसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 8.3% बढ़कर ₹5,597 करोड़ और रेवेन्यू 1.7% उछलकर ₹45,845.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Jindal Steel Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जिंदल स्टील का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 80.2% टूटकर ₹188.6 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 10.9% उछलकर ₹13,026.6 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान स्टील कंपनी जीरो से ₹54.6 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।
Bank of Baroda Q3 (Standalone YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 4.5% बढ़कर ₹5,054.6 करोड़ और ब्याज से शुद्ध इनकम 0.12% उछलकर ₹11,800.4 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज 26.2% गिरकर ₹798.9 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 2.16% से 2.04% पर आ गया लेकिन नेट एनपीए 0.57% पर स्थिर रहा।
Affle 3i Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एफल 3आई का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 19% बढ़कर ₹119.3 करोड़ और रेवेन्यू 19.2% उछलकर ₹717.5 करोड़ पर पहुंच गया।
Delhivery Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर डेल्हीवरी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 58.4% बढ़कर ₹39.6 करोड़ और रेवेन्यू 17.9% उछलकर ₹2,805 करोड़ पर पहुंच गया।
IDFC First Bank Q3 (Standalone YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 48% बढ़कर ₹502.5 करोड़ और ब्याज से शुद्ध इनकम 12% उछलकर ₹5,492.4 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज 4.5% उछलकर ₹1,398.3 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 1.86% से 1.69% पर आ गया लेकिन नेट एनपीए 0.52% से 0.53% पर पहुंच गया।
Birla Corporation Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बिड़ला कॉरपोरेशन का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 69.2% बढ़कर ₹52.8 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 4.3% फिसलकर ₹2,158.7 करोड़ पर आ गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹34.14 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।
ESAF Small Finance Bank Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ईएसएएफ फर्स्ट बैंक ₹210 करोड़ के शुद्ध घाटे से ₹7 करोड़ के मुनाफे में आ गया। इस दौरान बैंक का ब्याज से शुद्ध इनकम 10.8% फिसलकर ₹432.3 करोड़ और प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज 40.6% घटकर ₹243.4 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 8.54% से 5.65% पर आ गया लेकिन नेट एनपीए 2.73% पर स्थिर रहा।
Intellect Design Arena Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर इंटेलेक्ट डिजाइन एरेना का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 59.5% फिसलकर ₹28.4 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 20% उछलकर ₹731.4 करोड़ पर पहुंच गया। नए लेबर कोड्स के चलते कंपनी को ₹30.8 करोड़ का झटका लगा।
Bharat Dynamics Q3 (Standalone YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर भारत डाएनेमिक्स का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 50.4% फिसलकर ₹72.9 करोड़ और रेवेन्यू 31.9% घटकर ₹566.6 करोड़ पर आ गया।
Clean Science and Technology Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर क्लीन साइंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 30.1% फिसलकर ₹45.9 करोड़ और रेवेन्यू 8.8% घटकर ₹219.7 करोड़ पर आ गया।
Central Depository Services Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (CDSL) का प्रॉफिट 2.5% बढ़कर ₹133.3 करोड़ और रेवेन्यू 9.4% उछलकर ₹304.4 करोड़ पर पहुंच गया।
Glenmark Pharmaceuticals Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ग्लेनमार्क फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 15.9% बढ़कर ₹403.2 करोड़ और रेवेन्यू 15.1% उछलकर ₹3,900.6 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान एक्सपेश्नल लॉस जीरो से ₹184.3 करोड़ पर पहुंच गया।
Steel Authority of India Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 163.6% बढ़कर ₹374 करोड़ और रेवेन्यू 11.8% उछलकर ₹27,371.4 करोड़ पर पहुंच गया।
Aster DM Healthcare Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एस्टर डीएम हेल्थकेयर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 7.6% गिरकर ₹52.5 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 12.9% उछलकर ₹1,185.8 करोड़ पर पहुंच गया।
MedPlus Health Services Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 26% बढ़कर ₹57.8 करोड़ और रेवेन्यू 15.7% उछलकर ₹1,806.1 करोड़ पर पहुंच गया।
Cholamandalam Investment and Finance Company Q3 (Standalone YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर चोलमंडलम इंवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 18.5% बढ़कर ₹1,287.7 करोड़ और ब्याज से शुद्ध इनकम 24% उछलकर ₹3,580.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Blue Dart Express Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 15.7% घटकर ₹68.3 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 6.9% उछलकर ₹1,616.2 करोड़ पर पहुंच गया। नए लेबर कोड्स के चलते कंपनी को दिसंबर 2025 तिमाही में ₹43.90 करोड़ का झटका लगा।
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी रीस्ट्रक्चरिंग के तहत अपने 5% एंप्लॉयीज की छंटनी करेगी।
एचबीएल इंजीनियरिंग को चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री से ऑन-बोर्ड कवच इक्विपमेंट (वर्जन 4.0) की सप्लाई, टेस्टिंग और कमीशनिंग को लेकर ₹575 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट्स के डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर एचएसबीसी एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बीच एग्रीमेंट हुआ है।
एशियन एनर्जी सर्विसेज ने गुजरात के मेवाद इलाके में एक नए कुएं की ड्रिलिंग और टेस्टिंग के बाद तेल मिलने का ऐलान किया है, जिससे हर दिन अधिकतम लगभग 125-130 बैरल तेल निकाले जाने की उम्मीद है।
एस्ट्राजेनेका फार्मा को सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDA) से 120 मिलीग्राम/2.4 मिलीलीटर और 500 मिलीग्राम/10 मिलीलीटर (इम्फिन्जी) की स्ट्रैंथ वाली दुर्वालुमाब सॉल्यूशन के आयात और बिक्री की मंजूरी मिल गई है।
मध्य प्रदेश में मैंगनीज अयस्क की माइनिंग के लिए MOIL और मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन के बीच एक ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट और एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनाने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ स्टील से मंजूरी मिल गई है।
Hindustan Petroleum Corporation Ltd (HPCL)
एचपीसीएल ने गोवा में आयोजित IEW 2026 में IIT कानपुर की डेवलप की हुई डीप-टेक स्टार्टअप मराल एयरोस्पेस के साथ एक शेयर सब्सक्रिप्शन और शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट किया है। इसका उद्देश्य देश के क्लीन एनर्जी और डीप-टेक एयरोस्पेस इकोसिस्टम को मजबूत करना है। HPCL इस स्टार्टअप में ₹2 करोड़ का निवेश कर रही है।
बल्क डील्स
बोफा सिक्योरिटीज यूरोप एसए ने इंडियाबुल्स के 2.22 करोड़ शेयर (0.95% इक्विटी हिस्सेदारी) ₹10.87 के भाव से ₹24.14 करोड़ में खरीदे हैं। वहीं फ्रांसीसी बैंक Societe General ने इतने ही शेयर ₹10.86 के भाव से ₹24.12 करोड़ में बेचे हैं। दिसंबर 2025 तक फ्रांसीसी बैंक की इंडियाबुल्स में 1.27% हिस्सेदारी थी।
बोफा सिक्योरिटीज यूरोप एसए ने आईआईएफएल फाइनेंस के 17 लाख शेयर (0.4% हिस्सेदारी) मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) से प्रति शेयर 532.4 के भाव पर ₹90.5 करोड़ में खरीदे हैं।
Raymond Lifestyle, Raymond Realty
रेमंड ने रेमंड लाइफस्टाइल के 3.75 लाख शेयर (0.61% हिस्सेदारी) ₹1,029.15 के भाव से ₹38.59 करोड़ में और रेमंड रियल्टी के 7 लाख शेयर (1.05% हिस्सेदारी) ₹495.54 के भाव से ₹34.68 करोड़ में खरीदे हैं।
सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) पोजिशंस नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।