Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी; Lupin, Delhivery, Easy Trip Planners और JSW Infra समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर – stocks to watch today lupin cochin shipyard texmaco rail highway infrastructure tvs supply chain solutions seamec in focus on 17 february sense nifty weekly expiry



Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी लाला शुरुआत के संकेत मिल रहे है। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक रह सकती है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स (Sensex) 650.39 प्वाइंट्स यानी 0.79% के उछाल के साथ 83,277.15 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 211.65 प्वाइंट्स यानी 0.83% की बढ़त के साथ 25,682.75 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

वालेचा इंजीनियरिंग, बिन्नी, क्रिएटिव आई और स्पार्क इलेक्ट्रेक्स आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी सहायक कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने नाइजीरिया के एक प्रमुख बिजनेस ग्रुप ट्रॉपिकल जनरल इन्वेस्टमेंट्स (टीजीआई) ग्रुप के साथ एक मेजॉरिटी होल्डिंग वाली एक ज्वाइंट वेंचर बनाने के लिए एक डेफिनिटिव एग्रीमेंट किया है।

जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के बोर्ड की 20 फरवरी को होने वाली बैठक में QIP (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट), राइट्स इश्यू, या अन्य किसी तरीके से फंड जुटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

कोचीन शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना के लिए पांच NGSV (नेक्स्ट जेनेरेशन सर्वे वेसल्स) बनाने के लिए सबसे कम बोली लगाई है। इस ऑर्डर की अनुमानित वैल्यू करीब ₹5,000 करोड़ है।

लुपिन ने कनाडा में अपने नए एंटीडिप्रेसेंट डेस्लाफ्लेक्स के कमर्शियलाइजेशन के लिए स्पेशलिटी फार्मा कंपनी स्पेक्टस फार्मा के साथ लाइसेंस और सप्लाई एग्रीमेंट किया है।

Texmaco Rail & Engineering

टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग को मुंबई रेलवे विकास निगम से मुंबई सबअर्बन में प्रस्तावित रेलवे लाइन के निर्माण के लिए एमयूटीपी-IIIA के तहत सिग्नलिंग इक्विपमेंट्स के डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग के लिए ₹219.18 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

हाईवे इंफ्रा को गुजरात के मोती नारोली फी प्लाजा में ऑपरेशंस के लिए ₹154.6 करोड़ का लेटर ऑफ अवार्ड मिला है। इसे एनएचएआई ने जारी किया है।

TVS Supply Chain Solutions

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस ने इटली की वैश्विक एयरोस्पेस और डिफेंस सप्लाई-चेन इंटीग्रेटर एएलए ग्रुप के साथ भारत में तेजी से बढ़ रहे एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर्स में अवसरों को लेकर एक एमओयू किया है। भारत में एयरोस्पेस और डिफेंस मार्केट करीब $2800 डॉलर का है।

सीमेक के पोत यानी वेसल सीमेक प्रिंसेस को सुप्रीम ऑफशोर कंस्ट्रक्शन एंड टेक्निकल सर्विसेज ने देश के पश्चिमी तट पर स्थित ओएनजीसी के तेल क्षेत्रों में काम के लिए किराए पर लिया है। ओएनजीसी के साथ $4.6 लाख के इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत यह पोत सैट डाइविंग और एयर डाइविंग का काम करेगा।

एम्बेसी डेवलपमेंट्स को मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) के अलीबाग में अपने पहले रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट एम्बेसी सेरेनिटी के पहले चरण के लिए महारेरा (महाराष्ट्र रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही कंपनी ने लाइफस्टाइल और सेकंड होम सेगमेंट में एंट्री की है। इस प्रोजेक्ट का कारपेट एरिया करीब 2 लाख वर्ग फुट है, जिसका अनुमानित ग्रास डेवलपमेंट वैल्यू ₹400 करोड़ है।

डेल्हीवेरी ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप राइडवी (एएनवी वेब वेंचर्स) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है जिसके तहत 150 हाई परफॉरमेंस वाले इलेक्ट्रिक गाड़ियां (ईवी) तीन महीनों में पूर्वोत्तर भारत, बेंगलुरु और हैदराबाद में तैनात किए जाएंगे।

बल्क डील्स

गोल्डमैन सैक्स इंडिया इक्विटी पोर्टफोलियो ने प्रति शेयर ₹28.11 के भाव से आय फाइनेंस के 116.80 लाख शेयर (0.68% हिस्सेदारी) ₹21.5 करोड़ में खरीदा है। गोल्डमैन सैक्स की इससे पहले भी कंपनी में 3.38% हिस्सेदारी थी।

बोफा सिक्योरिटीज यूरोप एसए ने प्रति शेयर ₹217.06 के भाव सेइंजीनियर्स इंडिया के 45.97 लाख शेयर (0.81% हिस्सेदारी) ₹99.8 करोड़ में खरीदा है।

क्राफ्ट इमर्जिंग मार्केट फंड पीसीसी ने सिटाडेल कैपिटल फंड के जरिए प्रति शेयर ₹6.77 के भाव से ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी ईजी ट्रिप प्लानर्स के 2 करोड़ शेयर (0.5% हिस्सेदारी) ₹13.54 करोड़ में खरीदा है।

पाइन ओक ग्लोबल फंड ने कपास, पॉलिएस्टर और ब्लेंडेड यार्न बनाने वाली वर्धमान पॉलीटेक्स के 1 करोड़ शेयर (2.17% हिस्सेदारी) प्रति शेयर 7.4 के भाव से ₹7.4 करोड़ में खरीदे हैं। वहीं एकजोत सिंह चावला ने 1.1 करोड़ शेयर (2.39%हिस्सेदारी) ₹7.46 के भाव से ₹8.2 करोड़ में बेचे हैं। दिसंबर 2025 तक, वर्धमान पॉलीटेक्स में एकजोत सिंह चावला की 3.27% हिस्सेदारी थी।

मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज, हिकल, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट इंडिया, आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स, इरकॉन इंटरनेशनल, मैजेस्टिक ऑटो, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, वाइब्रेंट ग्लोबल कैपिटल के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो इंडीग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट और इंटराइज ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन और रिद्धि स्टील एंड ट्यूब्स के बोनस की आज एक्स-डेट है।

सम्मान कैपिटल और सेल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top