
वैश्विक बाजारों में रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 77.84 प्वाइंट्स यानी 0.09% की फिसलन के साथ 84,481.81 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 3.00 प्वाइंट्स यानी 0.01% की मामूली गिरावट के साथ 25,815.55 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने एचपी से $16 करोड़ में टेल्को सॉल्यूशंस बिजनेस खरीदने के लिए एक एग्रीमेंट किया है जिससे टेलीकॉम इंडस्ट्री में इसकी मार्केट-लीडिंग स्थिति और मजबूत हो गई है।
अंबर एंटरप्राइजेज पंजाब में एचवीएसी (हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग) प्रोडक्ट्स से जुड़े आरएंडडी के विस्तार के लिए ₹500 करोड़ के निवेश की योजना बना रही है।
Swiggy, Waaree Energies, Bajaj Holdings, Premier Energies
बजाज होल्डिंग्स, प्रीमियर एनर्जीज, स्विगी और वारी एनर्जीज की 31 दिसंबर से एनएसई एफएंडओ सेगमेंट में भी ट्रेडिंग शुरू होगी।
बल्क डील्स
फाउंडर और प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के 2.83 करोड़ इक्विटी शेयर (0.64% हिस्सेदारी) प्रति शेयर 31.9 के भाव पर ₹90.3 करोड़ में बेच दी है। भाविश ने लगातार तीन कारोबारी दिनों में कंपनी में लगभग 2.2% हिस्सेदारी ₹324 करोड़ में बेची है।
आज आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी। वहीं अश्विनी कंटेनर मूवर्स, एग्जिम रूट्स और स्टैनबिक एग्रो की भी एसएमई सेगमेंट में एंट्री होगी।
आज डॉ लाल पैथलैब्स और यूनीफिन्ज कैपिटल इंडिया के बोनस, स्पेस इनक्यूबाट्रिक्स टेक के स्प्लिट और एआरएसएस इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के रिजॉल्यूशन प्लान-सस्पेंशन के साथ-साथ कैन फिन होम्स के डिविडेंड की एक्स-डेट है।
आज सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे। वहीं बंधन बैंक एफएंडओ बैन लिस्ट से बाहर हो गया है।
(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)