Stocks to Watch: Bharat Coking Coal, HDFC Bank, और Vedanta समेत ये स्टॉक्स; होगी हफ्ते की शानदार शुरुआत! – stocks to watch today reliance bharat coking coal cg power icici bank hdfc bank wipro tech mahindra indosolar bajaj healthcare poonawalla rvnl in focus on 19 january sensex nifty



Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू मार्केट में बिकवाली के दबाव के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 16 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 187.64 प्वाइंट्स यानी 0.23% के उछाल के साथ 83,570.35 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 28.75 प्वाइंट्स यानी 0.11% की बढ़त के साथ 25,694.35 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

एलटीआई माइंडट्री, पंजाब नेशनल बैंक, टाटा कैपिटल, आरती सरफैक्टेंट्स, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), सीएट, हैटसन एग्रो प्रोडक्ट, हैवल्स इंडिया, हिंदुस्तान जिंक, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC), ओबेरॉय रियल्टी, अपोलो टेक्नो इंडस्ट्रीज और अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे जारी

Reliance Industries Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर रिलायंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 1.6% बढ़कर ₹22,290 करोड़, रेवेन्यू 10% उछलकर ₹2.93 लाख करोड़, ऑपरेटिगं प्रॉफिट 6.1% बढ़कर ₹50,932 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान ऑपरेटिंग मार्जिन 18% से 17.3% पर आ गया।

Jio Platforms Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जियो प्लेटफॉर्म्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 11.2% बढ़कर ₹7,629 करोड़, रेवेन्यू 12.7% उछलकर ₹43,683 करोड़, ऑपरेटिगं प्रॉफिट 16.4% बढ़कर ₹19,303 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन भी 50.1% से 51.8% पर पहुंच गया। कंपनी का एआरपीयू (प्रति यूजर औसतन रेवेन्यू 5.1% बढ़कर ₹213.70 पर पहुंच गया।

HDFC Bank Q3 (Standalone YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एचडीएफसी बैंक का प्रॉफिट 11.5% बढ़कर ₹18,653.8 करोड़, नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 6.4% उछलकर ₹32,615 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजन्स एंड कंटिजेंसीज 10% गिरकर ₹2,837.9 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का नेट एनपीए 0.42% और ग्रास एनपीए 1.24% पर स्थिर बना रहा।

ICICI Bank Q3 (Standalone YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आईसीआईसीआई बैंक का प्रॉफिट 4% गिरकर ₹11,317.9 करोड़ पर आ गया लेकिन नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 7.7% उछलकर ₹21,932.2 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजन्स एंड कंटिजेंसीज 108.3% उछलकर ₹2,555.6 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर बैंक का नेट एनपीए 0.39% से 0.37% और ग्रास एनपीए 1.58% से 1.53% पर आ गया। नतीजे के साथ-साथ बोर्ड ने संदीप बख्शी को 4 अक्टूबर, 2026 से दो साल के लिए फिर से सीएमडी बनाने की मंजूरी दी है।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें

वेदांता की सहायक कंपनी ईएसएल स्टील को ओडिशा सरकार से ₹1,255.37 करोड़ के दो नोटिस मिले हैं। ये नोटिस दो माइनिंग लीज-बीआईसीओ और फीग्रेड माइन-के ऑपरेशन के चौथे वर्ष में मिनिमम प्रोडक्शन और डिस्पैच से जुड़े टारगेट में कमी से जुड़े हैं।

CG Power and Industrial Solutions

सीजी पावर को अमेरिका में एक बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए टॉलग्रास इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस एलएलसी, यूएसए से ₹900 करोड़ के पावर ट्रांसफॉर्मर की सप्लाई का ऑर्डर मिला है।

रेल विकास निगम ने दक्षिण पूर्वी रेलवे से ₹87.55 करोड़ के ऑर्डर के लिए सबसे कम बोली लगाई है। इस ऑर्डर में चार कैमरों के साथ एलएचबी कोचों में आईपी-बेस्ड वीडियो सर्विलांस सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग का काम शामिल है।

Protean eGov Technologies

सुरेश सेठी ने 31 मार्च, 2026 से प्रोटियन ईगव टेक के एमडी और सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद अंतरिम तौर पर 1 अप्रैल, 2026 से यह जिम्मेदारी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीओओ वी ईश्वरन संभालेंगे।

बल्क डील्स

स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक ने पॉली मेडिक्योर के 18.37 लाख शेयर (1.81% इक्विटी होल्डिंग) प्रति शेयर ₹1,645 के भाव से ₹302.19 करोड़ में बेच दिए। सितंबर 2025 तक इसकी कंपनी में 2.02% हिस्सेदारी थी।

दिग्गज निवेशक विजय केडिया के स्वामित्व वाली केडिया सिक्योरिटीज ने एसपीएमएल इंडस्ट्रीज से एसपीएमएल इंफ्रा के 14.98 लाख शेयर (1.95% हिस्सेदारी) ₹25.01 करोड़ में खरीदे हैं।

Antony Waste Handling Cell

हेज फंड मिरी स्ट्रेटेजिक इमर्जिंग मार्केट्स फंड ने प्रति शेयर ₹536.97 की दर से एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग सेल के 3 लाख शेयर (1.0% हिस्सेदारी) ₹16.1 करोड़ में खरीदे हैं। दिसंबर 2025 तक मिरी कैपिटल मैनेजमेंट के पास इस कंपनी में पहले से ही 1.14% हिस्सेदारी थी।

आज भारत कोकिंग कोल की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी तो डीफ्रेल टेक के शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे।

आज सेल (SAIL) और सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top