
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी के के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में तगड़ी शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 2 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 573.41 प्वाइंट्स यानी 0.67% की बढ़त के साथ 85,762.01 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 182.00 प्वाइंट्स यानी 0.70% के उछाल के साथ 26,328.55 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
केएसएच इंटरनेशनल, अक्षिता कॉटन और सीडीजी पेटकेम आज तिमाही नतीजे जारी करेंगी।
तिमाही कारोबारी अपडेट
Equitas Small Finance Bank Q3 (YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का ग्रास एडवांसेज 15.86% बढ़कर ₹43,269 करोड़, टोटल डिपॉजिट्स 7.24% उछलकर ₹43,668 करोड़, सीएएसए (करंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट) 10.6% बढ़कर ₹12,886 करोड़ और सीएएसए रेश्यो 29% से 30% पर पहुंच गया।
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा का वैश्विक बिजनेस 12.22% बढ़कर ₹28.90 लाख करोड़, वैश्विक एडवांसेज 14.57% उछलकर ₹13.43 लाख करोड़, वैश्विक डिपॉजिट्स 10.25% उछलकर ₹15.46 लाख करोड़, घरेलू डिपॉजिट्स 11.13% बढ़कर ₹13.07 लाख करोड़ और घरेलू एडवांसेज 13.54% उछलकर ₹10.95 लाख करोड़ पर पहुंच गया।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर
Corona Remedies Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर कोरोना रेमेडीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 21.8% बढ़कर ₹52.3 करोड़ और रेवेन्यू 15% उछलकर ₹361.1 करोड़ पर पहुंच गया।
कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल (बीसीसीएल) 9 जनवरी को ₹1,071 करोड़ का आईपीओ लाएगी जिसका प्राइस बैंड प्रति शेयर ₹21-₹23 होगा।
सीमेक के वेसेल सीमेक अगस्त्य ने ओएनजीसी के साथ चल रहे कॉन्ट्रैक्ट के तहत एचएएल ऑफशोर के साथ 2 जनवरी से अपना चार्टर शुरू कर दिया है।
रॉयल ऑर्किड होटल्स ने राजस्थान के जोधपुर में एक नई लीजर प्रॉपर्टी के लिए कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है। इस नए रीजेंटा होटल को होटल मैनेजमेंट एग्रीमेंट किया जाएगा।
एनआईबीई ने भारतीय सेना के साथ ₹292.69 करोड़ का एक सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट किया है। इसके तहत कंपनी को 150 किमी और 300 किमी की लंबी-दूरी तक मार करने वाली रॉकेटों समेत कई प्रकार के रॉकेटों के लिए एक यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम, एक्सेसरीज और गोला-बारूद को बनाने और सप्लाई का का काम मिला है।
सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स घटक निर्माण योजना के तहत डिक्सन टेक की सहायक कंपनियों-कुनशान क्यू टेक माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स (इंडिया) को कैमरा मॉड्यूल सब-असेंबली और डिक्सन इलेक्ट्रोकनेक्ट को ऑप्टिकल ट्रांससीवर (एसएफपी) बनाने की मंजूरी दी है।
अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया की सहायक कंपनियां एसेंट-के सर्किट और शोगिनी टेक्नोआर्ट्स को इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के तहत औपचारिक मंजूरी मिल गई है।
अदाणी एंटरप्राइजेज ने ₹1,000 करोड़ के नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स (एनसीडी) का तीसरा पब्लिक इश्यू पेश किया है जिसमें सालाना 8.90% तक का रिटर्न मिल रहा है। यह इश्यू 6 जनवरी को खुलेगा और 19 जनवरी को बंद होगा। इसमें बेस इश्यू ₹500 करोड़ का है और ₹500 करोड़ ग्रीन शू ऑप्शन है।
इसके अलावा अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी अदाणी रोड ट्रांसपोर्ट ने श्री विश्व वरधी में 49% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक कदम और बढ़ा दिया है। इसमें नियामकीय मंजूरी के बाद अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करने का विकल्प भी शामिल है।
किरी इंडस्ट्रीज को डायस्टार ग्लोबल होल्डिंग्स (सिंगापुर) प्राइवेट लिमिटेड में अपनी पूरी 37.57% हिस्सेदारी की बिक्री के बाद पूरा $68.90 करोड़ मिल गया है और इस प्रकार सिंगापुर की अदालतों में चल रहे एक लंबे कानूनी विवाद का सफलतापूर्वक निपटारा हो गया।
व्यक्तिगत कारणों से ट्राइडेंट के ग्रुप सीएफओ राहुल रूंगटा ने 2 जनवरी से अपना पद छोड़ दिया।
बल्क डील्स
होलानी ग्रुप के होलानी वेंचर कैपिटल फंड-I ने श्याम धानी इंडस्ट्रीज के 2.5 लाख शेयर (1.21% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹119.8 के भाव से ₹2.99 करोड़ में खरीदे हैं। इसके अलावा एसएमई आईपीओ में एंकर निवेशक के तौर पर पैसे लगाने वाली मेरु इन्वेस्टमेंट फंड पीसीसी-सेल 1 ने भी इसी भाव पर 4 लाख शेयर (1.9% हिस्सेदारी) ₹4.79 करोड़ में खरीदी है। 29 दिसंबर तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से होलानी वेंचर कैपिटल की श्याम धानी में 2.1% हिस्सेदारी थी, जबकि मेरु इन्वेस्टमेंट फंड की 1.3% हिस्सेदारी।
सात्विक जैन की मल्टी-फैमिली ऑफिस जेनरेशनल कैपिटल के स्वामित्व वाली जेनरेशनल कैपिटल ब्रेकआउट फंड 1 ने केवी टॉयज इंडिया के 34,800 इक्विटी शेयर (0.55% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹336.85 के भाव से ₹1.17 करोड़ में खरीदे हैं।
आज फेयरकेम ऑर्गेनिक्स के बायबैक की तो ओरिएंट टेक के बोनस की एक्स-डेट है।
आज सेल (SAIL) में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।