
9 जनवरी को शेयर बाजार खुलने पर SML Mahindra, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आंध्र सीमेंट्स, BHEL, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे। इनमें से कुछ कंपनियों ने गुरुवार को नई डील और कॉन्ट्रैक्ट्स की डिटेल शेयर कीं तो कुछ ने तिमाही नतीजों और अन्य तरह के डेवलपमेंट्स के बारे में शेयर बाजारों को बताया। ऐसे में शुक्रवार के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों में तेज हलचल देखी जा सकती है। लिस्ट में कौन से शेयर शामिल हैं, आइए जानते हैं…
9 और 10 जनवरी को इन कंपनियों के नतीजे
इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी, तेजस नेटवर्क्स और ग्लोबस स्पिरिट्स आज, 9 जनवरी को अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगे। एवेन्यू सुपरमार्ट्स, ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज, गायत्री प्रोजेक्ट्स और हवा इंजीनियर्स 10 जनवरी को अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगे।
इन शेयरों पर रहेगी खास नजर
Elecon Engineering Company: दिसंबर 2025 तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 33% गिरकर ₹72 करोड़ रह गया। एक साल पहले यह ₹107.5 करोड़ था। रेवेन्यू 4.3% बढ़कर ₹551.7 करोड़ हो गया, जबकि पहले ₹528.9 करोड़ था।
SML Mahindra: दिसंबर महीने में कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री सालाना आधार पर 76.9% बढ़कर 1,019 यूनिट हो गई। एक साल पहले यह 576 यूनिट थी। कमर्शियल व्हीकल्स का उत्पादन 39.1% बढ़कर 1,455 यूनिट हो गया, जबकि दिसंबर 2024 में यह 1,046 यूनिट था।
Bajaj Finserv: कंपनी ने बजाज होल्डिंग्स एंड इनवेस्टमेंट और जमनालाल संस के साथ मिलकर बजाज जनरल इंश्योरेंस और बजाज लाइफ इंश्योरेंस में एलियांज SE से 23% हिस्सेदारी खरीद ली है। यह खरीद क्रमश: ₹12,190 करोड़ और ₹9,200 करोड़ में हुई। इस अधिग्रहण से दोनों इंश्योरेंस कंपनियों में बजाज ग्रुप की हिस्सेदारी 74% से बढ़कर 97% हो गई है। एलियांज की बची हुई 3% हिस्सेदारी का ट्रांसफर अगले कुछ महीनों में इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा शेयरों के प्रस्तावित बायबैक के जरिए पूरा होने की उम्मीद है।
Bharat Forge: भारत फोर्ज ने जर्मनी की कंपनी एजाइल रोबोट्स SE के साथ AI-संचालित रोबोटिक्स और इंटेलिजेंट इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन के क्षेत्र में मिलकर काम करने के लिए एक MoU साइन किया है।
Astra Microwave Products: जॉइंट वेंचर एस्ट्रा राफेल कॉमसिज को भारतीय वायु सेना से 275.27 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह MiG-29 विमानों पर सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो (SDR) के इंटीग्रेशन, MiG-29 विमानों पर नेटवर्क सेंट्रिक एप्लीकेशन (NCO) के इंस्टॉलेशन और LCA Mk-1A विमानों के लिए 24 SDRs की खरीद के लिए है।
Waaree Renewable Technologies: कंपनी को 704 MWac/1,000 MWp की रिवाइज्ड प्रोजेक्ट क्षमता के लिए लेटर ऑफ अवार्ड मिला है। कमर्शियल ऑर्डर वैल्यू 1,252.43 करोड़ रुपये से घटाकर 1,039.60 करोड़ रुपये कर दी गई है।
Andhra Cements: प्रमोटर सागर सीमेंट्स मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग मानदंडों का पालन करने के लिए 9-12 जनवरी तक ऑफर-फॉर-सेल के जरिए आंध्र सीमेंट्स के 75 लाख तक इक्विटी शेयर बेचेगी। ऑफर के लिए फ्लोर प्राइस 72 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
Prestige Estates Projects: प्रेस्टीज ग्रुप ने कैनोपी लिविंग LLP के जरिए चेन्नई के पाडी में 16.381 एकड़ के भूमि पार्सल की खरीद के लिए एक समझौता किया है।
Rail Vikas Nigam: कंपनी को ईस्ट कोस्ट रेलवे से एक प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। प्रोजेक्ट कांटाबांजी में 200 वैगन की क्षमता वाली वैगन POH वर्कशॉप स्थापित करने के लिए है। प्रोजेक्ट की लागत 201.2 करोड़ रुपये है।
NHPC: कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए उधार योजना के हिस्से के रूप में 2,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी है। ये पैसे प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए एक या एक से अधिक किश्तों में नॉन-कनवर्टिबल, नॉन-कम्युलेटिव AH-सीरीज बॉन्ड जारी करके जुटाए जाएंगे।
Devyani International: सहायक कंपनी, स्काई गेट हॉस्पिटैलिटी ने पीनटबटर एंड जेली में अपनी पूरी 51% इक्विटी हिस्सेदारी हेरिटेज फूड्स को बेच दी है। नतीजतन, पीनटबटर एंड जेली अब स्काई गेट हॉस्पिटैलिटी की सब्सिडियरी और कंपनी की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी नहीं रही।
Ugro Capital: बोर्ड ने कंपनी की सब्सिडियरी, प्रोफेक्टस कैपिटल के कंपनी के साथ विलय की योजना को मंजूरी दे दी है।
Morepen Laboratories: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने सेंट्रल GST एंड सेंट्रल एक्साइज कमिश्नरेट, शिमला द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस पर रोक लगा दी है। इस नोटिस में 118 करोड़ रुपये के टैक्स की मांग की गई थी।
Bharat Electronics: कंपनी को 1 जनवरी से 596 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। प्रमुख ऑर्डर्स में ड्रोन डिटेक्शन और जैमिंग सिस्टम, मोबाइल कम्युनिकेशन टर्मिनल, सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन, अपग्रेड, स्पेयर पार्ट्स और सर्विसेज शामिल हैं।
BHEL: कंपनी को भारत कोल गैसिफिकेशन एंड केमिकल्स (BCGCL) से 5,400 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ओडिशा के लखनपुर में BCGCL के कोल-टू-2,000 TPD अमोनियम नाइट्रेट प्रोजेक्ट के कोल गैसिफिकेशन और रॉ सिनगैस क्लीनिंग प्लांट (LSTK-1 पैकेज) के लिए है।
Highway Infrastructure: कंपनी ने आंध्र प्रदेश में NH-16 के चिलकलुरिपेट-विजयवाड़ा सेक्शन पर काजा फी प्लाजा में ऑपरेशंस के एग्जीक्यूशन के लिए NHAI के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट एग्रीमेंट किया है। कंपनी 23 जनवरी को फी प्लाजा का कार्यभार संभालेगी।
Reliance Industries: कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 16 जनवरी को होने वाली है, जिसमें दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही और नौ महीनों के लिए स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड अनऑडिटेड फाइनेंशियल नतीजों पर विचार किया जाएगा।
बल्क डील्स
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।