Stocks to Watch: सोमवार 29 दिसंबर को फोकस में रहेंगे ये 14 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका – stocks to watch on monday 29 december punjab national bank coforge titan indigo vedanta suzlon nbcc and other companies in focus



Stocks to Watch: सोमवार, 29 दिसंबर को शेयर बाजार में 14 कंपनियों के स्टॉक्स पर खास नजर रहेगी। इनके बारे में कई अहम अपडेट आए हैं। जैसे कि नए ऑर्डर, अधिग्रहण, नियामकीय घटनाक्रम और मैनेजमेंट से जुड़े बदलाव। आइए जानते हैं कि सोमवार के कारोबारी सत्र में कौन से स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहेंगे।

पंजाब नेशनल बैंक ने बैंकिंग सेक्टर रेगुलेटर Reserve Bank of India को करीब 2,434 करोड़ रुपये की लोन धोखाधड़ी की जानकारी दी है। यह फ्रॉड SREI Equipment Finance Ltd और SREI Infrastructure Finance Ltd के पूर्व प्रमोटर्स ने की है।

यह आईटी कंपनी अमेरिका की AI सॉल्यूशंस कंपनी Encora को खरीदने वाली है। डील 235 करोड़ डॉलर की एंटरप्राइज वैल्यू पर तय हुई है। Coforge ने Encora के 100 फीसदी शेयर खरीदने के लिए Advent International के साथ डिफिनिटिव एग्रीमेंट पर साइन किए हैं।

टाटा ग्रुप की कंपनी ने ज्वेलरी बिजनेस में रणनीतिक विस्तार करते हुए लैब-ग्रोन डायमंड सेगमेंट में एंट्री का ऐलान किया है। इसके लिए ‘beYon’ नाम से नया ब्रांड लॉन्च किया गया है। ब्रांड का ट्रेडमार्क पहले ही कराया जा चुका था।

Timex Group Luxury Watches BV

Timex Group की प्रमोटर कंपनी ने ऑफर फॉर सेल के जरिए अपनी हिस्सेदारी घटाने का फैसला किया है। प्रमोटर ग्रुप OFS के तहत 8.93 फीसदी तक हिस्सेदारी बेचेगा। इसका फ्लोर प्राइस 275 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 21.8 फीसदी कम है।

इंडिगो की हालिया उड़ान बाधाओं की जांच कर रही सरकार नियुक्त समिति ने अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी है। आठ सदस्यीय समिति की अध्यक्षता संयुक्त महानिदेशक संजय के. ब्रम्हने कर रहे थे। रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप दी गई है और इसे गोपनीय श्रेणी में रखा गया है।

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी को मध्य प्रदेश में ग्रिड से जुड़े सोलर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए MP Urja Vikas Nigam Ltd से ऑर्डर मिला है। इन प्रोजेक्ट की कुल क्षमता 45.75 मेगावाट (AC) है। ये प्रोजेक्ट PM-KUSUM योजना के तहत सूर्या मित्र कृषि फीडर स्कीम में लगाए जाएंगे।

अनिल अग्रवाल की कंपनी को Depo Graphite-Vanadium Block के लिए सफल बिडर घोषित किया गया है। Vedanta ने एक्सचेंज को बताया कि सभी जरूरी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद यह सफलता मिली है।

Solarworld Energy को NTPC Renewable Energy Limited से 250 मेगावाट के ग्रिड-कनेक्टेड सोलर पीवी प्रोजेक्ट के लिए EPC पैकेज का लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। इस ऑर्डर की कुल वैल्यू करीब 725.33 करोड़ रुपये है, जिसमें टैक्स भी शामिल हैं।

पावर कंपनी को Hild Projects Private Limited से 66.18 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर पावर केबल्स की सप्लाई से जुड़ा है और जीएसटी को छोड़कर तय किया गया है। यह कॉन्ट्रैक्ट 1 जनवरी 2026 से 30 जून 2026 के बीच पूरा किया जाएगा।

Suzlon के विंड टरबाइन जेनरेटर डिवीजन के CEO और सीनियर मैनेजमेंट पर्सन विवेक श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के मुताबिक, 26 दिसंबर 2025 को कारोबारी समय खत्म होने के बाद उन्होंने कंपनी की सेवाएं छोड़ दीं।

फार्मा कंपनी की सब्सिडियरी CuraTeQ Biologics ने अमेरिका की BioFactura Inc के साथ BFI-751 के कमर्शियलाइजेशन से जुड़ा लाइसेंस एग्रीमेंट आपसी सहमति से खत्म करने का फैसला किया है। BFI-751, ustekinumab (Stelara) का प्रस्तावित बायोसिमिलर है।

कंपनी को SLN Terminus Hotels and Resorts Private Limited के अधिग्रहण के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है। SLN Terminus Hotels हैदराबाद के गाचीबोवली स्थित SLN Terminus में लीज पर संचालित एक मैरियट से जुड़ा होटल चलाती है।

सरकारी कंपनी NBCC ने बताया कि दिल्ली सरकार के साथ विवाद के निपटारे के बाद उसे दक्षिण दिल्ली में 21.23 एकड़ जमीन अपने हिस्से के तौर पर मिलेगी। इस जमीन पर NBCC एक मिक्स्ड-यूज रियल एस्टेट प्रोजेक्ट विकसित करेगी, जिससे करीब 8,500 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का अनुमान है। इसके बदले कंपनी को Delhi government को 220 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा।

Nifty Outlook: 29 दिसंबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top