
Stocks to Watch: सोमवार 23 फरवरी को बाजार में कई अहम शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं। ग्लोबल टैरिफ बढ़ोतरी का असर एक्सपोर्ट से जुड़ी कंपनियों पर दिख सकता है। वहीं बैंकिंग, टेलीकॉम, पोर्ट्स और एनर्जी सेक्टर से जुड़े बड़े अपडेट भी सामने आए हैं। ऐसे में इन स्टॉक्स में तेज उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
एक्सपोर्ट स्टॉक्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 21 फरवरी 2026 को ग्लोबल टैरिफ 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का ऐलान किया। इससे एक दिन पहले अमेरिकी सुप्रीम ने ट्रंप प्रशासन की शुल्क लगाने की आपातकालीन शक्ति पर सवाल उठाया गया था। इससे अमेरिकी बाजार में एक्सपोर्ट करने वाली भारतीय कंपनियों के स्टॉक्स में हलचल दिख सकती है।
ICICI Bank को महाराष्ट्र GST विभाग से अपील में आदेश मिला है, जिसमें 50.38 करोड़ रुपये की टैक्स मांग के साथ बराबर पेनल्टी और ब्याज को बरकरार रखा गया है। यह मामला 2025 के उस आदेश से जुड़ा है जिसे बैंक ने चुनौती दी थी।
Bharti Airtel ने क्लाउड सिक्योरिटी कंपनी Zscaler के साथ मिलकर भारत में AI और साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर शुरू किया है। इसका मकसद साइबर सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करना है।
UPL ने कंपनी, UPL Agri, UPL Global Agri और UPL Crop के बीच स्कीम ऑफ अरेंजमेंट की घोषणा की है। इस पुनर्गठन के तहत कारोबार को दो अलग सूचीबद्ध कंपनियों में बांटा जाएगा।
Allcargo Terminals ने जनवरी 2026 में कुल कार्गो वॉल्यूम में सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है।
Adani Ports ने अपनी सहायक कंपनी Adani Gangavaram Port Ltd के जरिए NMDC Ltd और Vale SA के साथ समझौता किया है। इसके तहत गंगावरम पोर्ट पर इंटीग्रेटेड आयरन ओर ब्लेंडिंग फैसिलिटी और विशेष आर्थिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। यह समझौता भारत ब्राजील बिजनेस फोरम समिट के दौरान हुआ।
IDFC First Bank ने चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा किया है, जो सरकारी खातों से जुड़ी है। चार अधिकारियों को निलंबित किया गया है और फॉरेंसिक ऑडिट के साथ पुलिस जांच जारी है।
NTPC Green ने कडप्पा में 158 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट का ऑपरेशन शुरू किया है। इसके साथ समूह की कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 9,151 मेगावाट हो गई है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।