Stocks to Watch: सोमवार 16 फरवरी को फोकस में रहेंगे ये 14 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका – stocks to watch 16 february 2026 ola electric torrent pharma manappuram finance lodha developers grse and other key stocks in focus



Stocks to Watch: सोमवार 16 फरवरी को कुछ कंपनियों के शेयरों हलचल तेज दिख सकती है। कई कंपनियों ने तिमाही नतीजे जारी किए हैं, तो कुछ में डील, डीमर्जर और रेगुलेटरी मंजूरी जैसी अहम खबरें सामने आई हैं। ऐसे में इन 14 स्टॉक्स पर निवेशकों और ट्रेडर्स की खास नजर रहेगी, जहां खबरों के दम पर तेज मूवमेंट देखने को मिल सकता है।

Ola Electric Mobility Limited

इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली ओला इलेक्ट्रिक का दिसंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट लॉस ₹487 करोड़ रहा। यह पिछले साल के ₹564 करोड़ के नुकसान से कम है। हालांकि ऑपरेशंस से रेवेन्यू 55 प्रतिशत घटकर ₹470 करोड़ पर आ गया। EBITDA लॉस भी घटकर ₹270 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल यह ₹460 करोड़ था।

Torrent Pharmaceuticals Ltd

फार्मा सेक्टर की इस कंपनी ने मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए। नेट प्रॉफिट 26.3 प्रतिशत बढ़कर ₹635 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹503 करोड़ था। रेवेन्यू 17.6 प्रतिशत बढ़कर ₹3,303 करोड़ पहुंच गया। EBITDA 19 प्रतिशत बढ़कर ₹1,088 करोड़ रहा और मार्जिन 32.9 प्रतिशत पर सुधरा।

हॉस्पिटल चेन फोर्टिस के लिए तिमाही मिलीजुली रही। नेट प्रॉफिट 21.9 प्रतिशत घटकर ₹193.7 करोड़ रह गया। वहीं, रेवेन्यू 17.5 प्रतिशत बढ़कर ₹2,265 करोड़ हो गया। EBITDA 35 प्रतिशत बढ़कर ₹506 करोड़ पहुंचा और मार्जिन 22.3 प्रतिशत तक सुधरा।

विंड एनर्जी सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी का मुनाफा ₹117 करोड़ पर लगभग स्थिर रहा। रेवेन्यू 32.5 प्रतिशत बढ़कर ₹1,207 करोड़ पहुंच गया। EBITDA 38.2 प्रतिशत बढ़कर ₹281.2 करोड़ रहा और मार्जिन 23.3 प्रतिशत पर सुधरा। ऑपरेटिंग प्रदर्शन में मजबूती देखने को मिली।

सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 39.3 प्रतिशत बढ़कर ₹193 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 7.6 प्रतिशत बढ़कर ₹3,022 करोड़ रहा। हालांकि ऑपरेटिंग स्तर पर कुछ नरमी दिखी, लेकिन मुनाफे में अच्छी तेजी दर्ज हुई।

स्पेशियलिटी केमिकल्स बनाने वाली कंपनी का नेट प्रॉफिट 8.7 प्रतिशत घटकर ₹59 करोड़ रहा। इसके बावजूद रेवेन्यू 27.6 प्रतिशत बढ़कर ₹1,329.5 करोड़ पहुंच गया। EBITDA 13.4 प्रतिशत बढ़कर ₹119.9 करोड़ रहा, लेकिन मार्जिन 10.1 प्रतिशत से घटकर 9 प्रतिशत हो गया।

IRB Infrastructure Developers Ltd

इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर IRB इंफ्रा के लिए तिमाही कमजोर रही। रेवेन्यू 7.6 प्रतिशत घटकर ₹1,871 करोड़ रह गया। वहीं नेट प्रॉफिट ₹603 करोड़ से गिरकर ₹210.7 करोड़ हो गया। हालांकि ऑपरेटिंग प्रदर्शन टिकाऊ रहा।

Tilaknagar Industries Ltd

अल्कोहलिक बेवरेज बनाने वाली कंपनी को इस तिमाही में ₹105 करोड़ का नेट लॉस हुआ। पिछले साल इसी अवधि में ₹53.9 करोड़ का मुनाफा था। रेवेन्यू 80.5 प्रतिशत बढ़कर ₹1,453 करोड़ पहुंच गया। EBITDA 83.2 प्रतिशत बढ़कर ₹110 करोड़ रहा और मार्जिन 8 प्रतिशत पर स्थिर रहा।

ट्रैवल प्लेटफॉर्म के लिए तिमाही उतार चढ़ाव भरी रही। नेट प्रॉफिट 83 प्रतिशत बढ़कर ₹5.80 करोड़ हो गया। रेवेन्यू मामूली 1 प्रतिशत बढ़कर ₹152 करोड़ रहा। हालांकि EBITDA 90 प्रतिशत गिरकर ₹4.80 करोड़ रह गया।

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने Religare Enterprises और Religare Finvest के डीमर्जर को मंजूरी दी है। डीमर्जर के बाद Religare Finvest, Religare Enterprises के शेयरधारकों को 1:1 अनुपात में पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयर जारी करेगी।

Manappuram Finance को Bain Capital से जुड़ी इकाइयों के जरिए 41.66% तक हिस्सेदारी बिक्री के लिए RBI से सशर्त मंजूरी मिल गई है। एक साल बाद 26% से ज्यादा हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए RBI की अलग मंजूरी जरूरी होगी। समूह में एक ही श्रेणी की एक से ज्यादा NBFC पर बहुमत नियंत्रण नहीं रखा जा सकेगा।

Gujarat Mineral Development Corporation

खनन क्षेत्र की इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 10 प्रतिशत घटकर ₹133 करोड़ रहा। रेवेन्यू 11.3 प्रतिशत घटकर ₹579 करोड़ पर आ गया। हालांकि EBITDA 9.5 प्रतिशत बढ़कर ₹101.2 करोड़ रहा और मार्जिन 17.5 प्रतिशत तक सुधरा।

रियल एस्टेट कंपनी Lodha Developers ने पुणे स्थित Solidrise Realty Private Limited के अधिग्रहण की घोषणा की है। कंपनी ने 14 फरवरी को शेयर परचेज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए। यह सौदा ₹294.07 करोड़ का है। Solidrise Realty Private Limited की स्थापना 2025 में हुई थी।

सरकारी डिफेंस कंपनी Garden Reach Shipbuilders and Engineers Ltd (GRSE) ने Geological Survey of India (GSI) के लिए दो तटीय अनुसंधान पोत (Coastal Research Vessels) के निर्माण की शुरुआत कर दी है। ये दोनों जहाज 64 मीटर लंबे और 13 मीटर चौड़े होंगे।

Dividend Stocks: इन 57 कंपनियों पर रखें नजर! डिविडेंड, बोनस और शेयर स्प्लिट का दिखेगा एक्शन

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top