Stocks to Watch: सोमवार 12 जनवरी को फोकस में रहेंगे ये 19 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल – stocks to watch monday 12 january vedanta icici lombard texmaco rail avenue supermarts ireda mahindra emcure wakefit travel food services and other stocks



Stocks to Watch: सोमवार, 12 जनवरी के कारोबार में शेयर बाजार में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। कई बड़ी कंपनियों से जुड़े कॉरपोरेट एक्शन, तिमाही नतीजे, ऑर्डर अपडेट, रेटिंग बदलाव और शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने जैसे अहम ट्रिगर्स सामने आए हैं। इन घटनाक्रमों का सीधा असर संबंधित स्टॉक्स की चाल पर पड़ सकता है। ऐसे में शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए ये 19 शेयर खास फोकस में रहने वाले हैं।

वेदांता को बड़ी राहत मिली है। नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) ने कंपनी और उसकी सब्सिडियरी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL) के बीच अरेंजमेंट स्कीम को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से वेदांता के ग्रुप रिस्ट्रक्चरिंग प्लान को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है। यह वही री-स्ट्रक्चरिंग है, जिस पर निवेशक काफी समय से नजर बनाए हुए थे।

ICICI Lombard General Insurance

इंश्योरेंस कंपनी ने बताया कि एक कर्मचारी ने तीसरी तिमाही के अनऑडिटेड नतीजों से जुड़ी कुछ जानकारी गलती से अपने निजी WhatsApp स्टेटस पर शेयर कर दी थी। जानकारी मिलते ही वह स्टेटस हटा दिया गया। सेबी के इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है।

Texmaco Rail & Engineering

टेक्समैको रेल को घरेलू बाजार से दो नए ऑर्डर मिले हैं, जिनकी कुल वैल्यू 126 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पहला ऑर्डर IVC Logistics से 62.21 करोड़ रुपये (टैक्स छोड़कर) का है। इसके तहत ACT1 और BVCM डिजाइन-C वैगन की सप्लाई की जाएगी।

डीमार्ट की पैरेंट कंपनी का दिसंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 856 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 13.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,101 करोड़ रुपये पहुंच गया। कुल आय में फूड और ग्रोसरी का हिस्सा 57 प्रतिशत रहा, जबकि नॉन-फूड FMCG का योगदान करीब 20 प्रतिशत रहा।

टाटा ग्रुप की कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 196.55 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ। पिछले साल इसी तिमाही में 165.67 करोड़ रुपये का मुनाफा था। BSNL से जुड़े ऑर्डर टलने और कमजोर बिक्री के चलते रेवेन्यू 88 प्रतिशत घटकर 306.79 करोड़ रुपये रह गया।

सरकारी कंपनी IREDA का तीसरी तिमाही में IREDA का शुद्ध मुनाफा 37.5 प्रतिशत बढ़कर 584.9 करोड़ रुपये रहा। नेट इंटरेस्ट इनकम में भी मजबूती दिखी और यह 34.8 प्रतिशत बढ़कर 897.5 करोड़ रुपये पहुंच गई।

दिसंबर महीने में ऑटोमोबाइल कंपनी की कुल बिक्री 27 प्रतिशत बढ़कर 85,501 यूनिट रही। हालांकि, इस दौरान एक्सपोर्ट वॉल्यूम में गिरावट देखने को मिली।

Spandana Sphoorty Financial

कंपनी के बोर्ड ने सब्सिडियरी Criss Financial Ltd के पैरेंट कंपनी में विलय को लेकर इन-प्रिंसिपल मंजूरी दे दी है। विलय की शर्तें और वैल्यूएशन तय करने के लिए मर्जर स्टीयरिंग कमेटी बनाई गई है।

होटल कंपनी के बोर्ड ने Composite Scheme of Arrangement को मंजूरी दी है। इसके तहत Warburg Pincus, Fleur Hotels में APG की 41.09 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा। Warburg Pincus भविष्य की ग्रोथ के लिए 960 करोड़ रुपये तक की प्राइमरी कैपिटल इन्वेस्टमेंट भी करेगा।

बोर्ड ने शांतनु महाराज खोसला को तीन साल के लिए Independent Director के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है। साथ ही राजीव राजगोपाल को Joint Managing Director और CEO के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है।

रियल एस्टेट कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के लिए बिजनेस अपडेट जारी किया है। कंपनी की सेल्स बुकिंग सालाना आधार पर 27 प्रतिशत घटकर 2,020 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी ने 408 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,518 यूनिट्स थीं, जबकि आमतौर पर इस अवधि में फेस्टिव डिमांड के चलते बिक्री मजबूत रहती है।

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी Moody’s ने श्रीराम फाइनेंस के आउटलुक को ‘स्टेबल’ से बढ़ाकर ‘पॉजिटिव’ कर दिया है, जबकि Ba1 रेटिंग को बरकरार रखा गया है। यह अपग्रेड MUFG Bank के साथ हुए रणनीतिक इक्विटी टाई-अप के बाद किया गया है। इसे कंपनी की फंडिंग स्ट्रक्चर और लंबी अवधि की ग्रोथ प्रोफाइल के लिए अहम माना जा रहा है।

द फीनिक्स मिल्स ने दिसंबर तिमाही में मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन दिखाया है। कंपनी का कुल रिटेल कंजम्प्शन सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 4,787 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, FY26 के पहले नौ महीनों में रिटेल कंजम्प्शन करीब 15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,122 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह मॉल्स और रिटेल एसेट्स में मजबूत उपभोक्ता मांग का संकेत देता है।

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक, सोमवार को Wakefit Innovations के 1.49 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएंगे। यह कंपनी की कुल आउटस्टैंडिंग इक्विटी का करीब 5 प्रतिशत है। कंपनी का एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है।

फार्मा कंपनी Emcure Pharmaceuticals में सोमवार को 6 महीने और उससे ज्यादा का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने जा रहा है। नुवामा के मुताबिक, कंपनी के 3.8 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए फ्री होंगे, जो कुल इक्विटी का करीब 20 प्रतिशत है।

Canara Robeco Asset Management Company

Canara Robeco AMC के 75 लाख शेयर सोमवार से ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएंगे। यह कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी का करीब 4 प्रतिशत है। कंपनी का तीन महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन समाप्त हो रहा है। मौजूदा मार्केट प्राइस के आधार पर इन शेयरों की अनुमानित वैल्यू 220.5 करोड़ रुपये है।

Corona Remedies के सोमवार को करीब 9 लाख शेयर, यानी कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 2 प्रतिशत, ट्रेड के लिए पात्र हो जाएंगे। मौजूदा बाजार भाव पर इन शेयरों की कुल वैल्यू करीब 128.69 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Rubicon Research के लगभग 64 लाख शेयर सोमवार से ट्रेडिंग के लिए फ्री होंगे। यह कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी का करीब 4 प्रतिशत है। मौजूदा मार्केट प्राइस के आधार पर इन शेयरों की वैल्यू लगभग 414 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Travel Food Services के 8.72 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए पात्र हो जाएंगे। यह कंपनी की कुल बकाया इक्विटी का करीब 66 प्रतिशत है। मौजूदा बाजार भाव पर इन शेयरों की कुल वैल्यू लगभग 10,029 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Dividend Stock: इस कंपनी के शेयरहोल्डर्स को मिलेगा ₹35 का अंतरिम डिविडेंड, 16 जनवरी रिकॉर्ड डेट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top