
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले बुधवार 7 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 102.20 प्वाइंट्स यानी 0.12% की फिसलन के साथ 84,961.14 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 37.95 प्वाइंट्स यानी 0.14% की गिरावट के साथ 26,140.75 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
एलेकॉन इंजीनियरिंग कंपनी, ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया), ईमको एलेकॉन (इंडिया), टोयम स्पोर्ट्स और युरानस इंफ्रास्ट्रक्चर आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।।
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर टाटा स्टील का भारतीय प्रोडक्शन 11.4% बढ़कर 6.34 टन तो डिलीवरी वॉल्यूम 14.2% उछलकर 6.04 टन पर पहुंच गया।
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर एनसीएल इंडस्ट्रीद के सीमेंट का प्रोडक्शन 5% बढ़कर 6.94 लाख MT, सीमेंट डिस्पैचेज 5% बढ़कर 6.93 लाख MT पर पहुंच गया लेकिन सीमेंट बोर्ड्स प्रोडक्शन 41% गिरकर 11,907 टन और सीमेंट बोर्ड्स डिस्पैचेज 25% फिसलकर 14,096 चन पर आ गया।
सिप्ला के पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी सिप्ला यूएसए के लिए लेनरियोटाइड इंजेक्शन बनाकर सप्लाई करने वाली फार्माथेन इंटरनेशनल एसए की ग्रीस में स्थित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की 10-21 नवंबर 2025 के बीच अमेरिकी एफडीए ने जांच की और 9 ऑब्जर्वेशंस के साथ फॉर्म 483 जारी किया।
IRB Infrastructure Developers
दिसंबर 2025 में आईआरबी इंफ्रा का ग्रास टोल कलेक्शन सालाना आधार पर 11.7% बढ़कर ₹753.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Housing and Urban Development Corporation (HUDCO)
हुडको ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ एक नॉन-बाइंडिंग एमओयू किया है। इसके तहत कंपनी राज्य में कई हाउसिंग और इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के लिए अगले पांच वर्षों में ₹1 लाख करोड़ तक की वित्तीय सहायता दे सकती है।
मीशो की जनरल मैनेजनर (बिजनेस) मेघा अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं कंपनी की जनरल मैनेजर (यूजर ग्रोथ एंड कंटेंट कॉमर्स) मिलन पार्टनी को जनरल मैनेजर (कॉमर्स प्लेटफॉर्म) की जिम्मेदारी मिलेगी।
बल्क डील्स
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने टीवी टुडे के 14.5 लाख शेयर (2.43% इक्विटी) प्रति शेयर ₹138 के भाव से ₹20.01 करोड़ में बेचे। वहीं वेल्थ गार्जियन ने टीवी टुडे के 3.6 लाख शेयर (0.6% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹137.99 के भाव से ₹4.96 करोड़ में खरीदे। दिसंबर 2025 तक एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी के एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड के पास इस मीडिया कंपनी में 3.03% हिस्सेदारी थी।
आज ए-1 के स्प्लिट की एक्स-डेट है।
आज सेल (SAIL) और सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।