
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले बुधावर 31 दिसंबर को सेंसेक्स (Sensex) 26,129.60 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 85,220.60 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
Jindal Poly Films Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर जिंदल पॉली फिल्म्स ₹116.6 करोड़ के शुद्ध मुनाफे से ₹12.8 करोड़ के शुद्ध घाटे में आ गई। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 63.8% गिरकर ₹410.4 करोड़ पर आ गया और अन्य स्रोत से आय भी 79.5% फिसलकर ₹53.5 करोड़ पर आ गया।
केंद्र सरकार ने हरदीप सिंह अहलूवालिया को 1 जनवरी से तीन महीने के लिए एमडी और सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अभी वह एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं।
एनबीसीसी को केनरा बैंक और नवोदय विद्यालय समिति से ₹220.31 करोड़ के तीन ऑर्डर मिले हैं। इनमें ₹163.12 करोड़ में बेंगलुरु के रचनहल्ली गांव में केनरा बैंक के हेड ऑफिस एनेक्स बिल्डिंग को बनाने का काम शामिल है।
एनसीसी को दिसंबर 2025 में ₹1,237.24 करोड़ के चार ऑर्डर मिले। इनमें से ₹704.67 करोड़ के ऑर्डर बिल्डिंग डिविजन और ₹532.57 करोड़ के ऑर्डर ट्रांसपोर्टेशन डिविजन से संबंधित हैं।
बल्क डील्स
Privi Speciality Chemicals
एसबीआई म्यूचुअल फंड ने प्रिवी स्पेशलिटी केमिकल्स में 22.4 लाख अतिरिक्त शेयर (5.73% इक्विटी कैपिटल) ₹634.8 करोड़ में प्रति शेयर ₹2,833.96 के भाव से खरीदे हैं। फंड हाउस के मल्टी एसेट एलोकेशन फंड के जरिए सितंबर 2025 तक कंपनी में पहले से ही इसकी 3.64% हिस्सेदारी थी। भौमिकभाई किरीटभाई दोशी ने भी प्रति शेयर ₹2,836.91 के भाव से 1.88 लाख शेयर ₹53.39 करोड़ में खरीदे हैं। वहीं प्रमोटर एंटिटी विविरा इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग ने 36.28 लाख शेयर (9.28% हिस्सेदारी) ₹1,029.8 करोड़ में प्रति शेयर ₹2,838 के भाव से बेचे।
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (एचडीएफसीजीआर) के जरिए सीगल इंडिया के 13.13 लाख शेयर (0.75% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹261 के भाव से ₹34.28 करोड़ में खरीदे हैं। वहीं पाइन ओक ग्लोबल फंड ने 14 लाख शेयर (0.8% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹261.04 के भाव से ₹36.5 करोड़ में बेचे हैं।
आज अवसर फाइनेंस के राइट्स की एक्स-डेट है।
(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।