Stocks to Watch: सेंसेक्स की एक्सपायरी; खास वजहों से Rail Vikas, Federal Bank और Ola Electric में तेज हलचल की उम्मीद – stocks to watch today monte carlo belrise emcure pharma gpt infra surana telecom vikran engineering federal bank in focus on 24 december sensex expiry nifty



Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। बता दें कि कल यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर स्टॉक मार्केट पर कारोबार बंद रहेगा तो इस वजह से सेंसेक्स की एक्सपायरी आज है। एक कारोबारी दिन पहले मंगलवार 23 दिसंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 42.64 प्वाइंट्स यानी 0.05% की हल्की गिरावट के साथ 85,524.84 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 4.75 प्वाइंट्स यानी 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 26,177.15 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

मोंटे कार्लो फैशन्स को मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम (MPUVNL) से सोलर फोटोवोल्टिक पावर-जेनेरेटिंग स्टेशंस के लिए कुल 35 मेगावाट (एसी) की सोलर पीवी-बेस्ड पावर प्वांट्स के ₹147 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। ये ऑर्डर कंपनी को सूर्य मित्र कृषि फीडर स्कीम-पीएम कुसुम-सी के तहत मिले हैं।

एंड्योरेंस टेक के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर एक साइबर हमला हुआ। पता चलने पर कंपनी ने प्रभावित सिस्टम्स को अलग करने के लिए तुरंत कदम उठाए। कंपनी का कहना है कि फिलहाल इसका कंपनी के कारोबार या वित्तीय स्थिति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है।

सलीम अहमद को 23 दिसंबर से सुखमल चंद जैन की जगह रेल विकास निगम का एमडी और सीईओ बनाया गया है।

गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने आंध्र प्रदेश में एक थर्ड पार्टी के टोबैको प्रोसेसिंग प्लांट और गोदाम में लगी आग से हुए नुकसान को लेकर बीमा कंपनी (बीमाकर्ता) के पास ₹344.49 करोड़ का दावा पेश किया। बता दें कि कंपनी यहीं पर अपने तंबाकू के पत्तों की प्रोसेसिंग करती है और उन्हें स्टोर करती है।

जाइडस लाइफसाइंसेज की यूएई में स्थित सहायक कंपनी जाइडस लाइफसाइंसेज ग्लोबल ने स्विस बॉयोफार्मा कंपनी बायोइक (Bioeq) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। यह साझेदारी अमेरिकी मार्केट में बायोइक के वैस्कुलर एंडोथेलियल ग्रोथ फैक्टर (वीईजीएफ) इनहिबिटर, ल्यूसेंटिस (रानिबिज़ुमाब) की बॉयोसिमिलर के लाइसेंस, सप्लाई और कॉमर्शियलाइजेशन के लिए हुई है। नुफिमको के बायोलॉजिक्स लाइसेंस एप्लीकेशन को अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 18 दिसंबर को मंजूरी दी थी।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने एशिया II टॉपको XIII प्राइवेट लिमिटेड को फेडरल बैंक के कुछ वारंट्स के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। इसके पूरे इस्तेमाल के बाद एशिया II टॉपको की फुल-डाइल्यूटेड बेसिस पर फेडरल बैंक में 9.99% इक्विटी हिस्सेदारी हो जाएगी।

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की सहायक कंपनी ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को उसके बोर्ड से अपनी सब्सिडरी ओला सेल टेक्नोलॉजीज को प्रिफरेंशियल बेसिस पर प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए ₹100 करोड़ के 10 करोड़ नॉन-कम्युलेटिव, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, 0.001% सीरीज ए ऑप्शनली कंवर्टिबल रिडीमेबल प्रिफरेंस शेयर (OCRPS) के अलॉटमेंट के तीसरे किश्त की मंजूरी मिल गई है।

गुजरात के लखतर में स्थित एमक्योर फार्मा के मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की जांच को लेकर अमेरिकी गवा नियामक एफडीए से EIR (एस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट) मिली है। एफडीए ने इस जांच को NAI (नो एक्शन इंडिकेटेड) कैटेगरी में रखा है।

जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स को उत्तर पूर्वी रेलवे से बलरामपुर और बहराइच स्टेशनों के बीच राप्ती नदी पर बनने वाले अहम पुलों के लिए सबस्ट्रक्चर बनाने का ₹199.2 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर खलीलाबाद-बहराइच सेक्शन के बीच नई लाइन के काम से जुड़ा है।

एसजेएस एंटरप्राइजेज ने भारत में ऑटोमोटिव डिस्प्ले सिस्टम के ऑप्टिकल बॉन्डिंग और असेंबली के लिए हांगकांग में स्थित बीओई वेरिट्रोनिक्स के साथ एक टेक्नोलॉजी लाइसेंस-कम-सप्लाई एग्रीमेंट का ऐलान किया है।

सुराना टेलीकॉम एंड पावर को मध्य प्रदेश में 51.3 मेगावाट की सोलर पावर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के लिए ₹175 करोड़ का आठ लेटर ऑफ अवार्ड मिला है।

बल्क डील्स

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने बेलराइज के 5.12 करोड़ शेयर (5.8% हिस्सेदारी ₹788.3 करोड़ में तो ब्लैक रॉक ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सीरीज-ग्लोबल इक्विटी इनकम पोर्टफोलियो ने 70.5 लाख शेयर (0.79% हिस्सेदारी) ₹108.37 करोड़ में प्रति शेयर ₹153.7 के भाव पर खरीदे हैं। वहीं इस सौदे में प्रमोटर कंपनी सुमेध टूल्स ने अपने पूरे 5.83 करोड़ शेयर (6.5% हिस्सेदारी) ₹896.7 करोड़ रुपये में बेच दिए।

अमंसा इन्वेस्टमेंट्स ने रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया के 76 लाख शेयर ₹64.29 के भाव पर और 66.3 लाख शेयर ₹64.1 के भाव पर कुल ₹91.37 करोड़ में बेच दिए। सितंबर 2025 तक अमांसा इन्वेस्टमेंट्स की रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया में 4.85% हिस्सेदारी थी, जबकि अमांसा होल्डिंग्स के पास 2.45% शेयर थे।

पिको कैपिटल ने नियो ट्रेजरी प्लस फंड से 34.6 लाख यूनिट (1.25% आउटस्टैंडिंग यूनिट्स) ₹25.27 करोड़ में प्रति यूनिट ₹73.05 के भाव से खरीदी हैं।

प्रमोटर एंटिटी लिविंग मीडिया इंडिया ने टीवी टुडे नेटवर्क के 4.5 लाख शेयर (0.75% हिस्सेदारी) ₹6.04 करोड़ में प्रति शेयर ₹134.4 के भाव से खरीदे हैं। वहीं एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने 4.76 लाख शेयर (0.79% हिस्सेदारी) ₹6.4 करोड़ में प्रति शेयर ₹134.41 के भाव से बेचे हैं।

आज मार्क टेक्नोक्रेट्स के शेयरों की एनएसई एसएमई तो ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स इंडिया की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

आज जीआरएम ओवरसीज के बोनस तो नेक्टर लाइफसाइंसेज के बायबैक और प्रकाश पाइप्स के डिविडेंड की एक्स-डेट है।

आज सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top