Stocks to Watch: शुक्रवार 2 जनवरी को फोकस में रहेंगे ये 14 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल – stocks to watch on friday 2 january aurobindo pharma vodafone idea tvs motor moil nmdc bel hyundai and more



Stocks to Watch: शुक्रवार, 2 जनवरी को शेयर बाजार में कई चुनिंदा स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। इन कंपनियों से जुड़े अधिग्रहण, ऑर्डर, बिक्री आंकड़े, रेगुलेटरी अपडेट और ऑपरेशनल फैसलों जैसी अहम खबरें सामने आई हैं। इन अपडेट्स के चलते संबंधित शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

फार्मा कंपनी ने अपने नॉन-ऑन्कोलॉजी कारोबार को मजबूत करने के लिए बड़ा अधिग्रहण किया है। Aurobindo Pharma की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी ने Khandelwal Laboratories के नॉन-ऑन्कोलॉजी प्रिस्क्रिप्शन फॉर्मुलेशंस बिजनेस को करीब ₹330 करोड़ में खरीदा है।

टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea को GST विभाग से बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने बताया है कि उसे CGST एक्ट 2017 की धारा 74 के तहत ₹638 करोड़ का पेनल्टी ऑर्डर मिला है। यह आदेश टैक्स से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ियों को लेकर जारी किया गया है।

TVS Motor Company ने दिसंबर 2025 में सालाना आधार पर शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी की कुल बिक्री 50 प्रतिशत बढ़कर 4,81,389 यूनिट्स तक पहुंच गई, जबकि दिसंबर 2024 में यह आंकड़ा 3,21,687 यूनिट्स था। मजबूत घरेलू मांग और निर्यात में तेजी ने इस ग्रोथ को सहारा दिया।

सरकारी कंपनी MOIL Ltd ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के लिए मैंगनीज अयस्क और उससे जुड़े उत्पादों की कीमतों में बदलाव का एलान किया है। Mn-44% और उससे अधिक मैंगनीज कंटेंट वाले सभी फेरो ग्रेड्स की कीमतों में 1 दिसंबर 2025 से लागू दरों के मुकाबले 3% की बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह Mn-44% से कम मैंगनीज कंटेंट वाले फेरो ग्रेड्स की कीमतें भी 3% बढ़ाई गई हैं।

NMDC Ltd ने दिसंबर 2025 में 5.40 मिलियन टन उत्पादन किया, जो सालाना आधार पर 14.7% ज्यादा है। इसमें कर्नाटक से 1.52 MT और छत्तीसगढ़ से 3.88 MT शामिल रहा। इसी महीने कंपनी की बिक्री 4.64 MT रही, जो पिछले साल 3.91 MT थी, जिसमें छत्तीसगढ़ का योगदान 3.21 MT और कर्नाटक का 1.43 MT रहा।

बैंक ने तीसरी तिमाही के बिजनेस आंकड़े जारी किए हैं। सालाना आधार पर बैंक के ग्रॉस एडवांसेस 15.3% बढ़कर ₹1.10 लाख करोड़ हो गए हैं, जो मजबूत क्रेडिट ग्रोथ को दिखाता है। इसी अवधि में बैंक के कुल डिपॉजिट्स 9.3% बढ़कर ₹1.39 लाख करोड़ पर पहुंच गए हैं।

कंपनी ने हैदराबाद स्थित अपनी ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के फेज-1 में कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, इस यूनिट के शुरू होने से उसकी EV उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और इलेक्ट्रिक बसों समेत अन्य इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

हुंडई मोटर इंडिया ने दिसंबर महीने की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी के मुताबिक, दिसंबर में कुल बिक्री 58,702 यूनिट रही, जो CNBC-TV18 के अनुमान से थोड़ी कम है। हालांकि, सालाना आधार पर कुल बिक्री में 6.6% की बढ़त दर्ज की गई है। घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 42,416 यूनिट रही।

बैंक ने तीसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट में बताया कि उसके ग्रॉस एडवांसेज सालाना आधार पर 11.3% बढ़कर ₹96,765 करोड़ हो गए हैं। वहीं कुल डिपॉजिट्स 12.2% की बढ़त के साथ ₹1.18 लाख करोड़ तक पहुंच गए हैं। डिपॉजिट ग्रोथ के साथ बैंक की लो-कॉस्ट डिपॉजिट प्रोफाइल में भी सुधार देखने को मिला है।

Time Technoplast को 2 लीटर क्षमता वाले हाई-प्रेशर सिलेंडर की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई के लिए पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (PESO) से मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने बताया कि यह अनुमति सभी जरूरी सुरक्षा और तकनीकी मानकों को पूरा करने के बाद दी गई है।

कंपनी ने अपनी ठाणे स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की कुछ एसेट्स की बिक्री के लिए एक एग्रीमेंट किया है। इस डील के तहत Oricon Enterprises को करीब ₹23.8 मिलियन यानी लगभग ₹2.38 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। कंपनी का कहना है कि इस एसेट सेल से उसकी नकदी स्थिति बेहतर होगी।

ACME Solar Holdings ने “ACME Greentech Fifteen Private Limited” नाम से एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी बनाई है। कंपनी के मुताबिक, यह नई इकाई रिन्यूएबल पावर जेनरेशन प्रोजेक्ट्स के विकास और संचालन पर फोकस करेगी।

Silver Touch Technologies Ltd

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को होगी। इस बैठक में स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू समेत कई अहम प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। अगर प्रस्ताव पास होता है, तो स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय की जाएगी।

डिफेंस PSU Bharat Electronics Ltd ने बताया है कि 29 दिसंबर के बाद से उसे ₹569 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। कंपनी के मुताबिक इन ऑर्डर्स में कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्टेंट फायर डिटेक्शन और सप्रेशन सिस्टम, अपग्रेड्स, स्पेयर पार्ट्स और संबंधित सर्विसेज शामिल हैं।

ITC Stock Crash: 10% क्रैश हुआ ITC का स्टॉक, इन म्यूचुअल फंड्स के साथ LIC को बड़ा झटका

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top