Stocks to Watch: मंगलवार 13 जनवरी को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजर, दिख सकती है बड़ी हलचल – stocks to watch on january 13 tcs adani energy hcl tech biocon nbcc psp projects anand rathi wealth tvs supply chain gtpl hathway



Stocks to Watch: मंगलवार, 13 जनवरी को शेयर बाजार में चुनिंदा स्टॉक्स में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। इसकी वजह तिमाही नतीजे, बड़े कॉरपोरेट ऐलान, नए ऑर्डर, आर्बिट्रेशन फैसले और फंड जुटाने जैसे ट्रिगर्स हैं। IT, इंफ्रास्ट्रक्चर, फार्मा और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनियां निवेशकों के खास फोकस में रहेंगी। ऐसे में इन शेयरों में वॉल्यूम और उतार-चढ़ाव दोनों बढ़ने के आसार हैं।

Tata Consultancy Services

टाटा ग्रुप की कंपनी TCS की दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 11.7 फीसदी घटकर ₹10,657 करोड़ रह गया। यह CNBC-TV18 के अनुमान से थोड़ा कम है। वहीं, रेवेन्यू 2 फीसदी बढ़कर ₹67,087 करोड़ पहुंचा। EBIT मार्जिन 25.2 फीसदी पर स्थिर रहा। कंपनी ने ₹11 प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम डिविडेंड और ₹46 प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड घोषित किया है।

अदाणी एनर्जी की कलेक्शन एफिशिएंसी सालाना आधार पर 101.75 फीसदी पर स्थिर रही। वहीं, सिस्टम अवेलेबिलिटी 99.69 फीसदी बनी रही। कंपनी के ट्रांसमिशन बिजनेस का अंडर-कंस्ट्रक्शन ऑर्डर बुक ₹77,787 करोड़ का है, जो आगे की ग्रोथ को सपोर्ट करता है।

HCLTech का Q3 रेवेन्यू तिमाही आधार पर 6 फीसदी बढ़कर ₹33,872 करोड़ रहा। हालांकि, नए लेबर कोड्स के असर से ₹956 करोड़ का खर्च जुड़ने के कारण नेट प्रॉफिट 3.7 फीसदी घटकर ₹4,076 करोड़ रह गया। EBIT मार्जिन बढ़कर 18.6 फीसदी हो गया और कॉन्स्टेंट करंसी में रेवेन्यू 4.1 फीसदी बढ़ा। कंपनी ने ₹12 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया।

फार्मा कंपनी बायोकॉन ने ₹4,150 करोड़ का QIP लॉन्च किया है। इसका इंडिकेटिव प्राइस ₹368.35 प्रति शेयर रखा गया है, जो मौजूदा बाजार भाव से करीब 5 फीसदी डिस्काउंट पर है। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी ग्रोथ से जुड़ी योजनाओं में करेगी।

सरकारी कंपनी NBCC ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ एक MoU साइन किया है। इसके तहत हेल्थकेयर मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस इकोसिस्टम पर काम किया जाएगा। यह कदम NBCC के लिए हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में एंट्री का संकेत देता है और लंबे समय में नए ग्रोथ अवसर खोल सकता है।

PSP Projects को Bhiwandi Nizampur City Municipal Corporation के खिलाफ चले आर्बिट्रेशन मामले में राहत मिली है। इसमें 11 जनवरी 2026 को ट्रिब्यूनल ने कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाया। फैसले के तहत BNCMC को PSP Projects को ₹61.44 करोड़ की मूल राशि के साथ अवॉर्ड की तारीख तक का ब्याज 60 दिनों के भीतर चुकाना होगा।

आनंद राठी वेल्थ ने सालाना आधार पर 29 फीसदी की बढ़त के साथ ₹99.7 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। कंपनी का रेवेन्यू 22 फीसदी बढ़कर ₹289.6 करोड़ रहा। EBITDA 22.6 फीसदी बढ़कर ₹131.8 करोड़ पहुंचा, जबकि मार्जिन 45.5 फीसदी पर स्थिर रहे।

TVS Supply Chain Solutions

TVS Supply Chain Solutions को Daimler India Commercial Vehicles (DICV) से तीन साल का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस समझौते के तहत TVS SCS चेन्नई स्थित DICV की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में इन-प्लांट वेयरहाउस ऑपरेशंस को मैनेज करेगी।

GTPL Hathway का दिसंबर तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर ₹10.1 करोड़ से बढ़कर ₹11 करोड़ हो गया है। इसी दौरान कंपनी की कुल आय भी ₹887.2 करोड़ से बढ़कर ₹932.6 करोड़ दर्ज की गई है।

कमाई के नतीजों पर नजर

13 जनवरी को कई कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं। इनमें ICICI Lombard, ICICI Prudential, Navkar Corp, Tata Elxsi, Just Dial और Bank of Maharashtra शामिल हैं। बाजार की नजर खासतौर पर इनके रेवेन्यू, प्रॉफिट और मैनेजमेंट गाइडेंस पर रहेगी।

TCS Dividend: मुनाफा गिरा, फिर भी तगड़ा डिविडेंड देगी टाटा ग्रुप की कंपनी; चेक करें रिकॉर्ड डेट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top