
Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 5 दिसंबर को सेंसेक्स (Sensex) 447.05 प्वाइंट्स यानी 0.52% के उछाल के साथ 85,712.37 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 152.70 प्वाइंट्स यानी 0.59% की बढ़त के साथ 26,186.45 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
आज फिजिक्सवाला, फुजियामा पावर सिस्टम्स और नियोजेम इंडिया आज तिमाही कारोबारी नतीजे जारी करेंगी
सीएनबीसी-टीवी 18 के सूत्रों के मुताबिक जोमैटो की पैरेंट कंपनी एटर्नल में एक इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर ब्लॉक डील के जरिए ₹1500 करोड़ में 0.5% हिस्सेदारी बेचने वाली है।
ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी 46800 भारत-सेल पावर्ड गाड़ियों की बड़े पैमाने पर डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी के स्वदेशी 4680 भारत सेल बैट्री पैक से लैस पहली प्रोडक्ट S1 Pro+ (5.2kWh) है।
बायोकॉन ने अपनी सहायक कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स को अपने में पूरी तरह से मिलाने के लिए एक रणनीतिक कॉरपोरेट एक्शन का ऐलान किया है। बायोकॉन बायोलॉजिक्स में इसे बाकी हिस्सेदारी सीरम इंस्टीट्यूट लाइफ साइंसेज, टाटा कैपिटल और एक्टिव पाइन से बायोकॉन बायोलॉजिक्स के हर 100 शेयरों के बदले बायोकॉन के 70.28 शेयरों के शेयर स्वैप के जरिए मिलेगी। यह काम बायोकॉन के प्रति शेयर ₹405.78 के भाव पर होगा जिससे बायोकॉन बायोलॉजिक्स की वैल्यू $550 करोड़ होगी। यह काम 31 मार्च, 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।
इसके अलावा बायोकॉन की सहायक कंपनी बायोकॉन फार्मा को पार्किंसंस रोग के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कार्बिडोपा और लेवोडोपा एक्सटेंडेड-रिलीज कैप्सूल को यूएस एफडीए से एएनडीए के लिए अस्थायी तौर पर मंजूरी मिल गई है।
आईसीआईसीआई बैंक की सहायक कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने ₹10,603 करोड़ के आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल किया है। ₹2,061-₹2,165 के प्राइस बैंड में यह आईपीओ 12 से 16 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।
आज रैवेलकेयर (Ravelcare) और एस्ट्रॉन मल्टीग्रेन (Astron Multigrain) की बीएसई एसएमई तो इनविक्टा डायग्नॉस्टिक (Invicta Diagnostic), क्लियर सिक्योर्ड सर्विसेज (Clear Secured Services) और स्पेब एढेसिव्स (Speb Adhesives) की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डिविडेंड
आज मोदीसोन के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
आज बंधन बैंक, कीन्स टेक और सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।