
Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 22 दिसंबर को सेंसेक्स (Sensex) 638.12 प्वाइंट्स यानी 0.75% के उछाल के साथ 85,567.48 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 206.00 प्वाइंट्स यानी 0.79% की बढ़त के साथ 26,172.40 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की एफएंडओ सेगमेंट में 25 फरवरी, 2026 से ट्रेडिंग बंद हो जाएगी।
एचसीएलटेक के सॉफ्टवेयर बिजनेस डिविजन एचसीएलसॉफ्टवेयर ने क्लाउड सॉफ्टवेयर ग्रुप के एम्बेडेड एनालिटिक्स और पिक्सेल-परफेक्ट रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म जैस्परसॉफ्ट के $24 करोड़ में अधिग्रहण का ऐलान किया है। इसके अलावा एचसीएलसॉफ्टवेयर डेटा वेयरहाउसेज को लेकर एआई डेटा एनालिस्ट एजेंट मुहैया करने वाले बेल्जियम की शुरुआती स्टेज के स्टार्टअप वॉबी का 45 लाख यूरो में अधिग्रहण करेगी।
Antony Waste Handling Cell
एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल की सहायक कंपनी एंटनी लारा एनवायरो सॉल्यूशंस को महाराष्ट्र के भिवंडी में 600-800 टीपीडी मिक्स्ड सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के डेवलपमेंट के लिए ठाणे नगर निगम से ₹329.45 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स को आईएससीपीपीएल के साथ एक कंसोर्टियम ने ₹670 करोड़ के ऑर्डर के लिए सबसे कम बोली लगाई है। एनएचएआई के इस प्रोजेक्ट में राजस्थान के जोधपुर शहर के महामंदिर से अखालिया चौराहा तक एचएएम मोड के तहत चार लेन वाली एलिवेटेड सड़क बनाने का काम शामिल है।
सात्विक ग्रीन एनर्जी की सहायक कंपनी सात्विक सोलर इंडस्ट्रीज को सोलर पीवी मॉड्यूल की सप्लाई के लिए ₹486 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
संघवी मूवर्स की सहायक कंपनी संग्रीन फ्यूचर रिन्यूएबल्स को ₹428.72 करोड़ के बड़े ऑर्डर मिले हैं।
Prestige Estates Projects
प्रेस्टीज ग्रुप ने चेन्नई के मेदावाक्कम में 25 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का ऐलान किया है। यहां करीब 50 लाख स्क्वेयर फुट डेवलप हो सकता है और ₹5,000 करोड़ से अधिक रेवेन्यू जेनेरेट हो सकता है।
रूपेश कुमार ने व्यक्तिगत कारणों से 22 दिसंबर से कंपनी के एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।
मैन इंडस्ट्रीज के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 22 दिसंबर को अपना तलाशी अभियान समाप्त कर दिया।
सुप्रीम पेट्रोकेम ने महाराष्ट्र के अमदोशी में नए बने एमएबीपी प्लांट में एक अहम प्रोडक्शन इक्विपमेंट में खराबी के चलते अस्थायी तौर पर काम बंद हो चुका है।
फाइनेंशियल सर्विसेज इंस्टीट्यूशंस ब्यूरो (FSIB) ने केनरा बैंक के एमडी और सीईओ के तौर पर ब्रजेश कुमार सिंह का नाम सुझाया है।
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रमोटर्स की हिस्सेदारी के लेन-देन से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल लोन, ब्याज और इससे जुड़े चार्जेज के इस्तेमाल में किया। बाकी पैसंों का इस्तेमाल समय पर टैक्स पेमेंट में किया जाएगा। इस लेन-देन के साथ ही कंपनी की गिरवी रखी हुई करीब 3.93% इक्विटी फ्री हो गई है। हालांकि प्रमोटर्स ग्रुप की कंपनी में 34.6% हिस्सेदारी बनी हुई है।
लेंसकार्ट सॉल्यूशंस की सहायक कंपनी लेंसकार्ट सिंगापुर ने मैट ऑप्टिकल से मार्को ऑप्टिकल (थाईलैंड) कंपनी यानी सनराइज थाईलैंड की 50% इक्विटी यानी 2.5 लाख शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी दी है। इस अधिग्रहण के बाद सनराइज थाईलैंड लेंसकार्ट सिंगापुर और मैट ऑप्टिकल का ज्वाइंट वेंचर बन जाएगी। इसमें दोनों कंपनियों की आधी-आधी हिस्सेदारी होगी।
विक्रान इंजीनियरिंग ने कार्बनमाइनस महाराष्ट्र वन से मिले ₹1,642 करोड़ के लेटर ऑफ अवार्ड को रद्द करने का ऐलान किया है।
बेलराइज़ इंडस्ट्रीज ने तकनीकी और कारोबारी सहयोग के लिए इजराइल की प्लासन एसएएसए के साथ एक्स्क्लूसिव टीमिंग और रणनीतिक समझौता किया है।
अदाणी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट्स को एसीसी और ओरिएंट सीमेंट में खुद को मिलाकर ‘वन सीमेंट प्लेटफॉर्म’ बनाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। इस योजना के तहत एसीसी के शेयरहोल्डर्स को 100 शेयरों पर अंबुजा सीमेंट्स के 328 शेयर तो ओरिएंट सीमेंट के शेयरहोल्डर्स को 100 शेयरों के बदले अंबुजा सीमेंट्स के 33 शेयर मिलेंगे।
लॉयड्स एंटरप्राइजेज ने एक कॉरपोरेट रीस्ट्रक्चरिंग प्लान का ऐलान किया है जिसके तहत ग्रुप के रियल एस्टेट बिजनेस को अलग कर लॉयड्स रियल्टी (Lloyds Realty) के नाम से लिस्ट किया जाएगा।
बल्क डील्स
Akums Drugs and Pharmaceuticals
रूबी क्यूसी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स पीटीई ने एकम्स ड्रग्स ने अपने पूरे 72.78 लाख शेयर (4.62% इक्विटी) ₹311.5 करोड़ में प्रति शेयर ₹428 के भाव पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड को बेच दी।
National Highways Infra Trust
अजीम प्रेमजी की प्रजीम ट्रेडिंग एंड इंवेस्टमेंट कंपनी ने विद्यानीति एलएलपी से प्रति यूनिट ₹149.06 के भाव पर ₹754.24 करोड़ में नेशनल हाइवेज इंफ्रा ट्रस्ट में 5.06 करोड़ यूनिट (2.6% होल्डिंग) खरीद ली। विद्यानीति की बात करें तो नेशनल हाईवेज इंफ्रा ट्रस्ट के टॉप 5 शेयरहोल्डर्स में शुमार है जिसकी सितंबर 2025 तक नेशनल हाईवेज इंफ्रा ट्रस्ट में 4.64% हिस्सेदारी थी।
आज केएसएच इंटरनेशनल के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।
आज डिजिटल फाइबर इंफ्रा ट्रस्ट औक इंटेलिजेंट सप्लाई चेन इंफ्रा ट्र्स्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की एक्स-डेट है तो विनीत लैब और युग डेकर के राइट्स की भी।
आज सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।