
Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी 50 की मंथली एक्सपायरी 27 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 319.78 प्वाइंट्स यानी 0.39% के उछाल के साथ 81,857.48 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 126.75 प्वाइंट्स यानी 0.51% की बढ़त के साथ 25,175.40 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
लार्सन एंड टुब्रो, मारुति सुजुकी इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एसीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज, आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट, एएसके ऑटोमोटिव, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, कारट्रेड टेक, सीएसबी बैंक, ग्लैंड फार्मा, आईसीआरए, लोढ़ा डेवलपर्स, नोवार्टिस इंडिया, नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL), पाइन लैब्स, एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी, सुंदरम फास्टनर्स, थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज और टीवीएस मोटर कंपनी आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।
इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे जारी
Marico Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर मैरिको का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 13.3% बढ़कर ₹460 करोड़ और रेवेन्यू 26.6% उछलकर ₹3,537 करोड़ पर पहुंच गया।
Vodafone Idea Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर वोडाफोन आइडिया का घाटा ₹6,609 करोड़ से घटकर ₹5,286 करोड़ पर आ गया और साथ ही इसका कंसालिडेटेड रेवेन्यू 1.85% उछलकर ₹11,323 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 2.2% बढ़कर ₹4,816 करोड़, ऑपरेटिंग मार्जिन 42.4% से 42.5% और एआरपीयू (प्रति यूजर औसत रेवेन्यू ₹173 से ₹186 पर पहुंच गया।
Vishal Mega Mart Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर विशाल मेगा मार्ट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 19.1% बढ़कर ₹312.9 करोड़ और रेवेन्यू 17% उछलकर ₹3,670.4 करोड़ पर पहुंच गया।
PC Jeweller Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर पीसी ज्वैलर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 28.5% बढ़कर ₹190.1 करोड़ और रेवेन्यू 36.9% उछलकर ₹875.4 करोड़ पर पहुंच गया।
RPG Life Sciences Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आरपीजी लाइफ साइंसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 36.6% गिरकर ₹22.1 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 4.2% उछलकर ₹180 करोड़ पर पहुंच गया।
Sunteck Realty Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सनटेक रियल्टी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 36.9% बढ़कर ₹58.2 करोड़ और रेवेन्यू 112.7% उछलकर ₹344.1 करोड़ पर पहुंच गया।
Metro Brands Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर मेट्रो ब्रांड्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 35.7% बढ़कर ₹128.4 करोड़ और रेवेन्यू 15.4% उछलकर ₹811.3 करोड़ पर पहुंच गया।
Dodla Dairy Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर डोडला डायरी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 8.1% बढ़कर ₹68.7 करोड़ और रेवेन्यू 13.7% उछलकर ₹1,025 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹5.7 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में पहुंच गई।
Bikaji Foods International Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बीकाजी फूड्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 116.3% बढ़कर ₹62.2 करोड़ और रेवेन्यू 10.7% उछलकर ₹790 करोड़ पर पहुंच गया।
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर गोपाल स्नैक्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 191.2% बढ़कर ₹15.5 करोड़ और रेवेन्यू 1.8% उछलकर ₹400.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Motilal Oswal Financial Services Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 0.25% बढ़कर ₹566 करोड़ और रेवेन्यू 5.9% उछलकर ₹2,111.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Mahindra Logistics Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ₹9.03 करोड़ के घाटे से ₹3.25 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट में पहुंच गई तो रेवेन्यू 19% उछलकर ₹1,898 करोड़ पर पहुंच गया।
Spandana Sphoorty Financial Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर स्पंदना स्फूर्ति का घाटा ₹440.2 करोड़ से घटकर ₹94.97 करोड़ पर आ गया लेकिन इसका कंसालिडेटेड रेवेन्यू भी 57.5% भी फिसलकर ₹234.3 करोड़ पर आ गया।
Ramkrishna Forgings Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर रामकृष्ण फॉर्जिंग्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 35% घटकर ₹13.6 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 2.3% उछलकर ₹1,098.5 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹10.4 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में पहुंच गई।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर
इंफोसिस ने एआई से लैस डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म कर्सर के साथ एक रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है। इससे दुनिया भर की एंटरप्राइजेज को एआई का फायदा उठाने में और तेजी आएगी।।
वेदांता ने 28-29 जनवरी को एक ऑफर फॉर सेल के जरिए हिंदुस्तान जिंक के 6.7 करोड़ इक्विटी शेयरों (1.59% होल्डिंग) की बिक्री को मंजूरी दे दी है। इसमें 3.35 करोड़ शेयरों का बेस ऑफर साइज और 3.35 करोड़ शेयरों का ओवरसब्सक्रिप्शन विकल्प शामिल है। ऑफर के लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹685 तय किया गया है।
Oil and Natural Gas Corporation (ONGC)
ओएनजीसी ने जापान की मित्सुई ओएसके लाइन्स (MOL) के साथ अपने ज्वाइंट वेंचर्स के जरिए दक्षिण कोरिया की सैमसंग हेवी इंडस्ट्रीज के साथ दो बहुत बड़े एथेन ढोने वाली जहाजों (VLEC) को बनाने के लिए शिपबिल्डिंग कॉन्ट्रैक्ट्स (SBCs) किए हैं।
बल्क डील्स
IndiGrid Infrastructure Trust
मसाला बनाने वाली एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स ने इंडिग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट में एएसके फाइनेंशियल होल्डिंग्स से 15.22 लाख यूनिट (0.17% हिस्सेदारी) ₹25 करोड़ में प्रति यूनिट ₹164.25 के खरीदी है।
Antony Waste Handling Cell
मिरी कैपिटल मैनेजमेंट की मिरी स्ट्रेटेजिक इमर्जिंग मार्केट्स फंड ने एंटनी वेस्ट में ₹12.05 करोड़ में प्रति शेयर ₹589.37 के भाव पर 0.72% हिस्सेदारी (2.04 लाख शेयर) और खरीदी है। इसके साथ ही इस महीने मिरि स्ट्रेटेजिक एमर्जिंग मार्केट्स फंड ने दिसंबर 2025 तक अपने पास मौजूद 1.14% हिस्सेदारी के बाद अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 3.26% कर ली है।
RateGain Travel Technologies
अर्पित खंडेलवाल की प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट ने रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज के 16.57 लाख शेयर (1.4% हिस्सेदारी) ₹606 के भाव पर पैसाबडी फाइनेंस को ₹100.43 करोड़ में बेच दिए। पिछले दो कारोबारी दिनों में प्लूटस ने रेटगेन में कुल 3.13% हिस्सेदारी बेची है। दिसंबर 2025 तक इसकी कंपनी में हिस्सेदारी 6.39% थी।
आज शैडोफैक्स टेक की बीएसई और एसएमई पर एंट्री होगी तो डिजीलॉजिक सिस्टम्स की बीएसई एसएमई पर।
आज केईआई इंडस्ट्रीज, केपी एनर्जी, केपीआई ग्रीन एनर्जी और वेंडी (इंडिया) के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो ट्रैवल्स एंड रेटल्स के राइट्स की भी आज एक्स-डेट है।
(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।