Stocks to Watch: तीन स्टॉक्स की लिस्टिंग; Bajaj Finance, IRFC, NBCC और Mankind Pharma समेत इन शेयरों पर करें फोकस – stocks to watch today bajaj finance nbcc aditya birla capital nazara tech sheela foam pidilite v2 retail bharat coking msafe equipments in focus on 04 february sensex nifty



Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी मुनाफावसूली के दबाव के संकेत मिल रहे है। एक कारोबारी दिन पहले भारत और अमेरिका के बीच की कारोबारी डील के चलते निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 2072.67 प्वाइंट्स यानी 2.54% की बढ़त के साथ 83,739.13 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 639.15 प्वाइंट्स यानी 2.55% के उछाल के साथ 25,727.55 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

बजाज फिनसर्व, टाटा पावर कंपनी, अपोलो टायर्स, कमिंस इंडिया, देवयानी इंटरनेशनल, इमामी, एमक्योर फार्मा, फोर्स मोटर्स, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज, आईवैल्यू इंफोसोल्यूशंस, JSW सीमेंट, कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, अपीजय सुरेंद्र पार्क होटल्स, टीमलीज सर्विसेज, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया, ट्रेंट और जुआरी एग्रो केमिकल्स आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

इन कंपनियों के रिजल्ट पेश

Bajaj Finance Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर बजाज फाइनेंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 6% गिरकर ₹4,066 करोड़ पर आ गया लेकिन ब्याज से शुद्ध कमाई 21% बढ़कर ₹11,317 करोड़ पर पहुंच गया। नए लेबर कोड का इस पर ₹265 करोड़ का असर पड़ा। बजाज फाइनेंस का ग्रास एनपीए इस दौरान 1.12% से बढ़कर 1.21% पर पहुंच गया लेकिन नेट एनपीए 0.48% से 0.47% पर आ गया।

Godrej Agrovet Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर गोदरेज एग्रोवेट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 0.1% गिरकर ₹109.73 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 11% बढ़कर ₹2,718.3 करोड़ पर पहुंच गया। नए लेबर कोड का इस पर ₹30.44 करोड़ का असर पड़ा।

Aditya Birla Capital Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आदित्य बिड़ला कैपिटल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 41% उछलकर ₹983 करोड़ और रेवेन्यू 30% बढ़कर ₹14,181 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी का कुल लेंडिंग पोर्टफोलियो 30% बढ़कर ₹1.90 लाख करोड़ पर पहुंच गया।

Firstsource Solutions Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 25% गिरकर ₹120.3 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 18.2% बढ़कर ₹2,467.4 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी ₹8.08 करोड़ के एक्सपेश्नल गेन से ₹100.1 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।

Mankind Pharma Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर मैनकाइंड फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 7.5% उछलकर ₹408.8 करोड़ और रेवेन्यू 11.5% बढ़कर ₹3,567.2 करोड़ पर पहुंच गया।

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर कैस्ट्रॉल इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 9.8% गिरकर ₹244.7 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 6.4% बढ़कर ₹1,439.9 करोड़ पर पहुंच गया। साथ ही कंपनी जीरो से ₹22.53 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।

Kansai Nerolac Paints Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर कंसाई नेरोलैक पेंट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 82.2% गिरकर ₹121.4 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 3.1% बढ़कर ₹1,982 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी ₹629.51 करोड़ के एक्सपेश्नल गेन से ₹44.7 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।

Nazara Technologies Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर नजारा टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 35.4% गिरकर ₹8.8 करोड़ और रेवेन्यू 24% फिसलकर ₹406 करोड़ पर आ गया।

Aarti Drugs Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर आरती ड्रग्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 9.4% उछलकर ₹40.5 करोड़ और रेवेन्यू 8.1% बढ़कर ₹601.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Restaurant Brands Asia Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर रेस्टोरेंट ब्रांड्स का कंसालिडेटेड लॉस ₹50.3 करोड़ से बढ़कर ₹43.5 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू भी 11.8% उछलकर ₹714.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Sheela Foam Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर शीला फोम का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 212.9% उछलकर ₹52.57 करोड़ और रेवेन्यू 11.1% बढ़कर ₹1,074.4 करोड़ पर पहुंच गया।

Triveni Turbine Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर त्रिवेणी टर्बाइन का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 0.3% गिरकर ₹92.1 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 24% बढ़कर ₹624 करोड़ पर पहुंच गया।

Pidilite Industries Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 12% उछलकर ₹623.84 करोड़ और रेवेन्यू 10.1% बढ़कर ₹3,709.9 करोड़ पर पहुंच गया।

V2 Retail Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर वी2 रिटेल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 99.4% उछलकर ₹102.06 करोड़ और रेवेन्यू 57.2% बढ़कर ₹929.2 करोड़ पर पहुंच गया।

JK Lakshmi Cement Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जेके लक्ष्मी सीमेंट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 23.7% गिरकर ₹57 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 6.1% बढ़कर ₹1,588.4 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹19.09 करोड़ के एक्सेप्शनल लॉस में आ गई।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें

Indian Railway Finance Corporation (IRFC)

आईआरएफसी, वीओ चिदंबरनार पोर्ट अथॉरिटी और सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन के बीच एक एमओयू हुआ है। इसके तहत वीओ चिंदबरनार पोर्ट पर आउटर हार्बर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के लिए स्ट्रक्चर्ड फाइनेंसिंग की संभावनाएं तलाश की जाएंगी। इसके अलावा पोर्ट से जुड़े और मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी काम होगा

एनबीसीसी इंडिया को ICMAI (इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से ₹39.19 करोड़ और उत्तराखंड के डिपार्टमेंट ऑफ फिशरीज से ₹232.13 करोड़ के कंस्ट्रक्शन ऑर्डर्स मिले हैं। ये ऑर्डर उत्तराखंड के पशुलोक में प्रस्तावित नमामि गंगा एक्वेरियम-कम-डिस्कवरी लर्निंग सेंटर के निर्माण के लिए हैं।

बल्क डील्स

प्रमोटर रामको मैनेजमेंट ने रामको सिस्टम्स के 10.2 लाख शेयर (2.7% इक्विटी) ₹500.02 के भाव से ₹51 करोड़ में खरीदे। वहीं एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने 9.74 लाख शेयर (2.6% हिस्सेदारी) ₹499.2 के भाव से ₹48.65 करोड़ में बेचे हैं। दिसंबर 2025 तक एचडीएफसी एएमसी के बैलेंस्ड एडवांटेज फंड के जरिए रामको सिस्टम्स में इसकी 5.45% हिस्सेदारी थी।

सिंगुलैरिटी एएमसी के स्वामित्व वाले सिंगुलैरिटी इक्विटी फंड I ने कैपेसिट इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के 6.21 लाख शेयर (0.73% हिस्सेदारी) ₹227.39 के भाव से ₹14.12 करोड़ में बेच दिए।

पाइन ओक ग्लोबल फंड ने रामिंदर पाल सिंह से वर्धमान पॉलीटेक्स के 1.5 करोड़ शेयर (5.18% हिस्सेदारी) ₹6.9 के भाव से ₹10.35 करोड़ में खरीदे हैं।

पाइन ओक ग्लोबल फंड ने कैंडोर टेकटेक्स के 1 लाख शेयर ₹149.45 के भाव से ₹1.49 करोड़ में हासिल किए।

आज एमसेफ इक्विपमेंट्स (Msafe Equipments), एक्रेशन नुत्रवेद (Accretion Nutraveda) औऱ कनिष्क एलुमिनियम इंडिया (Kanishk Aluminium India) के शेयरों की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

आज आईटीसी, केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, एल्डिजी टेक, एपकोटेक्स इंडस्ट्रीज, कार्बोरंडम यूनिवर्सल, कोरोमंडल इंटरनेशनल, क्रिजैक, डोलाट एल्गोटेक, फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज, ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी, जिलेट इंडिया, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज और एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं क्यूब हाइवेज ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की भी आज एक्स-डेट है।

सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) पोजिशंस नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top