
Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों में बिकवाली के दबावों के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी आज घरेलू मार्केट में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 12 दिसंबर को सेंसेक्स (Sensex) 449.53 प्वाइंट्स यानी 0.53% के उछाल के साथ 85,267.66 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 148.40 प्वाइंट्स यानी 0.57% की बढ़त के साथ 26,046.95 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
विप्रो ने एंटरप्राइज प्रोडक्टिवटी बढ़ाने और जेमिनी एंटरप्राइज के साथ वैश्विक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में तेजी लाने के लिए गूगल क्लाउड के साथ लंबे समय की साझेदारी का विस्तार का ऐलान किया है। इसके अलावा कंपनी ने एआई को फटाफट अपनाने में एंटरप्राइजेज की मदद के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ तीन साल की रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है।
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने डॉ रेड्डीज की आंध्र प्रदेश के श्रीकुलम में इसकी फॉर्म्यूलेशंस फैसिलिटी (FTO-SEZ PU01) में जीएमपी (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज) और प्री-अप्रूवल इंस्पेक्शन पूरा कर दिया है और पांच ऑब्जर्वेशंस के साथ फॉर्म 483 जारी किया है। इसकी जांच 4-12 दिसंबर को हुई थी।
अशोका बिल्डकॉन की 51% और अक्षया इंफ्रा प्रोजेक्ट्स की 49% हिस्सेदारी वाले अशोका-अक्षया ज्वाइंट वेंचर को बृहन्मुंबई म्यूनिसिपिल कॉरपोरेशन (बीएमसी) से ₹1,041.44 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट में कंपनी पूर्वी वार्ड में जे जे रोड और सबू सिद्दीक पॉलिटेक्निक रोड के जंक्शन पर जे जे ब्रिज और सीताराम सलाम ब्रिज (वाई ब्रिज) को जोड़ने वाला फ्लाईओवर बनाएगी।
आरपीजी ग्रुप की कंपनी केईसी इंटरनेशनल को ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन एंड सिविल बिजनेस में ₹1150 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है। एलएसटीके बेसिस पर इसे मिला यह ऑर्डर 765 केवी ट्रांसमिशन लाइन और 765/400 kV AIS सबस्टेशन का है और कंपनी के लिए अब तक का सबसे बड़ा है। वहीं इसके सिविल बिजनेस को एक दिग्गज प्राइवेट कंपनी से 150 मेगानाट थर्मल पावर प्लांट के लिए अतिरिक्त सिविल और स्ट्रक्चरल काम मिला है। साथ ही मंजीत सिंह सेठी ने 12 दिसंबर से व्यक्तिगत वजहों से एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर-रिन्यूएबल पद से इस्तीफा दे दिया।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 14 नवंबर से अब तक ₹776 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं, जिनमें स्वदेशी काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स (SAKSHAM), सॉफ्टवेयर-डिफाइंड रेडियो, एंटी-ड्रोन सिस्टम्स, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, गन कंट्रोल सिस्टम्स, वेपन कंट्रोल सिस्टम्स, सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर, एवियोनिक्स, मास्ट, कंपोनेंट्स, अपग्रेड, स्पेयर पार्ट्स और सर्विसेज शामिल हैं।
अस्त्र माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स को अपनी ज्वाइंट वेंचर कंपनी अस्त्र राफेल कॉमसिस से एसडीआर के लिए मॉड्यूल, केबल असेंबली और एंटेना की सप्लाई का ₹124 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
One 97 Communications (Paytm)
वन 97 कम्युनिकेशंस ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज में इक्विटी शेयरों के राइट्स इश्यू के जरिए ₹2,250 करोड़ का अतिरिक्त निवेश पूरा किया है।
अमेरिकी कैपिटल ग्रुप के स्वामित्व वाले स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक ने कीन्स टेक्नोलॉजी के 4.46 लाख शेयर (0.66% इक्विटी कैपिटल) ₹188 करोड़ रुपये में प्रति शेयर ₹4,206.38 के भाव से खरीदे हैं।
ब्लॉक डील
3पी इंडिया इक्विटी फंड, बंधन म्यूचुअल फंड और मॉर्गन स्टेनली ने प्रमोटर ग्रुप एंटिटी पीटरहाउस इन्वेस्टमेंट्स इंडिया से उषा मार्टिन के 23 लाख शेयर (0.75% हिस्सेदारी) ₹98.9 करोड़ में प्रति शेयर ₹430 के भाव से खरीदे हैं। दिग्गज निवेशक प्रशांत जैन के स्वामित्व वाले 3पी इंडिया इक्विटी फंड ने 11 लाख शेयर ₹47.3 करोड़ में, जबकि बंधन म्यूचुअल फंड और मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर पीटीई ने इसी भाव पर 6 लाख शेयर ₹25.8 करोड़ में खरीदे हैं।
आज वेकफिट इनोवेशंस (Wakefit Innovations) और कोरोना रेमेडीज (Corona Remedies) की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी। वहीं प्रोडॉक्स सॉल्यूशंस (Prodocs Solutions) और रिद्धि डिस्प्ले इक्विपमेंट्स (Riddhi Display Equipments) की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
आज मनीबॉक्स फाइनेंस के बोनस तो तिलक वेंचर्स के राइट्स की एक्स-डेट है।
आज बंधन बैंक में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे। वहीं सम्मान कैपिटल एफएंडओ की बैन लिस्ट से बाहर हो गया है।
(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।