
Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले मंगलवार 6 जनवरी को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 376.28 प्वाइंट्स यानी 0.44% की फिसलन के साथ 85,063.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 71.60 प्वाइंट्स यानी 0.27% की गिरावट के साथ 26,178.70 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
गैलेक्सी एग्रीको एक्सपोर्ट्स, महेश डेवलपर्स, प्रीमियर एनर्जी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर और सिद्धेश्वरी गारमेंट्स आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर टाइटन का घरेलू बिजनेस 38%, इंटरनेशनल बिजनेस 79%, कंज्यूमर बिजनेस 40%, घड़ियों का बिजनेस 13%, आईकेयर बिजनेस 16%, एमर्जिंग बिजनेस 14% और ज्वैलरी बिजनेस 41% की रफ्तार से बढ़ा। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 54 नए घरेलू और 2 नए इंटरनेशनल स्टोर्स खोले और अब इसके कुल 3433 स्टोर्स हो गए हैं।
यस बैंक को एनएसडीएल से रिटेल डिविजन के तहत अपने डीमैट खाते को अपनी सहायक कंपनी यस सिक्योरिटीज (इंडिया) को देने की मंजूरी मिल गई है।
ओडिशा में चांदीखोल-भद्रक सेक्शन पर टोलिंग, ऑपरेशन, मेंटेनेंस और ट्रांसफर से जुड़े NHAI के एक प्रोजेक्ट को लेकर आईआरबी इंफ्रा ट्रस्ट ने सफल बोली लगाई है। इसके तहत ट्रस्ट 20 वर्षों की रेवेन्यू से जुड़े कंसेशन पीरियड के लिए एनएचएएआई को ₹3087 करोड़ का अपफ्रंट बिड कंसेशल फी देगी।
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी पिडिलाइट वेंचर्स ने पेपरफ्राई (Pepperfry) में अपनी पूरी हिस्सेदारी टीसीसी कॉन्सेप्ट (टीसीसी) को 100% शेयर-स्वैप डील के तहत दे दी है। इसके बाद पिडिलाइट वेंचर्स के पास अब टीसीसी में 2.20% हिस्सेदारी है।
रिलायंस ने सख्ती से इस दावे को खारिज कर दिया कि इसकी जामनगर रिफानरी में इस महीने रूस से कोई तेल आया है। रिलायंस का कहना है कि इस महीने जामनगर रिफाइनरी में रूस से कोई तेल आने भी वाला नहीं है। कंपनी ने इससे जुड़े दावों को फर्जी और छवि खराब करने वाला कहा है। बता दें कि न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रूसी तेल से लदे तीन जहाज रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी की तरफ बढ़ रहे हैं।
बल्क डील्स
वेंचर कैपिटल फर्म कॉम्पैक्ट स्ट्रक्चर फंड ने स्पेब एडहेसिव्स के 1.8 लाख शेयर (0.8% इक्विटी) प्रति शेयर ₹55.86 के भाव से ₹1 करोड़ से अधिक में खरीदे हैं। 5 दिसंबर, 2025 तक कॉम्पैक्ट स्ट्रक्चर फंड के पास पहले से ही स्पेब के 19.66 लाख शेयर (8.75% हिस्सेदारी) थे।
ग्रीनएक्स वेल्थ मल्टीहोराइजन्स अपॉर्चुनिटी फंड ने धारीवालकॉर्प के 61,800 शेयर (0.65% हिस्सेदारी) प्रति शेयर ₹361 के भाव से ₹2.23 करोड़ में खरीदे हैं।
टाइगर स्ट्रैटेजीज फंड-I ने 1.41 लाख शेयर बेचने के बाद अगले दिन फिर ईपीडब्ल्यू के 60,000 शेयर ₹100.2 के भाव से ₹60.12 लाख में बेच दिए। 29 दिसंबर, 2025 तक फंड के पास कंपनी में 4.65% हिस्सेदारी (5.34 लाख शेयर) थी।
आज मॉडर्न डाइग्नॉस्टिक एंड रिसर्च सेंटर (Modern Diagnostic & Research Centre) के शेयरों की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
आज सेल (SAIL) और सम्मान कैपिटल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
(यह स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।