Stocks to Watch: आज 20 फरवरी को ABB India, RailTel, Pace Digitek समेत कई शेयरों पर नजर, दिख सकती है बड़ी हलचल – stocks to watch abb india railtel pace digitek cie automotive india novartis india karur vysya bank shares in focus on february 20



शुक्रवार, 20 फरवरी को शेयर बाजार खुलने पर कई कंपनियों के शेयरों पर फोकस रहेगा। इनमें से कुछ कंपनियों ने गुरुवार को दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए। वहीं कुछ कंपनियां आज नतीजे जारी करने वाली हैं। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने गुरुवार को नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के ​डेवलपमेंट्स के बारे में शेयर बाजारों को बताया था। उन अपडेट्स पर बाजार आज प्रतिक्रिया देगाा। किन शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, आइए जानते हैं…

आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

20 फरवरी को मैकनैली भारत इंजीनियरिंग कंपनी, बेनारा बेयरिंग्स एंड पिस्टन्स, RRP डिफेंस, और SRU स्टील्स अपनी तिमाही कमाई की घोषणा करेंगी।

इन शेयरों पर भी रहेगी नजर

ABB India: अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में प्रॉफिट सालाना आधार पर 18.1% घटकर 433 करोड़ रुपये रहा, जबकि पहले यह 528.4 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 5.7% बढ़कर 3,557 करोड़ रुपये रहा, जबकि पहले यह 3,364.9 करोड़ रुपये था।

CIE Automotive India: दिसंबर 2025 तिमाही में प्रॉफिट सालाना आधार पर 10.4% बढ़कर Rs 204.3 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले यह 185 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 13.4% बढ़कर 2,393 करोड़ रुपये रहा, जबकि दिसंबर 2024 तिमाही में यह 2,110 करोड़ था।

Novartis India: प्रमोटर नोवार्टिस AG ने अपनी भारतीय सब्सिडियरी, नोवार्टिस इंडिया में 70.68 प्रतिशत हिस्सेदारी वेवराइज इनवेस्टमेंट्स, क्रिसकैपिटल फंड X, और टू इनफिनिटी पार्टनर्स को बेचने के लिए एग्रीमेंट किया है। डील के हिस्से के तौर पर, ये खरीदार नोवार्टिस AG से नोवार्टिस इंडिया के 1.74 करोड़ शेयर खरीदने के लिए सहमत हुए हैं।

GHV Infra Projects: कंपनी को एनमास EPC पावर प्रोजेक्ट्स (JV) से एक लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला है। यह 14,416 SC और ST कंज्यूमर्स के लिए 28.83 MWp ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर (RTS) प्लांट के लिए सभी जरूरी मैटीरियल की सप्लाई के लिए है। साथ ही इनमें से हर कंज्यूमर के लिए RTS प्लांट के इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग (EEPC JV के साथ मिलकर) भी शामिल है। वर्क ऑर्डर की वैल्यू लगभग 123 करोड़ रुपये है।

Waaree Energies: कंपनी प्रपोज्ड ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी सेट अप करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार और कुछ दूसरी राज्य सरकारों के साथ बातचीत कर रही है।

Texmaco Rail & Engineering: कंपनी ने भारत का नेक्स्ट-जेनरेशन रोलिंग स्टॉक पावरहाउस बनाने और अपने ग्लोबल रेल EPC फुटप्रिंट को बढ़ाने के लिए रेल विकास निगम (RVNL) के साथ एक जॉइंट वेंचर शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट साइन किया है।

Pace Digitek: कंपनी को LHB कोच में IP-बेस्ड वीडियो सर्विलांस सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग के लिए रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से 89 करोड़ रुपये का एडवांस लेटर ऑफ अवार्ड मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट में 3 साल की वॉरंटी और उसके बाद रेलटेल कस्टमर के लिए बैक-टू-बैक बेसिस पर 5 साल का कॉम्प्रिहेंसिव एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट शामिल है।

RailTel Corporation of India: कंपनी को रेलवे सिग्नलिंग प्रोजेक्ट के लिए 35.54 करोड़ रुपये के ऑर्डर के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। यह काम LoA मिलने की तारीख से 24 महीने के अंदर पूरा करना है।

Karur Vysya Bank: बैंक ने 22 फरवरी से अपने एक साल और छह महीने के MCLR (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट्स) को 9.20 प्रतिशत से बदलकर 9.10 प्रतिशत कर दिया है। एक महीने और तीन महीने के MCLR को 9.05 प्रतिशत से बदलकर 8.95 प्रतिशत कर दिया गया है।

Exato Technologies: कंपनी को सॉफ्टवेयर लाइसेंस की सप्लाई के लिए डिलिजेंटा से एक एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। ऑर्डर की कुल कीमत $0.24 मिलियन है।



Source link

Scroll to Top