
शुक्रवार, 13 फरवरी को शेयर बाजार खुलने पर कई कंपनियों के शेयरों पर फोकस रहेगा। इनमें से कुछ कंपनियों ने गुरुवार को दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए। वहीं कुछ कंपनियां आज नतीजे जारी करेंगी। इसके अलावा गुरुवार को कुछ कंपनियों ने नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के डेवलपमेंट्स की डिटेल शेयर की थीं। इसलिए आज बाजार उन पर प्रतिक्रिया देगाा। किन शेयरों में तेज उतारचढ़ाव देखने को मिल सकता है, आइए जानते हैं…
आज इन कंपनियों के तिमाही नतीजे
इप्का लैबोरेटरीज, IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स, ब्रेनबीज सॉल्यूशंस, एल्केम लैबोरेटरीज, एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, आजाद इंजीनियरिंग, सीमेंस एनर्जी इंडिया, फोर्टिस हेल्थकेयर, GMR एयरपोर्ट्स, आइनॉक्स विंड, केफिन टेक्नोलोजिज, इन्फो एज (इंडिया), नारायण हृदयालय, टेनेको क्लीन एयर इंडिया, टोरेंट फार्मास्युटिकल्स, विजया डायग्नोस्टिक सेंटर, और वेस्टर्न कैरियर्स (इंडिया)।
14 फरवरी को कौन सी कंपनियां जारी करेंगी रिजल्ट
अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया), भंसाली इंजीनियरिंग पॉलिमर्स, सेलो वर्ल्ड, कॉनकॉर्ड ड्रग्स, ईजी ट्रिप प्लानर्स, पेन्नार इंडस्ट्रीज, प्रकाश इंडस्ट्रीज, PTC इंडिया, सिगाची इंडस्ट्रीज, VIP इंडस्ट्रीज, और विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया।
इन शेयरों पर रहेगी नजर
Coal India: दिसंबर 2025 तिमाही में प्रॉफिट सालाना आधार पर 15.6% घटकर 7,166 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 8,491.2 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 5.2% घटकर Rs 34,924.2 करोड़ रहा, जबकि दिसंबर 2024 तिमाही में यह 36,858.6 करोड़ रुपये था।
Oil and Natural Gas Corporation: प्रॉफिट सालाना आधार पर 22.6% बढ़कर 11,946.4 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 9,746.5 करोड़ रुपये था। बोर्ड ने हर इक्विटी शेयर पर 6.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।
Hindalco Industries: प्रॉफिट एक साल पहले से 45.1% घटकर 2,049 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 3,735 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 13.9% बढ़कर 66,521 करोड़ रुपये हो गया, जबकि दिसंबर 2024 तिमाही में यह 58,390 करोड़ रुपये था।
Indraprastha Gas: प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.6% बढ़कर 393.8 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 326.6 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 8.3% बढ़कर 4,067.5 करोड़ रुपये हो गया।
Biocon: प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग 6 गुना बढ़कर Rs 143.8 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह 25.1 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 9.2% बढ़कर 4,173 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 3,821.4 करोड़ रुपये था।
Indian Hotels Company: प्रॉफिट 50.9% बढ़कर 954.2 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 632.5 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 12.2% बढ़कर 2,842 करोड़ रुपये हो गया, जबकि दिसंबर 2024 तिमाही में यह 2,533 करोड़ रुपये था।
Honasa Consumer: प्रॉफिट सालाना आधार पर 92.9% बढ़कर 50.2 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 26 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 16.2% बढ़कर 601.5 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले साल 517.5 करोड़ रुपये था।
Muthoot Finance: प्रॉफिट एक साल पहले से 94.9% बढ़कर 2,656.4 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 1,363.1 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 64.1% बढ़कर 4,467.1 करोड़ रुपये हो गया, जबकि दिसंबर 2024 तिमाही में यह 2,721.4 करोड़ रुपये था।
PI Industries: प्रॉफिट सालाना आधार पर 16.5% घटकर 311.3 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 372.7 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 27.6% घटकर 1,375.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 1,900.8 करोड़ रुपये था।
Travel Food Services: दिसंबर 2025 तिमाही में प्रॉफिट 35.7% बढ़कर 311.3 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 11% बढ़कर 456.2 करोड़ रुपये हो गया।
IRCTC: दिसंबर 2025 तिमाही में प्रॉफिट सालाना आधार पर 15.6% बढ़कर 394.3 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 18.4% बढ़कर 1,449.5 करोड़ रुपये हो गया।
Petronet LNG: प्रॉफिट सालाना आधार पर 3.6% गिरकर 869.6 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 8.7% की कमी के साथ 11,163.8 करोड़ रुपये पर आ गया।
Deepak Nitrite: दिसंबर 2025 तिमाही में प्रॉफिट 1.7% बढ़कर 99.8 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 98.1 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 3.8% बढ़कर 1,975 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 1,903.4 करोड़ रुपये था।
Mishra Dhatu Nigam: मुनाफा सालाना आधार पर 8.3% बढ़कर 27.6 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 25.5 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 15.8% की बढ़ोतरी के साथ 275.6 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 238 करोड़ रुपये था।
J Kumar Infraprojects: कंपनी को NBCC (इंडिया) से 615.53 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है। इस प्रोजेक्ट में नेताजी नगर, नई दिल्ली में GPRA कॉलोनी का रीडेवलपमेंट शामिल है।
AU Small Finance Bank: भारतीय रिजर्व बैंक ने संजय अग्रवाल को AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के तौर पर तीन साल के लिए फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। उनकी यह नियुक्ति 19 अप्रैल, 2026 से लागू होगी।
GAIL India: भारत सरकार ने दीपक गुप्ता को 1 मार्च, 2026 से GAIL का चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। अभी, दीपक गुप्ता GAIL में डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स) के तौर पर काम कर रहे हैं।
ब्लॉक डील्स
Happy Forgings: बिजनेस एक्सीलेंस ट्रस्ट III ने हैप्पी फोर्जिंग्स में 26.86 लाख शेयर 307.6 करोड़ रुपये में बेचे। इस बीच, कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने कंपनी में 282.35 करोड़ रुपये में 24.66 लाख और शेयर खरीदे। रजनी तरुण जैन ने 25.27 करोड़ रुपये में 2.2 लाख शेयर खरीदे।
Mindspace Business Parks REIT, Tata Capital: BNP पारिबा फाइनेंशियल मार्केट्स ने सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरिशस से माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स REIT में 7.3 लाख यूनिट 35.42 करोड़ रुपये में खरीदीं। इसके अलावा, BNP पारिबा फाइनेंशियल मार्केट्स ने सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरिशस से टाटा कैपिटल में 9.9 लाख शेयर 34.3 करोड़ रुपये में खरीदे।