Stocks to Sell: डॉ रेड्डीज के शेयर में आ सकती है 28% की बड़ी गिरावट, सिटी ने दी ‘बेचने’ की सलाह, बताया ये कारण – citi reiterates sell rating on dr reddys labs sees 28 percent downside on likely semaglutide challenges



Dr Reddy’s Laboratories Shares: फार्मा सेक्टर की कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के शेयरों में गुरुवार 8 जनवरी को गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी की एक रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें उसने स्टॉक पर अपने नेगेटिव रुख दोहराया है। सिटी ने डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयर पर अपनी ‘Sell (बेचें)’ की रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस घटाकर 990 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह बुधवार के बंद भाव के मुकाबले करीब 27.6% की गिरावट की आशंका जताई है।

सिटी का यह टारगेट प्राइस, डॉ रेड्डीज को दलाल स्ट्रीट पर मिला सबसे कम टारगेट प्राइस है। ब्रोकरेज के मुताबिक, डॉ रेड्डीज के लिए सबसे बड़ी चिंता सेमाग्लूटाइड से जुड़ी है, जहां कॉम्पिटीशन उम्मीद से कहीं ज्यादा कड़ी हो सकती है। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि डेनमार्क की दिग्गज फार्मा कंपनी Novo Nordisk साल 2026 में जेनेरिक कॉम्पिटीशन बढ़ने से पहले ही बाजार में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए “ड्यूल-ब्रांड स्ट्रैटेजी” पर काम कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2025 में Novo Nordisk को कनाडा में Poviztra और Plosbrio के लिए मंजूरी मिली थी, जिन्हें Wegovy और Ozempic के समकक्ष माना जा रहा है। संभावना है कि कंपनी इन दवाओं के कम कीमत वाले ब्रांडेड वर्जन लॉन्च करेगी, जिससे आने वाले समय में जेनेरिक दवाओं को सीधे कॉम्पिटीशन मिलेगा।

सिटी का मानना है कि यह रणनीति डॉ रेड्डीज के लिए नकारात्मक साबित हो सकती है। बता दें कि डॉ रेड्डीड को नवंबर 2025 में अपने जेनेरिक सेमाग्लूटाइड फाइलिंग के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से “Complete Response Letter” मिला थी, जिससे इस प्रोजेक्ट की टाइमलाइन और कमाई की संभावनाओं पर सवाल खड़े हो गए थे।

इसी वजह से सिटी ने डॉ रेड्डीज के सेमाग्लूटाइड बिजनेस को लेकर सतर्क रुख अपनाया है। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2027-28 के लिए इस सेगमेंट से केवल 50 करोड़ डॉलर की बिक्री का अनुमान लगाया है, जो बाजार की आम उम्मीदों से काफी कम है।

खबर लिखे जाने के समय के शेयर डॉ रेड्डीज के शेयर एनएसई पर करीब 1.1% की गिरावट के साथ ₹1,228.9 पर कारोबार कर रह थे। यह शेयर अपने 52-वीक हाई ₹1,405.9 से पहले ही फिसल चुका है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top